07/09/2021
महाविद्यालय की भौतिक विज्ञान की M.Sc. की छात्राओं ने एम. ओ. यू. के अंतर्गत चौ. चरण सिंह विश्विद्यालय मेरठ परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग में भ्रमण किया जिसमें छात्राओ को SEM , स्पाटरिंग, सिंगल क्रिस्टल ग्रोथ आदि तकनीकी के बारे में अवगत कराया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह एवं डॉ. योगेंद्र गौतम ने छात्रओं को शोध तकनीकी एवं SEM स्पटरिंग तकनीक के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय से राजीव कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. डेज़ी वर्मा उपस्थित रहे…….
07/09/2021
दि. 06.09.2021 को उत्तर प्रदेश शासन के अति महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के क्रम में बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा जागरूकता हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बेटियाँ फ़ाउंडेशन के सहयोग से छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सेनिटरी नैपकिन का वितरण प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह द्वारा किया गया। बेटियाँ फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमति अंजू पांडेय व संस्था की अन्य सदस्यों ने मासिक धर्म की महत्ता, इस दौरान ध्यान रखी जाने हेतु सावधानियाँ और स्वच्छता, मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं तथा आरामदायक मासिक धर्म के बारे में चर्चा करते हुए मासिक धर्म को बोझ न समझने की अपील की।आयोजन व संचालन महाविद्यालय मिशन शक्ति समिति संयोजक डा. लता कुमार द्वारा……
05/09/2021
दि. 05.09.2021 को शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद मंगल पांडेय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह सहित महाविद्यालय के 08 प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह को शासन की ओर से कार्यक्रम की नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय डा. राजेंद्र अग्रवाल, सांसद मेरठ, प्रो. एन.के. तनेजा, कुलपति चौधरी चरण सिंह वि.वि., मेरठ, प्रति कुलपति प्रो. वाई. विमला और डा. धीरेंद्र कुमार, कुलसचिव ने चौ. चरणसिंह विवि के वृहस्पति भवन में एक आकर्षक समारोह में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु लैफ़्टि. (डा.) लता कुमार, डा. अनीता गोस्वामी, डा, सत्यपाल सिंह राणा, डा. सुधा रानी, डा. राकेश कुमार, डा. विकास कुमार, डा. कुमकुम व डा. गौरी को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समस्त महाविद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी।
04/09/2021
आज मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका हेल्थ क्लब के तत्वावधान में चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया…
29/08/2021
One Day Webinar on
"Women Health and Nutrition"
28/08/2021
मिशन शक्ति फेज 3….
बालिका सुरक्षा शपथ…
28/08/2021
आज मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका स्वास्थ्य क्लब का गठन किया गया….
28/08/2021
महाविद्यालय में रुसा अनुदानित अत्याधुनिक जिम का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया उद्घाटन….
28/08/2021
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैराथन का आयोजन…
प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने किया हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ…
27/08/2021
महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रक्षा बंधन के अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया….
27/08/2021
दिनांक 26 अगस्त 2021 को महाविद्यालय में महिला समानता दिवस के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मिशन शक्ति के अंतर्गत आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन….
संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ ममता सागर द्वारा…