17/09/2022
आप सभी को सूचित करना है की बृज कुंज, एच पी पेट्रोल पंप के बराबर वाली गली, रोहटा रोड, मेरठ पर फरवरी 2020 में किड्स केव प्ले स्कूल संचालित किया गया था जो लॉकडाउन के कारण आगे संचालित नही हो सका ।
वर्तमान में संज्ञान में आया है की कुछ अज्ञात व्यक्तियों (पोस्टर पर फोन नंबर लिखा गया है ) द्वारा उस परिसर पर स्कूल के नाम का पोस्टर लगाकर व कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ सांठ गांठ करके बाहर मेन रोड पर स्कूल के नाम का ऑफिस बनाया गया है।
जिससे आशंका है की उक्त स्कूल के नाम पर लोगो के साथ ठगी व भ्रामक प्रचार उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है अतः इस प्रकार की किसी भी ठगी के संबंध में या किसी भी प्रकार की देनदारी का समस्त उत्तरदायित्व उक्त व्यक्ति (जिसका नंबर पोस्टर पर अंकित है ) का ही होगा ।
उक्त व्यक्ति के बारे में संबंधित जांचकर्ता अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।
कृपया आप सभी ऐसे ठगो से सावधान रहिए।
कुछ फोटो संलग्न है।
धन्यवाद