Dr. Nagendra Sinha Charitable Trust, Mihijam

Dr. Nagendra Sinha Charitable Trust, Mihijam Dr Nagendra Sinha - founder of DNS SCHOOL MIHIJAM. Sri Nandlal sharma - secretary. RUN BY - D.N.S.CHARITABLE TRUST. AT - kangoi, Mihijam.

Class - Nursery to eight. Principal - Mrs chanda Mishra
Treasurer - Nawin Kumar
Trustee - Sadhana devi

मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के तृतीय पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के ...
30/10/2025

मिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के तृतीय पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ,अध्यक्ष विद्या सागर ,ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी, प्राचार्या चंदा मिश्रा, उप प्राचार्या सीमा राऊत और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बारी बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
डॉ नागेन्द्र सिन्हा के स्मरण सभा में सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा ने डी वी बॉयज़ स्कूल, चित्तरंजन में एक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी थी 2018 में सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके कदम शिक्षा का अलख जगाने के लिए कभी नहीं रुके।
डॉ नागेन्द्र सिन्हा नेअज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित पुस्तक जैसे कालापानी के शहीद,गदर पार्टी के शहीद ,अगस्त क्रांति के शहीद, 26/11 के बलिदानी इत्यादि प्रसिद्ध 18 पुस्तकें लिखीं हैं। उनका सपना समाज के लिए कुछ करने का था। वे अविवाहित रहे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी गाढी कमाई को मिहिजाम में डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय की स्थापना और निर्माण में खर्च किया। उन्होंने अपनी देखरेख में स्कूल का निर्माण किया था। महिला सशक्तिकरण के लिए विद्यालय का संपूर्ण संचालन महिलाओं को सौप कर झारखंड के लिए मिसाल कायम किया है। तथा यह साबित किया है कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उनका सपना था कि गरीब से गरीब बच्चे कम से कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण कर सके।
कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि विद्यालय मे गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर एक अच्छे नागरिक बने और विद्यालय का सर्वांगीण विकास हो ,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं ,पर जो समाज के लिए जो जीते हैं ,वे अमर हो जाते हैं । ऐसे ही शख्स थे डॉ नागेन्द्र सिन्हा। उनके जैसा व्यक्ति बनना मुश्किल है, जिन्होंने अपने परिवार से बढ़कर मिहिजाम वासियों के लिए विद्यालय बनाया।
प्राचार्या चंदा मिश्रा ने कहा कि डॉ नागेन्द्र सिन्हा के जैसे महान पुरुष विरले ही मिलते हैं। हमे उनके जीवन से सीख लेकर अपने माता पिता के साथ साथ डॉ नागेन्द्र सिन्हा जी के विद्यालय का नाम भी रौशन करना है। वरीय शिक्षिका बबीता कुमारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस स्मरण सभा में 1 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और भाववीनी श्रद्धांजलि दी गई।
मौके शिक्षिका बबीता कुमारी, नीतू ठाकुर,अंकिता बर्मन,अनिता कुमारी, निकिता वर्मा ,सुप्रिया कुमारी,नर्सरी शिक्षिका सीमा कुमारी, अंशु कुमारी, तारा कुमारी,निकिता कुमारी, ऑफिस क्लर्क श्वेता वर्मा ,कर्मी संजू कुमारी,शांति देवी सहित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल शर्मा ने किया जबकि संचालन प्राचार्या चंदा मिश्रा ने किया।

Dr. Nagendra Sinha school children were fed medicine under filariasis eradication.
14/09/2025

Dr. Nagendra Sinha school children were fed medicine under filariasis eradication.

14/09/2025

हिन्दी दिवस

D. N. S. SCHOOL MIHIJAM INDEPENDENCE DAY 2025
16/08/2025

D. N. S. SCHOOL MIHIJAM INDEPENDENCE DAY 2025

14/08/2025

INDEPENDENCE DAY 2025 INVITATION

मिहिजाम चेक पोस्ट पर रक्षाबंधन की अनोखी मिसाल: स्कूली छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, समाज सेवा का दिया संदेशजा...
09/08/2025

मिहिजाम चेक पोस्ट पर रक्षाबंधन की अनोखी मिसाल: स्कूली छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, समाज सेवा का दिया संदेश

जामताड़ा। शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मिहिजाम स्थित डॉ. नागेन्द्र सिन्हा स्कूल की छात्राओं ने एक अनूठी पहल करते हुए झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित मिहिजाम चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर त्योहार मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी सेवा भावना को सम्मानित किया और मिहिजाम की जनता की रक्षा का संकल्प दिलवाया। पुलिसकर्मी राजू कुमार दास और चैतन्य कुमार मंडल समेत सभी स्टाफ ने छात्राओं का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनसे राखी बंधवाकर आशीर्वाद दिया। विद्यालय की छात्राएं वर्षा रॉय, आर्येशी गुप्ता, सना परवीन, रचना कुमारी, संजना कुमारी, मनीषा रॉय, सुहानी कुमारी और पूनम रॉय ने पुलिसकर्मियों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। इस पहल को मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे की सहमति प्राप्त थी। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा, उप-प्राचार्या सीमा राऊत और शिक्षिकाएं निकिता वर्मा तथा सुप्रिया कुमारी ने किया।
थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में समाज सेवा और पुलिस के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है, जो उन्हें सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं। विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा ने कहा, "इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उन लोगों के प्रति गहरा सम्मान जगाना है, जो जनता की सुरक्षा और कल्याण के लिए अपने जीवन को समर्पित करते हैं। अपने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर, हम समाज के उन रक्षकों का सम्मान कर रहे हैं जो प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी रक्षा करते हैं। यह पहल छात्रों के लिए एक सीख बनकर सामने आई है कि समाज की रक्षा करने वालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है।

22/07/2025

Fun activities in Dr Nagendra Sinha School mihijam

डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा, उप प्राचार्या सीमा राऊत, शिक्षिका सीमा कुमारी के नेतृत्व में छात...
22/07/2025

डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा, उप प्राचार्या सीमा राऊत, शिक्षिका सीमा कुमारी के नेतृत्व में छात्रा संजना कुमारी, त्रिषिका कुमारी, मीनू कुमारी, संध्या सोरेन, सुहानी कुमारी और अवनी राज ने कार्यक्रम में स्वागत नृत्य कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Address

Near Kangoi Petrol Pump �
Mihijam
815354

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 8am - 5pm
Wednesday 8am - 5pm
Thursday 8am - 5pm
Friday 8am - 5pm
Saturday 8am - 5pm
Sunday 8am - 5pm

Telephone

+919304442744

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Nagendra Sinha Charitable Trust, Mihijam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dr. Nagendra Sinha Charitable Trust, Mihijam:

Shortcuts

Share

Category