18/07/2026
मेरठ कॉलेज, मेरठ के अर्थशास्त्र विभाग के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत आयोजित पीजीटी (अर्थशास्त्र) परीक्षा (आयोजन तिथि: 10 मई 2026) के अंतिम चयन परिणाम में विभाग के चार विद्यार्थियों का चयन प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) पद पर हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में सलोनी एवं निशांत नैन, जो वर्तमान में मेरठ कॉलेज, मेरठ के अर्थशास्त्र विभाग से पीएच.डी. कर रहे हैं, तथा रजत सिंह एवं दिनेश गहलोत, जिन्होंने मेरठ कॉलेज, मेरठ से एम.ए. (अर्थशास्त्र) उत्तीर्ण किया है, शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय एवं विभाग में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, समर्पण एवं विभाग के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी तथा भविष्य में भी मेरठ कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते रहेंगे।