23/12/2025
ओमप्रकाश बच्चन देवी सर्वहितकारी विद्या मंदिर में दादी माँ दिवस का आयोजन
समाचार:
दिनांक 22 दिसंबर 2025, सोमवार को ओमप्रकाश बचनी देवी सर्वहितकारी विद्या मंदिर में दादी माँ दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पधारी सभी दादी माँओं ने अपने-अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। साथ ही लोकगीत गाकर उन्होंने कार्यक्रम को भावनात्मक और आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य श्री राकेश गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व में किया गया। शिशु वाटिका इंचार्ज अंजू
बाला दीदी की देखरेख में इंचार्ज अमरजीत दीदी तथा विद्यालय की सभी आचार्य दीदियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों में पारिवारिक संस्कारों एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।