ShrimadDayanand Utkarsh Arsh Kanya Gurukul Narangpur

ShrimadDayanand Utkarsh Arsh Kanya Gurukul Narangpur Shrimad Dayanand Utkarsh Arsh Kanya Gurukul is a non-governmental organization (NGO) working in Uttar Pradesh, India

Shree Madhavanand Utkarsh Arya Kanya Gurukul की स्थापना ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रचार प्रसार व वैदिक सभ्यता संस्कृति का संदेश घर-घर तक पहुॅचाने के उद्देश्य से समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से गुरुकुल का शिलान्यास 22 अक्टूबर 2007 को हुई।

माता निर्माता भवति के अनुसार शिक्षित व संस्कारित कन्यायें ही समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसी भावना से प्रेरित व संकल्पित होकर बहन रश्मि आर्या जो छत्तीसगढ की रहने वाली है जिन्होने जीवन पर्यन्त ब्रहम्चारिणी रहने की प्रतिज्ञा ली है। तथा अपना भरा-पूरा परिवार छोडकर आर्य जगत में गुरुकुल की सेवा में पूर्ण रूपेण तन मन से लगी हुई है। आपके परिश्रम की क्षेत्र में एक विशेश छवि है। आपकी शैक्षिक योग्यता एम.ए. संस्कृत, एम.ए. समाजशास्त्र तथा बी.एड है। आपको आर्यसमाज की प्रसिद्ध समाजसेवी संगठन "सार्वदेशिक" से "सेवाश्रमरत्न" की उपाधि से एवं मानव सेवा प्रतिष्ठान (दिल्ली) द्धारा उत्कृष्ट समाज सेवा हेतु राम दास इतवारिया सम्मान से सम्मानित उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा चलाई गयी महिला शिक्षा सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत मलाला मेरठ से भी सम्मानित किया गया।

गुरुकुल के प्रारम्भ में बहन आचार्या एवं शास्त्र (नारंगपुर) में गुरुकुल की स्थापना में महत्तवपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में वह पूर्ण रुपेण अपना गृहस्थ संभाल रहे है। बहन गुलशन जी (नारंगपुर) जिनकी योग्यता बी.एस.सी, एम.बी.ए व एल.एल.बी है। वह प्रारम्भ से ही गुरुकुल में रह कर ही वहाॅ के प्रत्येक क्रिया कलापों मे रशमि बहन जी का कंधे से कंधा मिला कर पूर्ण रुपेण निष्ठा व लगन के साथ कार्य कर रही है।

वर्तमान में गुरुकुल में अनेक कन्यायें विधा अध्ययनरत हैं जो भिन्न भिन्न प्रदेशो से है। बच्चों को सर्वांगीण विकास हेतु गुरुकुल प्रांगण में योगासन, व्यायाम, प्राणायाम, गीत-संगीत, सिलाई-बुनाई विभिन्न प्रकार के खेर्ल इंग्लिश स्पीकिगं, संस्कृत स्पीकिंग, कम्प्यूटर, जिमनास्टिक व शूटिग का प्रशिक्षण दिया जाता है। आगामी समय में निशानेबाजी एन.सी.सी. तथाव्यावसायिक शिक्षा भी प्रस्तावित है।

गुरुकुल के पास लगभग 6000 वर्ग मी. (8बीघे)भूमि है जिसकी चारदीवारी तार सहित पूर्ण हो चुकी है। शिक्षण हेतु 8 कक्ष 22X25 वर्ग फुट के, 10 फुट का बरामदा तथा 8 फुट के जीने व 12 शौचालय 7 स्नानागार का निर्माण हो चुका है 1 गार्ड कक्ष निर्माणधीन है। गुरुकुल की 20 बीघे भूमि प्रस्तावित है जिसमें खेल का मैदान, छात्रवास, कार्यालय अध्यापक कक्ष, पाकशाला, अतिथिशाला, यज्ञशाला, गौशाला, पुस्तकालय आदि प्रस्तावित है।

09/05/2025
*गुरुकुल की दो कन्याओं का खेलो इंडिया में हुआ चयन* गुरुकुल की कन्याएं सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं किंतु खेल में भी अपनी शक्त...
03/05/2025

*गुरुकुल की दो कन्याओं का खेलो इंडिया में हुआ चयन*

गुरुकुल की कन्याएं सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं किंतु खेल में भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही है।
गुरुकुल की दो कन्याएं काकून आर्या एवं सलोनी आर्या कलियारीपट्टू खेल में सरकार द्वारा संचालित *खेलो इंडिया*
में चयन हुआ है जिसकी प्रतियोगिता बिहार के गया प्रांत में होना निश्चित हुआ है। गत 8 अप्रैल को धनुर्विद्या में दो कन्याएं राष्ट्रीय स्तर पर आंध्रप्रदेश में खेल कर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

