M.D.S Inter college ,Pilona - meerut

M.D.S Inter college ,Pilona - meerut Books is the best friend of a student,


(Director:- B.r Dhama)

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज एमडीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर क्षेत्र वासियों को स्वच्छता ...
08/10/2023

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज एमडीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर क्षेत्र वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

10/03/2023

**आवश्यकता है** **आवश्यकता है**
एमo डीo एसo इण्टर कॉलेज पिलौना में अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की
कक्षा 6 से 8 तक अंग्रेजी माध्यम के लिये तथा कक्षा 12 तक हिन्दी माध्यम में
इच्छुक अध्यापक/अध्यापिका विद्यालय प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधक से 8954682734 पर संपर्क करें।

सभी पुरातन छात्र एवं छात्राओं को शुभाशीष आपको सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि आप सभी विद्यालय के पेज से जुड़े हैं ...
27/11/2022

सभी पुरातन छात्र एवं छात्राओं को शुभाशीष
आपको सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि आप सभी विद्यालय के पेज से जुड़े हैं इसी कड़ी में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है जिसमें आप सभी upmsp.edu.in पर login करके पहचान नामक पोर्टल पर जाकर उसमे अपना जिला मेरठ भरे इसके बाद तहसील मवाना भरे उसके बाद ब्लाक मवाना करे फिर विद्यालय मे c वित्तविहीन करे तथा विद्यालय के नाम से विद्यालय का चयन करे उसके उपरांत एल्युमिनि का चयन कर अपना विवरण भरे
आपकी सूचना विद्यालय के पोर्टल पर आ जाएगी एवं सभी पुरातन विद्यार्थियों का एक रियूनियन एल्युमिनि मीट करवाने की व्यवस्था की जाएगी।
आप सभी के आवेदन की प्रतीक्षा में आपका विद्यालय

*महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना मे शुरू हुआ तीन दिवसीय महायज्ञ* आप सभी जानकर अति हर्ष होगा कि आपके अपने विद्या...
20/10/2022

*महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना मे शुरू हुआ तीन दिवसीय महायज्ञ*
आप सभी जानकर अति हर्ष होगा कि आपके अपने विद्यालय पिलौना स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज मे आज से तीन दिवसीय सोलहवें वार्षिकोत्सव सामवेद खण्ड पारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो बड़े ही धूम-धाम से विद्यालय प्रांगण मे आयोजित किया जा रहा है।
आज बृहस्पतिवार को प्रात:7:45 बजे ओ३म् ध्वजारोहण के साथ महायज्ञ का शुभारम्भ किया जाएगा यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य श्री अरविन्द कुमार शास्त्री (गुरुकुल महाविद्यालय लाक्षागृह बरनावा) होंगे तथा वेदपाठी को श्री भुवन चंद शास्त्री(महर्षि दयानन्द सरस्वती इ०का०पिलौना) सुशोभित करेंगे।

विद्यालय परिवार की और से शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  अब जरा उम्र के सांचे में ढल रहे हैं हम      पांव में है थकान...
05/09/2022

विद्यालय परिवार की और से शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अब जरा उम्र के सांचे में ढल रहे हैं हम
पांव में है थकान फिर भी चल रहे हैं हम
बस आने वाली पीढ़ियों को रोशनी मिले
इसीलिए कलम का दीप लेकर जल रहे है हम!!
आज शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज जी अमित अग्रवाल जी शशांक कुमार जी (आई ए एस) मुख्य विकास अधिकारी मेंरठ के द्वारा सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आपका अपना बाबू राम धामा (प्रधानाचार्य)
एम.डी.एस. इंटर कॉलेज पिलौना (मेरठ)

*।। विद्यालय  एम डी एस  इंटर   कॉलेज पिलौना, मेरठ में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव||**आज  विद्यालय (महर्षि दयानंद...
18/08/2022

*।। विद्यालय एम डी एस इंटर कॉलेज पिलौना, मेरठ में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव||**

आज विद्यालय (महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना, मेरठ) में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस आयोजन में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कुछ बच्चे नटखट नंदलाल की वेषभूषा में आये थे तो कुछ ग्वालों की भूमिका निभाते नजर आये,कुछ बालिकाएं गोपियां बनी तो कुछ ने राधा का रूप धरा।
इस अवसर पर बच्चों ने कृष्ण झाँकी भी निकाली तथा बाल गोपाल को झूले में भी झुलाया।
गोपियों संग कृष्ण की रासलीला का भी मंचन किया गया। कृष्ण,राधा गोपियों,ग्वालों की वेषभूषा में छोटे बच्चों की प्रत्येक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

