Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh

Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh, School, Meerut City.

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 28/12/2022

पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ प्रान्त में दिनांक 28.12.2022 को प्रांतीय परिषदीय टोली बैठक आयोजित की गई। शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक शिव कुमार जी भाईसाहब, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक अशोक जी भाईसाहब, क्षेत्र प्रमुख सुधा बाना जी, प्रान्त प्रमुख ममता जी के मार्गदर्शन में गत दिवसों में दिए गए कार्यों की समीक्षा तथा आगामी योजना पर वार्ता की गई। इसके अन्तर्गत प्रवास योजना,आगामी बैठकें, शिशु वाटिका वर्ग, परीक्षा/पाठयक्रम कार्यशाला, विद्या प्रवेश कार्यशाला आदि अनेक हिन्दुओं पर चर्चा की गई।

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 15/08/2022

प्रान्तीय योजना के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ प्रान्त के सभी जिलों में "अमृत महोत्सव" नामक हस्तलिखित पत्रिका का निर्माण कराया गया था। जिसमें प्रत्येक जिले की प्रत्येक वाटिका की आचार्या बहनों द्वारा अपने अपने जिले के इतिहास व विशेषता के विषय में जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस पत्रिका का विमोचन 15 अगस्त पर होना निश्चित हुआ था। जिलों में कराए गए पत्रिका विमोचन की कुछ झलकियां।

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 15/08/2022

दिनांक 15.08.2022 को शिशु वाटिका क्षेत्र प्रमुख सुधा दीदी व प्रान्त प्रमुख सीमा जी के मार्ग दर्शन में ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात वर्ग में जाने वाली सभी बहनों से वर्ग हेतु आवश्यक कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने का आग्रह किया गया तथा कुछ आवश्यक निर्देश दिए गए।

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 26/05/2022

दिनांक 25.05.2022 को माननीय शिव कुमार जी भाईसाहब व सीमा दीदी के द्वारा सभी जिला प्रमुखों की एक बैठक क्षेत्रीय शिशु वाटिका वर्ग के विषय में ली गई। जिसमें सभी बहनों से वर्ग में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभा करने का आग्रह किया गया।
दिनांक 26.05.2022 को मेरठ प्रान्त शिशु वाटिका का जन्मदिनोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें कविता तथा गीतों के माध्यम से शुभकामनाएं दी गई। अन्त में प्रान्त प्रमुख सीमा जी ने सभी को ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया।

09/05/2022

दिनांक 09.05.2022 को सुरेश देवी हो हेमचन्द्र त्यागी,शिशु वाटिका सरस्वती विद्या मन्दिर, गंगा नगर मेरठ में जिला स्तरीय विद्या प्रवेश कार्यशाला तथा संकुल स्तरीय खेल-कूद कार्यक्रम (कक्षा LKG to V) का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मेरठ कैन्ट के विधायक माननीय अमित अग्रवाल जी, जिला समन्वयक श्रीमान अरूण जिन्दल जी,श्रीमान ब्रजेश जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान योगेश जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यशाला को तीन सत्रों में बांटा गया। प्रथम सत्र में जिला प्रमुख आरती जी के द्वारा विद्या प्रवेश कार्यक्रम को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। दूसरे सत्र में विद्या प्रवेश कार्यक्रम के तीन माह के मोडयूल को क्रियाकलापों के माध्यम से किस प्रकार लागू करें,हर्षा जी व अनीता जी के सहयोग से क्रियाकलापों के माध्यम से जानकारी दी गई। तीसरे सत्र में प्रधानाचार्य श्रीमान योगेश कुमार जी के द्वारा दोनों सत्रों को लेकर चर्चा की गई। आपने बताया विद्यालय में शिक्षक का क्या दायित्व व भूमिका है,तथा हम अपने कार्य का मूल्यांकन किस प्रकार करें। अन्त में सभी का आभार व्यक्त कर अपने अपने विद्यालय में इस कार्यशाला का आयोजन करने का आग्रह किया गया।

