Clm Inter College Jani Meerut

Clm Inter College Jani Meerut

Share

CLM INTER COLLEGE JANI, Meerut

Photos from Clm Inter College Jani Meerut's post 23/04/2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु आज दिनांक -23.04.2026 को विद्यालय में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सरधना महोदय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया।

तत्पश्चात प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कक्ष निरीक्षकों (इन्विजिलेटर्स) को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, नकल-विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने तथा बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानाचार्य महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

Photos from Clm Inter College Jani Meerut's post 10/04/2026

विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 07-04-2026 को विद्यालय में #पोस्टर_मेकिंग_प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।

इसके उपरांत आज दिनांक 10-04-2026 को विद्यार्थियों को #स्वास्थ्य_संबंधी नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर नोडल/प्रभारी श्रीमती अर्चना रानी द्वारा छात्रों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित हाथ धोना, शुद्ध जल का सेवन, समय पर भोजन करना तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Photos from Clm Inter College Jani Meerut's post 09/04/2026

विद्यालय की छात्रा पूर्व छात्रा ने मे 46 वी रैंक प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया | प्रधानाचार्य कुसुम लता द्वारा चयनित छात्रा को सम्मानित किया गया , साथ ही विद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कुसुम लता जी के साथ साथ समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुई छात्रा सलोनी जिन्दल द्वारा विद्यालय  में पढ़ रहे विद्यार्थियों को पुष्प 🌹 देकर उनका भव्य स्वागत किया जिसमे प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री डोरीलाल जी प्रबंधक डॉ वीरेन्द्र कुमार मिश्रा , प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारी एव शिक्षकगण उपस्थित रहे !

01/04/2026

प्रवेश प्रारम्भ 2026-27

18/03/2026

दिनांक 15.03.2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उ॰नि॰ एवम समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ द्वारा परीक्षा केन्द्र सी॰एल॰एम इण्टर कॉलेज जानी मेरठ का औचक निरीक्षण किया जिसमे परीक्षा शांति पूर्वक संचालित पाई गई साथ ही साथ स्ट्रॉंग रूम सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया जिसमे केन्द्र व्यवस्थापक श्रीमती कुसुमलता जी भी उपस्थित रही एवम अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

28/01/2026

26 January 2026

Photos from Clm Inter College Jani Meerut's post 26/01/2026

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को सी.एल.एम इंटर कॉलेज जानी मेरठ में 77वें गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रातः 8:00 बजे छात्र-छात्रा के द्वारा प्रभात रैली का आयोजन किया गया जिसमें श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जूनियर एनसीसी प्रभारी एवं श्री अंकित सिंह सीनियर एनसीसी प्रभारी के द्वारा आयोजन किया गया। सर्वप्रथम, प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुमलता ने प्रातः 10:00 बजे ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। प्रधानाचार्य जी ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हमें भारत के संविधान और इसके निर्माताओं की महिमा के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने देश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। इसके बाद, विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत, और देशभक्ति व रैली, संबंधित नाटक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी को शुभकामनाएँ दीं और यह आह्वान किया कि हम सभी अपने देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। यह दिन हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक और उल्लासपूर्ण था। हम सभी ने यह संकल्प लिया कि हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने देश को हर क्षेत्र में ऊँचाई तक पहुँचाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री डोरी लाल शर्मा जी विद्यालय के प्रबंधक श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं पत्रकार आदि उपस्थित रहे |

Photos from Clm Inter College Jani Meerut's post 24/01/2026

आज दिनांक :- 24/01/2026 सी एल एम इंटर कॉलेज जानी मेरठ में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम आयोजन थीम " विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश" पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुमलता द्वारा उत्तर प्रदेश का गौरवशाली इतिहास व सांस्कृतिक परंपराओं का परिचय कराया छात्र- छात्रों के मध्य निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही साथ छात्र छात्राओं द्वारा वीर रस की कविताओं का भी पाठ किया गया | मंच का संचालन जिसमें श्री सतीश कुमार व श्री पुनीत कुमार शर्मा के द्वारा भी छात्राओं को उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास का परिचय कराया। समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

Photos from Clm Inter College Jani Meerut's post 22/01/2026

आज दिनांक :-22/01/2026 को स्थानीय निवासी कस्बा सी.एल.एम इंटर कॉलेज जानी मेरठ में शासन के द्वारा आयोजित किया जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान, श्री राजेश कर्दम ARTO मेरठ एवं प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुमलता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जिसमें आदेशात्मक सड़क चिन्ह, चेतावनी सड़क चिन्ह, सड़क सुरक्षा के 10 सुनहरे नियम के बारे में बताया गया साथ ही साथ सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलायी गयी । जिसमें विद्यालय प्रबंधक श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा ,ग्राम प्रधान श्री वेदपाल जी, एवं सभी अध्यापक अध्यापिकाएं कार्यक्रम के सहभागी रहे!

पांचली के इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा... 13/01/2026

*पांचली के इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा अभियान:* छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई

पांचली के इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा... छात्रों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और...

Want your school to be the top-listed School/college in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Jani Khurd
Meerut City
250501