सोशल मीडिया पर मौजूद सभी भारतवासियों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम!यह दिन हम सभी के लिए बेहद ही ख़ास है,क्योंकि हम देश की आजा...
14/08/2022

सोशल मीडिया पर मौजूद सभी भारतवासियों को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम!
यह दिन हम सभी के लिए बेहद ही ख़ास है,क्योंकि हम देश की आजादी के गर्व का पर्व स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। यूं तो हम हर वर्ष ही आजादी का त्योहार बड़ी खुशी और उमंग के साथ मनाते हुए आ रहे हैं और मैं आशा करता हूं कि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी स्वतंत्रता के इस पर्व को इसी प्रकार जारी रखेंगी।
'हर घर तिरंगा' आजादी का अमृत महोत्सव लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष को चिन्हित करने के लिए एक अभियान है।

सुन्दर है जग में सबसे,नाम भी प्यारा है
जहाँ जाति भाषा से बढ़कर देश प्रेम की धारा है
जहाँ हर जुबां पर जय हिंद का नारा है
निश्चल,पावन,प्रेम पुराना,वो भारत देश हमारा है।।

मुझे इतना सहयोग और प्रेम देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद
आप सभी को आजादी के पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई
*जय हिंद-जय भारत*

13/08/2022
*।। विद्यालय  एम डी एस  इंटर   कॉलेज पिलौना, मेरठ में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव||**आज  विद्यालय (महर्षि दयानंद सरस्वती...
11/08/2022

*।। विद्यालय एम डी एस इंटर कॉलेज पिलौना, मेरठ में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव||**

आज विद्यालय (महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना, मेरठ) में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर एक विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबू राम धामा विद्यालय के प्रबंधक जोगेंद्र कुमार धामा तथा विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रोहित तोमर एवं एम डी एस एकेडेमी की प्रधानाचार्या डाॅ गुंजन शर्मा ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया।
तिरंगा यात्रा विद्यालय से आरंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम पिलौना के पेट्रोल पम्प से होकर गॉव के अंदर मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम बहजादका में गई तथा फिर दूसरे रास्ते से दोनों गावं को पूरा करते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा रैली में छात्राओं ने पूरे जोश का परिचय देते हुए भारत माता के जयकारे लगाये। रैली का प्रतिनिधित्व विद्यालय की प्रत्येक कक्षा की हेड गर्ल ने किया।

*।। विद्यालय  एम डी एस  इंटर   कॉलेज पिलौना, मेरठ में मनाया  रक्षा बंधन का त्यौहार ||**आज  विद्यालय (महर्षि दयानंद सरस्व...
11/08/2022

*।। विद्यालय एम डी एस इंटर कॉलेज पिलौना, मेरठ में मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार ||**

आज विद्यालय (महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना, मेरठ) में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।रक्षा बंधन के इस आयोजन में विद्यालय की छात्राओ के मध्य एक राखी बनाओ प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमे छात्राओ ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया तथा प्रतियोगिता में अपनी कला को खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया ।इस प्रतियोगिता में वैसे तो सैकङों छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से रिया पिलौना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान खुशी गौर फलावदा ने प्राप्त किया और तृतीय स्थान श्रेया भड़ाना देदूपुर ने प्राप्त किया ।
विद्यालय प्रबंधक श्री जोगेन्द्र कुमार धामा के द्वारा इन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम की रूपरेखा तथा संयोजन प्राची मलिक ने किया कार्यक्रम के आयोजन से पूरे दिन विद्यालय में खुशी और उमंग का वातावरण बना रहा|

आवश्यकता है....
16/08/2021

आवश्यकता है....

08/04/2021

"आवश्यकता है"
इण्टर मीडिएट की कक्षाओं हेतू गणित विषय का अध्यापन करवाने के लिये अध्यापक की
शीघ्र अतिशीघ्र विद्यालय में संपर्क करें

Address

Pilona , Meerut
Mawana
250401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M.D.S Inter college ,Pilona - meerut posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to M.D.S Inter college ,Pilona - meerut:

Shortcuts

Share