Deva Nagri Mahavidyalaya, Meerut

Deva Nagri Mahavidyalaya, Meerut

Share

D.N. P.G. College, Meerut is one of the oldest colleges of Meerut.

28/08/2024

Registrations are open at *Deva Nagri College, Meerut* . (Affiliated to CCS University, Meerut, Uttar Pradesh) for admission to *M.Sc Computer* *Science* . Visit at www.ccsuniversity.ac.in for registration process.
Last date for registration is 31 August 2024.
Eligibility criteria is Bachelors degree with Computer Science / Computer Application / Maths with 50% marks.
The course fee is *Rs 30000* per year. Contact in Computer Science Department of College for more details.
Contact No. 8899234522

05/07/2022

अत्यंत हर्ष का विषय है उच्च शिक्षा निदेशक कार्यालय प्रयागराज की संस्तुति के आधार पर देवनागरी महाविद्यालय के ्राचार्य #डॉ_बी_एस_यादव,भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष #डॉ_एम_के_यादव,वनस्पति विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर #डॉ_शैफाली_पूनिया,अर्थशास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर #डॉ_कविता_सक्सेना को प्रोफेसर पदनाम प्राप्त हो गया है एवम् वेतन निर्धारण की प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है।उच्च शिक्षा निदेशक कार्यालय से निर्गत पत्र के आधार पर उपरोक्त को प्रोफेसर पद नाम प्राप्त हो गया है। #ऐसा_करने_वाला_देवनागरी_महाविद्यालय_चौधरी_चरण_सिंह_विश्विद्यालय_में_प्रथम_महाविद्यालय_है। प्रोफेसर पदनाम प्राप्त करने वाले उपरोक्त प्रोफेसरों को प्रबंध समिति के अवैतनिक सचिव श्री अजय अग्रवाल,प्राचार्य प्रो o अजय कुमार,प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य श्री संजीवेश्वेर त्यागी,चीफ प्रॉक्टर डॉ दीपक कुमार, प्रेस प्रवक्ता डॉ मनोज सिंह,डॉ विश्रुत चौधरी, डॉ जयंत तेवतिया, डॉ जिनेन्द्र बौद्ध,श्री दीप नारायण मौर्य आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

25/02/2022
Photos from Deva Nagri Mahavidyalaya, Meerut's post 18/12/2021

आज देवनागरी महाविद्यालय टेबल टेनिस हॉल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयो की अंतर महाविद्यालय पुरुष /महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अवैतनिक सचिव श्री अजय अग्रवाल एवम् विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो0 (डॉ)अजय कुमार एवम् श्री संजीवेश्व्र त्यागी रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सचिव श्री अजय अग्रवाल एवं उप प्राचार्य डॉ बी एस यादव ने मैच खेलकर कराया। अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चौधरी प्रतियोगिता में विश्विद्यालय के चीफ ऑब्जर्वर डॉ ओमपाल सिंह रहे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित 12 कॉलेज ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम एस आर एम कॉलेज मुजफ्फरनगर अभिलाष,द्वितीय एम एम एच निपुण रुहेला एवं तृतीय एन सी पी कॉलेज नोएडा पार्थ , महिला वर्ग में ए एस कॉलेज मवाना की प्रथम कु.गुरमीत एवं द्वितीय कु. भावना रानी एवम् तृतीय स्थान एस डी कॉलेज मुजफ्फरनगर कु. इशिका पाल रही। विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण प्राचार्य प्रो0 अजय कुमार उप प्राचार्य डॉ बी एस यादव एवं शारीरिक शिक्षा प्रमुख डॉ जिनेंद्र बौद्ध द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में चीफ ऑब्जर्वर डॉ ओमपाल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ पृथ्वीराज चौहान ने किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में कीड़ा समन्वयक डॉ एम के यादव डॉ जिनेंद्र बौद्ध, डॉ रुचि गोयल, डॉ विश्रुत चौधरी डॉ प्रवीण कुमार,प्रेस प्रवक्ता डॉ मनोज सिंह, श्री शोभित कुमार ,श्री महेश हरित, श्री अंकित कौशिक एवम् श्री विक्रम का विशेष सहयोग रहा।
चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष/महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता की व्यापक मीडिया कवरेज के लिए सभी मीडिया बंधुओ का तहे दिल से आभार।

#प्रेस_प्रवक्ता
#डॉ_मनोज_सिंह

Photos from Deva Nagri Mahavidyalaya, Meerut's post 05/12/2021

देवनागरी महाविद्यालय के प्राचार्य #प्रो०अजय_कुमार जी को उनके शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मोमेंटो एवम् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

21/10/2021

स्नातक प्रथम वर्ष के बी कॉम एवं बी एस सी प्रथम वर्ष के प्रवेश से वंचित विद्यार्थी देवनागरी कॉलेज में इंदिरा गांधी मुक्त विश्विद्यालय के स्टडी सेंटर पर जाकर प्रवेश ले सकते है। यहाँ पर विषय का शिक्षण कार्य विद्वान शिक्षको द्वारा किया जाता है। कम फीस पर, पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ स्टडी मैटीरियल भी मुफ्त दिया जाता है।

