16/12/2025
आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को चौधरी प्रेमनाथ सिंह के वी इंटर कॉलेज माछरा मेरठ में बृजघाट स्थित गौ दर्शन धाम के संरक्षक श्री श्री संतोषी बाबा जी महाराज जी का आगमन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्री अमित त्यागी जी एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी जी द्वारा महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया साथ में हापुड़ जिले के जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी हापुड़ श्रीमान राजीव सिरोही जी भी पधारे। महाराज जी के द्वारा विद्यालय में नव निर्मित कक्ष का उद्घाटन किया गया। श्री संतोषी बाबा जी बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ में गौ दर्शन धाम के संरक्षक हैं जो एक विशाल गौशाला है जिसमें भारत की देसी गायों की 33 प्रकार की नस्ले है जिनकी सेवा महाराज जी द्वारा की जा रही है।