खेल एवं।शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कन्याएं उच्च संस्कार प्राप्त करके समाज में अन्य कन्याओं को संस्कारित एवं प्रेरित करने का कार्य भी कर रही है।

किला परीक्षितगढ़ के A.D.O श्री रामनरेश जी के विशेष निवेदन पर नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत गुरुकुल की कन्याएं ग्राम जिटोला प्राथमिक विद्यालय में जाकर कन्याओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दे रही है।

कन्याएं अपनी वैदिक संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए पाणिनि द्वारा रचित सूत्र अष्टाध्याई , पंच पाणिनि,तर्क संग्रह,मनु स्मृति,गीता आदि को कंठस्थ करके होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर रहीं है।

03/05/2025

गुरुकुल के पेज को हैक कर लिया गया था और अब तक उसने ही यह सारी पोस्ट डाली है

कन्या गुरुकुल नारंगपुर ने किया नाम रोशन
14/10/2022

कन्या गुरुकुल नारंगपुर ने किया नाम रोशन

गुड्डी बुआ जी ,निधि दीं मनीष अनू।जी सुनीता जी मोना जी एवं  कुश परिवार की ओर गुरुकुल में स्वादिष्ट भोजन रसगुल्ले,वेज बिरय...
08/08/2022

गुड्डी बुआ जी ,निधि दीं मनीष अनू।जी सुनीता जी मोना जी एवं कुश परिवार की ओर गुरुकुल में स्वादिष्ट भोजन रसगुल्ले,वेज बिरयानी, मलाईकोफता, मिक्सवेज आदि की व्यवस्था कराई गई जिसे बच्चों ने भरपूर स्वाद का आनंद लिया समस्त परिवार को गुरुकुल की ओर से बहुत बहुत सादर धन्यवाद।

गुड्डी बुआ जी,निधि दी,मनीष जी अनु जी,सुनीता गर्ग जी ,मोना जी , कुश परिवार आदि की ओर से सभी बच्चों को भोजन कराया गया जिसम...
08/08/2022

गुड्डी बुआ जी,निधि दी,मनीष जी अनु जी,सुनीता गर्ग जी ,मोना जी , कुश परिवार आदि की ओर से सभी बच्चों को भोजन कराया गया जिसमे रसगुल्ले,बिरयानी, मिक्स वेज,मलाई कोफ्ता का आदि स्वादिष्ट भोजन का बच्चों ने भरपेट आनंद उठाया।सभी को गुरुकुल की ओर से।हार्दिक धन्यवाद जी ।

https://karamsahahi.in/donation/shree-mad-dayanand-utkarsh-arsh-kanya-gurukul *राम नवमी के शुभ अवसर पर कन्या कंजाका का आ...
09/04/2022

https://karamsahahi.in/donation/shree-mad-dayanand-utkarsh-arsh-kanya-gurukul

*राम नवमी के शुभ अवसर पर कन्या कंजाका का आशीर्वाद अपने योगदान से करे*

*Shree mad Dayanand utkarsh Aarsh kanya gurukul from meerut (up) want to raise fund for the development of gurukul kanya development program for the education of more girls women's empowerment in the society with your small contribution towards will be more helpful*

Shrimad Dayanand Utkarsh Aarsh Kanya Gurukul was Established in October 2007 the foundation stone of Gurukul was laid with the aim of spreading education to all in rural areas and taking the message of the Vedic culture of India to the world. As we know only educated and cultured girls/wom...

कमिश्नर श्री सुरेंद्र सिंह जी के द्वारा कार्यालय मेरठ में गीता महोत्सव के अवसर पर कन्या गुरुकुल नारंगपुर के छात्राओं को ...
21/12/2021

कमिश्नर श्री सुरेंद्र सिंह जी के द्वारा कार्यालय मेरठ में गीता महोत्सव के अवसर पर कन्या गुरुकुल नारंगपुर के छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए।

कमिश्नर श्री सुरेंद्र सिंह जी के द्वारा कार्यालय में गीता महोत्सव  में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए कन्या गुरुकुल न...
21/12/2021

कमिश्नर श्री सुरेंद्र सिंह जी के द्वारा कार्यालय में गीता महोत्सव में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आए कन्या गुरुकुल नारंगपुर की ब्रह्मचारिणीयों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Address

Narangpur Pariksh*tgarh
Meerut City
250406

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ShrimadDayanand Utkarsh Arsh Kanya Gurukul Narangpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to ShrimadDayanand Utkarsh Arsh Kanya Gurukul Narangpur:

Shortcuts

Share

Category