इग्नू को-ऑर्डिनेटर प्राचार्य
डॉ विश्रुत चौधरी डॉ बी एस यादव

26/08/2021

महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021- 2022 हेतु बी एस सी- द्वितीय /तृतीय वर्ष, बी कॉम- द्वितीय /तृतीय वर्ष ,एम एस सी द्वितीय वर्ष एम ए (अंग्रेजी एवं अर्थशास्त्र) एवं एम कॉम द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है तथा शिक्षण कार्य भी आरंभ हो चुका है। अतः समस्त संस्थागत छात्र/ छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वे अविलंब महाविद्यालय के संबंधित विभागों में संपर्क कर अपनी आगामी कक्षा में प्रवेश ले ले जिससे कि उनकी कक्षाओं का शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके।

प्रेस प्रवक्ता प्राचार्य
डॉ मनोज सिंह डॉ बी एस यादव

Photos from Deva Nagri Mahavidyalaya, Meerut's post 20/08/2021

आज देवनागरी महाविद्यालय के शंकर ऑडिटोरियम में देवनागरी शिक्षा समिति द्वारा उतर भारत के प्रतिष्ठित मेरठ कॉलेज की नव निर्वाचित प्रबंध समिति का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ कॉलेज की प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष एवम सचिव श्री राम कुमार गुप्ता ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ बी एड विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना द्वारा किया गया।इसके पश्चात देवनागरी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अवैतनिक सचिव श्री अजय अग्रवाल,कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एस यादव एवम् प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य एवम् जनता इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री संजीवेश्ववर त्यागी द्वारा मेरठ कॉलेज की नव निर्वाचित प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री सुरेश जैन ऋतुराज,उपाध्यक्ष श्री महेश कुमार गुप्ता,अवैतनिक सचिव डॉ ओ पी अग्रवाल,अतिरिक्त सचिव श्री मनीष प्रताप एवम् कार्यकारिणी सदस्यो का प्रतीक चिन्ह एवम् गले में पटका पहनाकर किया गया।इस अवसर पर मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एस के अग्रवाल ने देवनागरी कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ के डी अग्रवाल के अभूतपूर्व सहयोग एवम् त्याग को याद करते हुए बताया कि आज का देवनागरी कॉलेज पहले देवनागरी पाठशाला के रूप में इसकी संस्थापना की गई थी जो आज वट वृक्ष के रूप में न केवल मेरठ का वरन उत्तर प्रदेश के नामी-गिरामी संस्था के रूप में पहचान बना चुका है।मेरठ कॉलेज के अवैतनिक सचिव डॉ ओ पी अग्रवाल ने पूर्व सचिव श्री दयानंद गुप्ता के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि गुप्ता जी संस्था को सर्वोपरि मानते थे वो सदैव संस्था के हितों के बारे में ही सोचते थे । अंत में श्री सुरेश जैन ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा की वो सदैव कॉलेज के हित में कार्य करते रहेंगे,उन्होंने कहा कि दोनो कॉलेज मेरे है इनके विकास के लिए जी भी संभव प्रयास होंगे वो किए जायेंगे।देवनागरी कॉलेज के प्राचार्य ने श्री सुरेश जैन ऋतुराज एवम् डॉ ओ पी अग्रवाल का बायोडाटा पेश करते हुए उनके सामाजिक कार्यों एवम् विभिन्न संस्थाओं में उनके द्वारा विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ हिमानी अग्रवाल,मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष एवम पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री योगेश बंसल,देवनागरी कॉलेज के पूर्व डीन डॉ एस के अग्रवाल, देवनागरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार सिंह, डी एन पॉलिटेक्निक के प्राचार्य श्री वीरेन्द्र आर्य,इस्माइल डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ हुमा मसूद,इस्माइल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मृदुला शर्मा,देवनागरी कॉलेज एलुमनाई के पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल त्यागी उपस्थित रहे।देवनागरी कॉलेज के डीन डॉ एम के यादव,कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ दीपक कुमार,कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता डॉ मनोज सिंह, डॉ विश्रुत चौधरी, डॉ बी के अग्रवाल,डॉ जिनेन्द्र बौद्ध, डॉ शैलेंद्र शर्मा, डॉ रामबली सिंह, डॉ सतीश गुप्ता, डॉ पूनम शर्मा, डॉ अनीता पुंडीर,डॉ प्रवीण कुमार,डॉ तनुज, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ हीमा, डॉ दीपक(कॉमर्स),शोभित,मोहित,विशाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सहयोग रहा।
किसी भी कार्यक्रम की सफलता अगले दिन के समाचार पत्रों में मीडिया द्वारा किए गए कवरेज से पता चलती है।आज के समाचार पत्रों ने देवनागरी शिक्षा समिति द्वारा मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवम् कार्यकारिणी के सदस्यों के अभिनंदन की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की।इसके लिए सभी समाचार पत्रों के संपादक गण,पत्रकार बंधु ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधु एवम् फोटोग्राफर का देवनागरी महाविद्यालय तहे दिल से आभार प्रकट करता है।

