20/01/2020
प्रैस विज्ञप्ति
आज दिनांक 19/01/2020 रविवार को फूल बाग़ कॉलोनी स्थित हिमा किड्स पब्लिक स्कूल एवं म्यूज़िक डांस एकेडमी में "नवरंग"ओपन डांस प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद् अभिनव शाखा एवं हिमा किड्स पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अति सक्रिय समाज सेविका श्रीमती नीता दुब्लिश ने दीप प्रज्वलन से किया। प्रतियोगिता में 32 स्कूलों से 2 से 14 वर्ष के 137 बच्चों ने 5 वर्गों में भाग लिया। प्रतियोगिता का निर्णय बूगी वूगी की विनर श्रीमती माधुरी मिश्रा, रेमो डिसूजा के ग्रुप के डांसर विश्रूत शर्मा और मनीष किया। सभी प्रतिभगियों ने बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
1 से 3 वर्ष वर्ग में प्रथम शिवांश अग्रवाल द्वितीय विधांट सोलंकी तृतीय शनवी पल.3-5 वर्ग में प्रथम दृषिका अरोरा द्वितीय दर्श सोलंकी तृतीय अविका 5-7 वर्ग में प्रथम वर्णिका द्वितीय आशनी अरोरा तृतीय आश्वी ग्रोवर, 7-10 वर्ग में प्रथम शिप्रा द्वितीय अधीरा तृतीय साक्षी बसोया 10-14 वर्ष वर्ग में प्रथम परी गौतम द्वितीय खुशी तृतीय श्रेया रस्तौगी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वार्ड 58 के सभासद श्री अंशुल गुप्ता और विशेष अतिथि ए आर ओ श्री मूलचंद रहे। संचालन कल्पना सोलंकी और कामना वर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट राजीव कौशिक, कामना वर्मा, मनीषा गोयल, अभिषेक शर्मा, इं बी डी शर्मा, विजय शर्मा, दिशा,गीतिका अरोड़ा,प्रभात कपूर,लता कपूर, मनोज अग्निहोत्री, डॉ अलका गुप्ता, डॉ शशि खन्ना, का विशेष सहयोग रहा।
हिमा गौड़ कौशिक
प्रिंसिपल
हिमा म्यूजिक डांस एकेडमी एंड किड्स पब्लिक स्कूल
8077431707,9456686837