Dee Monfor Academy

Dee Monfor Academy A SCHOOL WHERE COMMITMENT, ENDURANCE,TRUTHFULNESS, SOCIAL ADAPTABILITY, CUSTOMS, RITUALS, NATIONALIT
(1)

25/08/2026

Rainy Day Celebrations at Dee Monfor Academy School

The little stars of Dee Monfor Academy School celebrated the Rainy Day with great joy and excitement. Dressed in cheerful attire and carrying colourful umbrellas, the students enjoyed the beautiful spirit of the rainy season.

The campus was filled with smiles, laughter and happiness as the children happily posed with their umbrellas and celebrated the charm of the monsoon.

Such joyful celebrations not only bring happiness to young minds but also help children explore and appreciate the beauty of different seasons.

A day full of colours, smiles, umbrellas and beautiful memories!

Dee Monfor Academy School
Celebrating Learning, Joy and Childhood!

*विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि: परिवहन व्यवस्था को लेकर डी मोनफोर अकादमी में विशेष बैठक*मेरठ। विद्यार्थियों की सुरक्...
24/08/2026

*विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि: परिवहन व्यवस्था को लेकर डी मोनफोर अकादमी में विशेष बैठक*
मेरठ। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुचारु परिवहन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डी मोनफोर अकादमी में आज वाहनों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, यातायात नियमों तथा उनके प्रभावी समाधान को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में आरटीओ मेरठ श्री अमरीश कुमार,एआरटीओ मेरठ श्री सुधांशु रंजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यालयी वाहनों से संबंधित आवश्यक नियमों, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों एवं यातायात अनुशासन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा उठाई गई परिवहन संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
इस अवसर पर ट्रांसलेम स्कूल के प्राचार्य मिस्टर धीरज कुमार आर्या भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। *उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा के लिए विद्यालय, अभिभावकों एवं परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर निरंतर प्रयास करना चाहिए।*
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि *विद्यार्थियों की सुरक्षा विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परिवहन व्यवस्था से जुड़े सभी नियमों के कड़ाई से पालन तथा विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर निगरानी एवं जागरूकता पर जोर दिया।*
विद्यालय की निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि *सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था के लिए विद्यालय और संबंधित विभागों के बीच निरंतर संवाद अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बैठक को विद्यार्थियों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल बताया।*
विद्यालय के निदेशक डॉ. के. के. शर्मा ने कहा कि *यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी वाहन संचालकों एवं संबंधित लोगों से सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने का आह्वान किया।*
विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती ऋतु चिकारा ने भी विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। *उन्होंने कहा कि अनुशासन, जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।*
बैठक के दौरान वाहनों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव साझा किए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर डीपीएम स्कूल, एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल, रूद्र इंटरनेशनल स्कूल, बीएस एम, एचपीएस, और दशमेश स्कूल के ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज भी मौजूद थे
डी मोनफोरअकादमी की यह पहल विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता और जिम्मेदार शैक्षिक वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

*डी मोनफोर अकादमी में दो दिवसीय 'मिडब्रेन एक्टिवेशन' वर्कशॉप संपन्न, बच्चों को सिखाए एकाग्रता के गुर*बहसूमा (मेरठ)।डी मो...
21/08/2026

