20/05/2024
आज घोषित 12वीं बोर्ड-2024 के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर मरूधर डिफेन्स स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा भावना कँवर ने 97.40% कला वर्ग में मेड़ता में टॉप किया। छात्रा खुशी सिंह ने विज्ञान वर्ग में 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 23 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किये और 86 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये। चेयरमैन किशन सिंह चांपावत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।