Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut

Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut

Share

Sanjay Gandhi (P.G.) College Sarurpur Khurd (Meerut) established in 1982 is having a campus of 12 ac away from Meerut Karnal highway.

College Sarurpur Khurd (Meerut) established in 1982 is having a campus of 12 acres in a tiny small village named Sarurpur khurd distt. Meerut in serene and ecofriendly environment along the side of Ganga canal in the East and Barnawa - Sardhana road in the west, just 2 Km. The college is affiliated to Ch. Charan Singh University, Meerut .

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 15/08/2024

Happy independence day

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 20/07/2024

आज संजय गाँधी पी. जी. कॉलेज सरूरपुर खुर्द मे वृक्षारोपण का आयोजन शासन के निर्दशानुसार् डॉक्टर सचिन कुमार, नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण के निर्देशन मे संपन्न हुआ, जिसमे सभी शिक्षकों एवम् कर्मचरियों एवम छात्र छात्रायों ने प्रतिभाग किया

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 21/06/2023

आज दिनांक 21.06.2023 को संजय गांधी (पी0जी0) कॉलिज, सरूरपुर खुर्द, मेरठ में 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश योग फेडरेशन के अध्यक्ष योगाचार्य ऋषिपाल सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं ने योग किया एवं जीवन में योग के महत्व को जाना। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का संचालन हरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षा ने किया। प्रशिक्षक द्वारा सभी को कपालभाती, बज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, वृक्षासन, पदमासन एवं प्राणायान कराया गया एवं इससे होने वाले फायदो के बारे में भी बताया। प्राचार्य प्रो0 रामेन्द्र कुमार गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग की महत्ता के बारे में बताया कि योग का हमारे जीवन में क्या महत्व है योग से हम कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। यह हमारे जीवन से जुडे भौतिक, मानसिक, आध्यात्मिक, भावनात्मक, आत्मिक आदि सभी पहलुओं पर काम करता है आदि जानकारी सभी से साझा की। वहीं दूसरी और रेखा गुप्ता जी ने राजयोग के बारे में बताया कि राजयोग अन्तर जगत की ओर एक यात्रा है। यह स्वंय को जानने या यूं कहें कि पुनः पहचानने की यात्रा है। राजयोग अर्थात् अपनी भागदौड भरी जिन्दगी से थोडा समय निकालकर शान्ति से बैठकर आत्म निरीक्षण करना है। योग कार्यक्रम में डाक्टर सविता तोमर, डाक्टर अनिता, डाक्टर प्रशान्त कुमार, डाक्टर अवधेश कुमार, डाक्टर विरेन्द्र सिंह यादव, डाक्टर प्रतिमा यादव, इन्द्रवीर सिंह, रोवर्स/रेंजर्स के छात्र/छात्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक एवं योग छात्र सुमित कुमार व दीपांशु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 28/02/2023

National Science Day

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 16/11/2021

आज दिनांक 16.11.2021 को संजय गांधी पी0जी0 कॉलिज, सरूरपुर खुर्द, मेरठ में चल रहे सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत महाविद्यालय के मतदान नोडल अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह के संचालन में राष्ट्रीय सेवा योजना , रोवर/रेंजर (लक्ष्मी रोवर टीम) , स्काउट/गाइड के बेनर तले महाविद्यालय से सरूरपुर थाने तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके छात्र/छात्राआंे ने पोस्टर, स्लोगन की सहायता से रैली में सहभागिता की। इस रैली में डा0 रीना तोमर, श्री अनिल कुमार, डा0 रजनीश मिश्रा, डा0 प्रभात सिंह, डा0 नीरज कुमारी, डा0 प्रतिमा यादव, डा0 विरेन्द्र सिंह यादव, कु0 प्रियांशी जैन आदि उपस्थित रहे।