*डी मोनफोर अकादमी में दो दिवसीय 'मिडब्रेन एक्टिवेशन' वर्कशॉप संपन्न, बच्चों को सिखाए एकाग्रता के गुर*
बहसूमा (मेरठ)।डी मोनफोर अकादमी में बच्चों की मानसिक क्षमताओं को निखारने के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष कार्यशाला (वर्कशॉप) का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। 'मिडब्रेन एक्टिवेशन एंड होल ब्रेन डेवलपमेंट' विषय पर आधारित इस वर्कशॉप का संचालन 'एकाग्र डिवाइन एकेडमी' की ओर से किया गया।कार्यशाला का नेतृत्व आरती चौधरी, भारती चौधरी और निशी सांगवान ने किया। इन विशेषज्ञों की देखरेख में 5 से 18 वर्ष तक के बच्चों को विजुअलाइजेशन, संवेदी अभ्यास और गाइडेड मेडिटेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने के गुर सिखाए गए।इस दो दिवसीय सत्र के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि
*आज के डिजिटल युग में बच्चों का ध्यान केंद्रित रहना सबसे बड़ी चुनौती है और यह कार्यशाला विद्यार्थियों की मानसिक एकाग्रता को बढ़ाकर उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।* इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा-
*कि आधुनिक शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर छुपी हुई रचनात्मक क्षमता और कल्पनाशीलता को बाहर निकालने के लिए ऐसी वैज्ञानिक कार्यशालाएं बेहद जरूरी हैं।* इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि-
*'होल ब्रेन डेवलपमेंट' जैसी तकनीकें बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं और विद्यालय प्रबंधन हमेशा बच्चों के ऐसे बहुआयामी व सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।* विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती रितु चिकारा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि- *दो दिनों के इस सत्र में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया है और यह अनूठी पहल उनके मानसिक स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को एक नई दिशा देगी।* अंत में विद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और ट्रेनर्स का आभार व्यक्त किया।

20/08/2026
Happy Renewable Energy Day | 20 August 2026 Dee Monfor Academy proudly celebrates Renewable Energy Day—a reminder that a...
20/08/2026

Happy Renewable Energy Day | 20 August 2026

Dee Monfor Academy proudly celebrates Renewable Energy Day—a reminder that a sustainable future begins with the choices we make today.

Our students were encouraged to understand the importance of solar, wind, hydro and other renewable sources of energy and how they can help reduce pollution, conserve natural resources and protect our planet.

“Let us choose clean energy today to create a greener tomorrow.”

Through awareness, education and responsible action, we can empower the young generation to become eco-conscious citizens and responsible custodians of Earth.

At Dee Monfor Academy, we believe that education is not only about learning—it is about creating a better future.

Happy Renewable Energy Day!
Save Energy • Choose Renewable • Protect Our Planet

Teej celebrations 2026 with beautiful minds and smart parents..
20/08/2026

Teej celebrations 2026 with beautiful minds and smart parents..

*डी मोनफोर अकादमी में 'मिडब्रेन एक्टिवेशन' पर विशेष कार्यशाला का आयोजन•* *एकाग्र डिवाइन एकेडमी करेगी संचालन,बच्चों की एक...
20/08/2026

*डी मोनफोर अकादमी में 'मिडब्रेन एक्टिवेशन' पर विशेष कार्यशाला का आयोजन•*

*एकाग्र डिवाइन एकेडमी करेगी संचालन,बच्चों की एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने में मिलेगी मदद• स्कूल प्रबंधन और शिक्षाविदों ने तकनीक को सराहा*

20 अगस्त:बच्चों की मानसिक क्षमताओं को निखारने और उनके छिपे हुए हुनर को बाहर लाने के उद्देश्य से 'डी मोनफोर अकादमी एक अनोखी पहल करने जा रहा है। स्कूल परिसर में जल्द ही 'मिडब्रेन एक्टिवेशन एंड होल ब्रेन डेवलपमेंट' (Midbrain Activation & Whole Brain Development) पर एक विशेष और व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस बेहद खास कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध संस्थान 'एकाग्र डिवाइन एकेडमी' द्वारा संचालित किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण पहल पर विद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा करते हुए इसे छात्रों के भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया। प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा:
*"यह वैज्ञानिक कार्यशाला छात्रों के मानसिक विकास और निर्णय लेने की क्षमता में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।*
विद्यालय की "निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा :
*"यह प्रोग्राम बच्चों के बौद्धिक संतुलन को मजबूत कर उनकी छिपी हुई रचनात्मक सोच को नई उड़ान देगा।*"निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किए- *"हमारा लक्ष्य छात्रों को आधुनिक अवसर देना है। यह तकनीक बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन को नई ऊंचाई देगी।"*
उप प्रधानाचार्य श्रीमती रितु चिकारा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए-
*"विजुअलाइजेशन और संवेदी अभ्यासों से बच्चे खेल-खेल में तनावमुक्त होकर बेहतर सीख सकेंगे।"*
वैज्ञानिक पद्धतियों से होगा बच्चों का विकास एकाग्र डिवाइन एकेडमी की संस्थापक आरती चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम 5 से 18 वर्ष के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में बच्चों पर पढ़ाई का भारी दबाव है। ऐसे में यह वैज्ञानिक रूप से तैयार कार्यक्रम दिमाग के बाएं (Left) और दाएं (Right) हिस्सों में संतुलन बनाने का काम करता है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता प्राकृतिक और मनोरंजक तरीके से कई गुना बढ़ जाती है।वर्कशॉप की मुख्य विशेषताएं और लाभ:एकाग्रता में वृद्धि: बच्चों के फोकस और ध्यान लगाने की क्षमता को बेहतर बनाना।स्मरण शक्ति का विकास: याददाश्त को मजबूत करना और सीखी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखना।रचनात्मकता को बढ़ावा: बच्चों की इमेजिनेशन और क्रिएटिव सोच को नई उड़ान देना।आत्मविश्वास और अंतर्ज्ञान: बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और सटीक निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना।शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार: ओवरऑल स्कूली रिजल्ट और पढ़ाई के स्तर को ऊपर उठाना।संवेदी अभ्यास और विशेषज्ञों की देखरेखइस कार्यशाला में बच्चों को कई प्रकार की विशेष गतिविधियां कराई जाएंगी। इनमें विजुअलाइजेशन तकनीक, संवेदी अभ्यास और गाइडेड मेडिटेशन शामिल हैं। यह पूरा प्रोग्राम सुरक्षित, वैज्ञानिक और बाल विकास के अनुभवी और प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की देखरेख में पूरा होगा।

