Agrivision Meerut

Agrivision Meerut

Share

The Forum for Agricultural students, Researchers and Faculty Members across 75 Indian Universities,

Photos from Agrivision Meerut's post 23/08/2024

1st National Veterinary Summit....
AGRIVISION -2024
( August 24-25 , 2024 )

1 DAY TO GO





Photos from Agrivision Meerut's post 11/01/2024
Photos from Agrivision Meerut's post 10/01/2024

कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में पशु चिकित्सा विज्ञान के शोध छात्र डॉ आरजे वर्मा बने इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन की युवा शाखा के कार्यकारिणी सदस्य ज्ञात हो की डॉ वर्मा का पशु चिकित्सा विज्ञान के शैक्षिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्रिया कलापों में सक्रिय भागीदारी एवं योगदान रहता है आप समय-समय पर छात्रों की हर सम्भव मदद करते हुए नजर आते रहते हैं उनकी इस मनोनयन पर समस्त कृषि विश्वविद्यालय एवं पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिवार में शुभकामनाएं प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की...

Photos from Agrivision Meerut's post 15/01/2023

Congratulations Dr Sandeep # SVPUATIAN

Photos from Agrivision Meerut's post 21/05/2022

एग्रीविजन के दो दिवसीय 6वें राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ विधिवत रूप से हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जी, त्रिलोचन महापात्र जी (सचिव, कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग महानिदेशक, भा.कृ.अनु.प. नई दिल्ली), श्रीनिवास जी (राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री अभाविप), डॉ. ऐ.के. सिंह ज३ (उप-महानिदेशक (कृषि प्रसार) भा.कृ.अनु.प. नई दिल्ली), डॉ. आर. सी. अग्रवाल जी (उप-महानिदेशक (कृषि शिक्षा) भा.कृ.अनु.प. नई दिल्ली) एवं गजेंद्र सिंह तोमर जी (राष्ट्रीय मंत्री, अभाविप) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Photos from Agrivision Meerut's post 31/03/2022

एग्रीविजन का मुख्य उद्देश्य कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा प्रणाली को भारतीय प्राचीन पद्धतियों के साथ समन्वय कर आधुनिक प्रणाली का विकास करना जिससे कि सतत कृषि विकास को सुनिश्चित किया जा सके और पर्यावरण को भी संतुलित रखा जाये साथ ही किसान समुदाय के उत्थान एवं समृद्धि इसके मुख्य आधर हैं । इस ध्येय की ओर अग्रसर होते हुए ।
"प्राकृतिक कृषि - आधुनिक तकनीकी; समन्वय एवं समावेश" विषय पर आधारित, एग्रीविजन का 6वां राष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थी कल्याण न्यास, भोपाल द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय; मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार एवं अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार, एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लेक्स, भा.कृ.अनु.प., पूसा कॉम्प्लेक्स, नई-दिल्ली में 20-21 मई 2022 को आयोजित करने जा रहा है।

सम्मेलन के विषय निम्नलिखित हैं:
• वैश्विक परिदृश्य में प्राकृतिक खेती
• पोषण सुरक्षा के लिए संरक्षण कृषि
• कृषि-स्टार्टअप, कृषि में नवाचार, किसान उत्पादक संघ और सहकारी कृषि
• हाई-टेक बागवानी, स्मार्ट शहरी कृषि एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि (प्रिसीजन फार्मिंग )
• आईएफएस: मुर्गीपालन, मछलीपालन एवं पशुधन प्रबंध
• पोस्ट हार्वेस्ट प्रौद्योगिकी एवं मूल्य संवर्धन
• सतत कृषि के लिए नीतिगत सुधार
• राष्ट्रिय शिक्षा नीति - 2020 मे कृषि शिक्षा का क्रियान्वयन
• फसल प्रबंध के लिए स्वदेशी तकनीकी ज्ञान का अनुप्रयोग




31/03/2022

"प्राकृतिक कृषि - आधुनिक तकनीकी, समन्वय एवं समावेश" विषय पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के कृषि आयाम (एग्रीविजन) के 6वें राष्ट्रीय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र सिंह तोमर जी, राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् , एग्रीविजन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ लव कुमार जी एवं एग्रीविजन दिल्ली के प्रांत संयोजक श्री प्रशांत सिंह जी उपस्थित रहे। इस सम्मेलन का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय; मछलीपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार, विद्यार्थी कल्याण न्यास, भोपाल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।




10/02/2022

SVPUATian's Agriculture University
Sbhi log voting jrur kre

03/01/2022
Photos 05/03/2021

Agrivisionorg.nic.in

Photos from Agrivision Meerut's post 05/03/2021

कृषि एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कृषि आयाम एग्री विज़न के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन आज कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति आदरणीय आरके मित्तल कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ एन एस राणा एवं डॉ यूपी साही जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एग्री विजन प्रांत संयोजक डॉ आरजे वर्मा जी ने विद्यार्थियों से एग्री विजन जैसे राष्ट्रीय फोरम से जुड़कर कृषि शिक्षा के क्षेत्र में अपना प्रत्यक्ष योगदान देने का आग्रह किया तथा इस बैठक में छात्र यश राज चौधरी निशांत विकास त्यागी उपस्थित रहे। इस सम्मेलन का आयोजन कृषि और कृषि कल्याण मंत्रालय, मछली पालन एवं डेयरी मत्स्य पालन मंत्रालय, भारत सरकार विद्यार्थी कल्याण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा,

Want your school to be the top-listed School/college in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Meerut City