24/04/2022

दिनांक 24.04.2022 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ प्रान्त की "विद्या प्रवेश" एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री राम सरस्वती शिशु मन्दिर, राम लीला मैदान में किया गया। जिसमें प्रान्त के सभी 16 जिला प्रमुख बहनें व उनकी एक एक सहयोगी बहनें रहीं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु निपुण भारत तथा "विद्या प्रवेश" कार्यक्रम को किस प्रकार विद्या भारती के सभी विद्यालयों में संचालित किया जा सके, इस हेतु इस कार्यशाला को प्रान्तीय प्रशिक्षक प्रमुख गीता अग्रवाल दीदी व शिशु वाटिका प्रान्त प्रमुख सीमा श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का प्रारम्भ श्रीमान अरुण सोलंकी जी,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनिल पंवार जी, गीता दीदी, सीमा दीदी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
गीता दीदी ने विद्या प्रवेश क्या है ?,क्यों आवश्यकता है ? तथा किसके लिए है?,इसकी जानकारी विस्तार से दी तथा सीमा दीदी ने विद्या प्रवेश के तीन माह के (module) कार्य को अनेक क्रियाकलापों के माध्यम से किस प्रकार पूरा करें,विस्तार पूर्वक बताया।अन्त में अरुण सोलंकी जी द्वारा सभी बहनों को मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। सभी जिला प्रमुख बहनों ने शीध्र ही इस कार्यशाला को अपने अपने जिलों में आयोजित करने का निश्चय किया।

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 28/02/2022

प्रांतीय योजना अनुसार 28 फरवरी 2022 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेरठ प्रांत की शिशु वाटिका की सभी बहनों की एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत फरवरी माह में जन्मे भाइयों और बहनों का जन्मदिन ऑनलाइन मनाया गया। प्रांत के सभी सदस्यों के द्वारा सभी को अनेकों शुभकामनाएं दी गई। मीटिंग में सम्मिलित बहनों के द्वारा आगामी योजना हेतु अनेक वार्ता की गई व अनेक सुझाव भी प्राप्त किए गए, जिससे कि सभी शिशु वाटिका सुचारू रूप से चल सकें। प्रान्त प्रमुख सीमा जी के द्वारा भी अनेक बिंदु जैसे लर्निगं आउट कम्स को कक्षाओं में लगाना, टी एल एम बनाना, शैक्षिक भ्रमण कराना आदि बताए गए, जिन्हें हमें समय-समय पर अपने विद्यालय में लागू करना है।

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 20/02/2022

दिनांक 20 फरवरी 2022 को आरती जी के द्वारा मेरठ जिले की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें गत माह में दिए गए कार्य व आगामी माह के कार्य पर विचार विमर्श किया गया,तथा प्रांत द्वारा दी गई दो शैक्षिक व्यवस्थाओं के लक्ष्य विज्ञान प्रयोगशाला तथा तरणताल को अपने अपने विद्यालय में किस प्रकार क्रियान्वित करें, पर चर्चा की गई। जिले की सभी बहनों के द्वारा 15 मार्च तक इस लक्ष्य को पूरा करने का निर्धारण किया गया।

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 20/02/2022

दिनांक 19 फरवरी 2022 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश,मेरठ प्रांत की सभी शिशु वाटिका प्रमुखों की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रांत प्रमुख सीमा जी के द्वारा सभी बहनों का परिचय लिया गया तथा शिशु वाटिका की संकल्पना को विस्तार से बताया गया। भविष्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश,मेरठ प्रांत के सभी विद्यालयों में शिशु वाटिका अच्छे से क्रियान्वित हो सके ऐसा प्रांत प्रमुख जी के द्वारा आग्रह किया गया तथा आगामी माह की कार्ययोजना बतायी गई। आरती जी के द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश,मेरठ प्रांत के सभी वाटिका प्रमुखों के बनाए गए ग्रुप का उद्देश्य बताया गया।

Photos from Prantiiye Shishu Vatika Paschimi Uttar Pradesh's post 01/02/2022

दिनांक 1 फरवरी 2022 को प्रांत की एक बैठक आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत जनवरी माह में जन्म लेने वाली बहनों का ऑनलाइन जन्मदिनोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इन्दु दीदी, मनीषा दीदी, विनिता दीदी,रेनू दीदी, भावना जी, धर्मवती जी को जन्मदिन पर कविता,गीतों तथा शुभकामना सन्देशों के माध्यम से अनेकों शुभकामनाएं दी गई। प्रधानाचार्य श्रीमान सुनील कुमार जी ने सभी बहनों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी। बैठक में जन्मदिनोत्सव के साथ साथ कुछ बिंदुओं पर भी वार्ता की गई जिसमें सभी जिलों को 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं का प्रमुख बनाया गया तथा उसका संपूर्ण दायित्व उस जिले को दिया गया।प्रांत प्रमुख सीमा जी ने सभी से परिवार प्रबोधन, मतदान जागरूकता आदि पर कार्य करने का आग्रह किया।
धन्यवाद

Want your school to be the top-listed School/college in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Meerut City