19/08/2026

Musical Sitar morning in Dee Monfor Acadmy

19/08/2026

*डी मोनफोर अकादमी में सितार और तबले की जुगलबंदी ने बांधा समां, 'स्पिक मैके' के कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध हुए छात्र*

रामराज (मेरठ)।क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डी मोनफोर अकादमी , रामराज में आज 'स्पिक मैके' के तत्वावधान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनमोल धरोहर और समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। विद्यालय परिसर में पधारे मुख्य अतिथि व प्रख्यात कलाकारों ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया और सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात सितार वादक श्री ध्रुव बेदी और विख्यात तबला वादक श्री शंकरज्योति सैकिया ने मुख्य कलाकार के रूप में शिरकत की। जैसे ही दोनों उस्तादों के बीच सितार और तबले की जुगलबंदी शुरू हुई, पूरा विद्यालय परिसर मधुर ध्वनियों से गूंज उठा। सितार की सुरीली झंकार और तबले की थाप के इस अनूठे संगम ने वहां मौजूद सभी श्रोताओं को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया।सत्र के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि -
इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों में कलात्मक चेतना जागृत होती है। शिक्षा के साथ-साथ संगीत का समन्वय बच्चों के सर्वांगीण और मानसिक विकास के लिए नितांत आवश्यक है, जिससे वे अपनी गौरवशाली जड़ों से जुड़े रहते है।विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि -
भारतीय शास्त्रीय संगीत केवल मनोरंजन मात्र नहीं, अपितु आत्मा को शुद्ध करने वाली साधना है।कलाकारों की आज की यह अद्भुत प्रस्तुति छात्रों को यह सिखाती है कि जीवन में कड़े अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता के शीर्ष मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय के निर्देशक डॉ. के. के. शर्मा ने आधुनिक युग में इस आयोजन की प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के बीच युवाओं का अपनी परंपराओं से दूर होना चिंताजनक है। 'स्पिक मैके' जैसी संस्थाओं के माध्यम से ऐसे जीवंत कार्यक्रम बच्चों की एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।
विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती रितु चिकारा ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस ऐतिहासिक और दिव्य सांस्कृतिक सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समस्त शिक्षक गण और विद्यार्थियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, प्रबुद्ध शिक्षकों तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ कलाकारों का भव्य अभिवादन किया।

Address

Saifpur Firozpur, Tehsil Mawana, Meerut-Bijnor Road NH119
Meerut City
250404

Opening Hours

Monday 7am - 2pm
Tuesday 7am - 2pm
Wednesday 7am - 2pm
Thursday 7am - 2pm
Friday 7am - 2pm
Saturday 7am - 2pm
Sunday 8am - 3pm

Telephone

07409522999

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dee Monfor Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dee Monfor Academy:

Shortcuts

Share

Category