प्रेस प्रवक्ता प्राचार्य
#डॉ_मनोज_सिंह #डॉ_बी_एस_यादव

Photos from Deva Nagri Mahavidyalaya, Meerut's post 04/07/2021

आज संपूर्ण विश्व ग्लोबल वार्मिंग से त्रस्त है,पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है, ओजोन लेयर भी लगातार पतली होती जा रही है।कौन इसका जिम्मेदार है इसका दोष हम किसी को नही दे सकते है,मनुष्य ही इसका जिम्मेदार है,प्रगति की अंधाधुंध दौड़ में उसने वनो को काटना शुरू कर दिया,जो वृक्ष घर के सदस्य की तरह होते थे, हाइवे बनाने के लिए किनारे के पेड़ो को काट दिया इस प्रकार सारी हरियाली समाप्त कर दी।प्रतिक्रिया फलस्वरूप जब प्रकृति ने जरा सी करवट ली तो वह चीत्कार कर उठा।अभी भी कुछ नही बिगड़ा हमे फिर से छायादार,फलदार एवम् औषधीय पौधों का रोपण करना होगा।इसी क्रम में आज देवनागरी महाविद्यालय में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एस यादव ने ऑक्सीजन से परिपूर्ण पीपल का पौधा लगाकर किया,इसके पश्चात कॉलेज के सभी शिक्षकों,गैर शिक्षक कर्मचारियों, एन सी सी के कैडेटों,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको एवम् विद्यार्थियों ने जामुन,अमरूद,सागोन,पीपल, नीम आदि के पौधे न केवल कॉलेज के लिए अपितु घर के लिए पौधे वितरित किए गए,इसी के साथ उनसे इन पौधों को संरक्षित करने के लिए प्राचार्य जी ने शपथ दिलाई।इस अवसर पर डीन डॉ एम के यादव,चीफ प्रॉक्टर डॉ दीपक कुमार, एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विश्रुत चौधरी,प्रेस प्रवक्ता डॉ मनोज सिंह, डॉ रुचि गोयल, डॉ अंजुला जैन, डॉ आर बी सिंह, डॉ अनीता कौशल, डॉ पूनम शर्मा, डॉ जिनेन्द्र बौद्ध, डॉ शैलेंद्र शर्मा, डॉ बृजेश अग्रवाल, डॉ प्रवीण, डॉ सतीश, डॉ पृथ्वीराज, डॉ तनुज शर्मा,शोभित,मोहित,शिवानंद,अंकित कौशिक,अंकित अत्रीश,देवी,सोहन आदि का विशेष सहयोग रहा।

Photos from Deva Nagri Mahavidyalaya, Meerut's post 29/06/2021

शैक्षिक सत्र 2021-2022 का प्रारंभ 1 जुलाई से होने जा रहा है,अनेक चुनौतियां बाहें पसारे इंतजार कर रही रही है।आरंभ विश्विद्यालय की परीक्षा 1 महीने के अंदर संपादित करानी है, कोविड-19 की द्वितीय लहर अभी कहर बरपा कर थमी है है,तीसरी लहर का अंदेशा शुरू हो गया है ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विद्यार्थियों के साथ-2 कॉलेज के स्टाफ की भी सुरक्षा करते हुए परीक्षा संपादित करानी है।इसी के साथ नई परीक्षा नीति 2021 भी लागू हो चुकी है जिसमे अनेक चुनौतियां का भी सामना करना होगा।उपरोक्त उदगार कॉलेज के प्राचार्य #डॉ_बी_एस_यादव जी ने कॉलेज की नई समितियों की नियुक्ति का प्रारंभ #डॉ_एम_के_यादव को छात्र कल्याण अधिष्ठाता, #डॉ__मेजर_दीपक_कुमार को अनुशासन प्रमुख एवम् कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने के लिए नई अनुशासन समिति(प्रॉक्टोरियल बोर्ड) जिसके सदस्य #डॉ_एम_के_यादव, #डॉ_सविता, #डॉ_ब्रजेश_अग्रवाल, #डॉ_अंशु_ढाका, #डॉ_जिनेन्द्र_बौद्ध, #डॉ_साक्षी_चौधरी, #डॉ_मनोज_सिंह एवम् #डॉ_अनीता_कौशल का गठन कर दिया है।प्राचार्य जी ने कहा कि नई अनुशासन समिति अनुभवी एवम् ऊर्जावान है,मैं आशा करता कि कॉलेज के पूर्व इतिहास की गरिमा बनाए रखते हुए कॉलेज का अनुशासन उत्तम रखेंगे एवम् अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी एवम् निष्ठा से करेंगे।इस अवसर पर डॉ एस के अग्रवाल,प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य श्री संजीवेश्वर त्यागी,रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ विश्रुत चौधरी, डॉ जयंत तेवतिया,कार्यालय अधीक्षक डॉ तनुज शर्मा एवम् सहायक लेखाकार डॉ विकास अग्रवाल ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

#डॉ_मनोज_सिंह
प्रेस प्रवक्ता
देवनागरी कॉलेज मेरठ

Want your school to be the top-listed School/college in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Railway Chauraha
Meerut City
250002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm