Chairman name is prachi Gupta and also Registar of this college arrested. What education they will provide to student. प्रदेश सरकार के मुफ्त लैपटॉप पर कई कालेजों की ओर से छात्रों से पैसे मांगने की शिकायत पर कई कालेजों में जिलाधिकारी ने औचक छापेमारी की। एक निजी संस्थान में छात्रों की शिकायत व लिखित तहरीर पर ही संस्थान के चेयरमैन और रजिस्ट्रार को गिरफ्तार करा दिया। घाट रोड स्थित श्रीनाथ इंस्टीट्यूट
फार टेक्निकल एजुकेशन में सोमवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) एसके दूबे की उपस्थिति में 190 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाने थे। दोपहर दो बजे जिलाधिकारी नवदीप रिणवा भी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बंद कमरे में पूछा कि क्या संस्थान ने उनसे एक हजार रुपये मांगे हैं, उन्होंने अखबार में छपी खबर का भी हवाला लिया। छात्रों ने बताया कि तीन महीने पहले सभी से एक-एक सौ रुपये लिए गए थे, लेकिन कुछ दिनों से एक-एक हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 30 छात्रों से एक-एक हजार रुपये लिए भी जा चुके हैं। पूरी जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने छात्रों से पूछा कि क्या वह कार्रवाई चाहते हैं, इस पर छात्रों ने हां कहा, फिर क्या था लिखित तहरीर के आधार पर जिलाधिकारी ने परतापुर थाने को संस्थान के चेयरमैन और रजिस्ट्रार को गिरफ्तार करा दिया।
आरोपी गिरफ्तार परतापुर थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना में विद्यार्थियों से रुपये लेने के आरोप में संस्थान के चेयरमैन प्राची गुप्ता और रजिस्ट्रार डा. राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। Can we imagine what is happening in education. What is the future of the students who are studying at this type of college(Shrinath Ji Institute For Technical Education). It is very shameful and students take admission this type of college think 100 times.