श्री हरेन्द्र सिंह
मतदान नोडल अधिकारी

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 09/11/2021

आज दिनांक 09.11.2021 को संजय गांधी पी0जी0 कॉलिज, सरूरपुर खुर्द, मेरठ में चल रहे सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के बेनर तले ‘‘लोकतन्त्र में मतदान का महत्व’’ र्शीषक पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बी0ए0 के छात्र/छात्राओं ने निबन्ध के माध्यम से बताया की मतदान हमारे देश में किसी उत्सव से कम नहीं है। भारत एक लोकतान्त्रिक देश हैए जहाँ हर एक नागरिक को अपनी राय देने का अधिकार है। वह स्वतंत्र होकर देश के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन कर सकते है। प्रत्येक नागरिक का फ़र्ज़ बनता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझकर सही से मतदान करे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 रामेन्द्र कुमार गुप्ता ने छात्रा/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मतदान नोडल अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह, डा0 रजनीश मिश्रा, डा0 विरेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थिति रहें एवं शपथ ग्रहण कीं।

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 30/10/2021

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को संजय गांधी सरूरपुर पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए एनएस डिग्री कॉलेज मेरठ के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ नवीन गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है देश की युवा पीढ़ी को उनकी कर्तव्यनिष्ठा देश भक्ति राज्य की राजनीतिक दक्षता और नियुक्त क्षमता और अपरिग्रह जैसे गुणों को आत्मसात करके भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में योगदान करना चाहिए उन्होंने कहा कि आंदोलन और निर्माण दोनों सरदार पटेल के जीवन का महत्वपूर्ण अंग रहे आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने देश की जनता को आजादी की लड़ाई के लिए एक नई चेतना दी गांधी जी के कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्र आंदोलन में कुशल नेतृत्व दिया और निर्माण के लिए छोटे-छोटे टुकड़ों में बची हुई रियासतों को भारत गणराज्य में विलय करके उस ऐतिहासिक घटना को इतिहास में अंकित करा दिया जो देश की अखंडता और एकता के लिए आवश्यक है आज इन महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि एक नए संकल्प लेने का दिवस है जिसके द्वारा हम राष्ट्र के निर्माण में देश की युवा पीढ़ी की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें तैयार कर सकें संगोष्ठी में बोलते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक चौधरी ब्रह्म सिंह जी ने कहा आचरण और व्यवहार दो ऐसे शब्द हैं जिनके माध्यम से देश भक्ति के साथ साथ अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है महाविद्यालय के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ रामेन्द्र कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा इन दोनों महापुरुषों का जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा जिन्होंने न केवल देश की प्राचार्य ने इस अवसर पर देश के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प भी सभी को दिलाया इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने उद्बोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी की उपलब्धियों का विस्तार से परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ डी0एस0 सिंह ने किया, इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षक डॉ राकेश कुमार शर्मा , डा0 सविता तोमर डा0 प्रवीण श्रीवास्तव, श्री हरेन्द्र सिंह , डॉ सचिन कुमार , डॉ रजनीश मिश्रा, डा0 विरेन्द्र सिंह यादव, डा0 प्रतिमा यादव आदि उपस्थित रहे।

Photos from Sanjay Gandhi P.G.College Sarurpur Khurd Meerut's post 29/10/2021

लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय दूसरे दिन आज दिनांक 29.10.2021 को ‘‘राष्ट्रीय निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान’’ विषय पर एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कला, विज्ञान व वाणिज्य विभाग के छात्र/छात्राओं ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डा0 रजनीश मिश्रा, असि0 प्रो0, अंग्रेजी विभाग ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 रामेन्द्र कुमार गुप्ता ने छात्र/छात्राओं के समक्ष इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डा0 सविता तोमर, डा0 प्रवीण श्रीवास्तव, श्री हरेन्द्र सिंह, डा0 अनीता, डा0 डी0एस0 सिंह, डा0 विरेन्द्र सिंह यादव, डा0 प्रतिमा यादव आदि उपस्थित रहे।

संजय गांधी (पी0जी0) काॅलिज
सरूरपुर खुर्द

20/08/2020
07/05/2020

Appeal for Covid-19

Want your school to be the top-listed School/college in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Meerut City
250344