Story Minds

Story Minds It's for studying purpose and in this page you get maths of class 9th to 12th.

इस पेज में
आप सभी करंट अफेयर्स पाएंगे एवं सभी ऐसी घटनाएं जोकि present समय में हो रही हैं उनका अपडेट आप तक पहुंचते रहेंगे ।

अच्छे होटलों में खाना खाने के बाद मेहमानों को फिंगर बाउल उपलब्ध कराए जाते हैं... ये पानी के छोटे कटोरे होते हैं जिनमें ग...
19/10/2024

अच्छे होटलों में खाना खाने के बाद मेहमानों को फिंगर बाउल उपलब्ध कराए जाते हैं... ये पानी के छोटे कटोरे होते हैं जिनमें गर्म पानी में नींबू का टुकड़ा रहता है....भोजन के बाद उँगलियाँ डुबोई जाती हैं, जिसके बाद उन्हें अपने नैपकिन से सुखाया जाता है

बहुत पुरानी बात है..दोस्तों के साथ दिल्ली के एक बड़े होटल में जाना हुआ..शायद कोई पार्टी थी और मैं पहली बार इतने बड़े होटल में गया था..तमाम खाना पीना होने के बाद वेटर निम्बू और गुनगुने पानी के कटोरे टेबल पर रख गया...

मैं confuse हो गया था कि ये क्या है?? और इसका क्या करना है??.. फिर सोचा इनके रेस्टोरेंट का कोई नियम होगा कि कस्टमर को खाना खाने के बाद सादा पानी नहीं बल्कि निम्बू पानी पिलाएंगे.. पर इतनी गर्मी में ये पानी गुनगुना क्यों है?"😂😂😂

मन में आ रहे इन सवालों से गुज़रने के बाद जैसे ही मैंने उस निम्बू पानी के कटोरे को पीने का प्रयास करना चाहा वैसे ही मेरे दोस्त ने मुझे टोक दिया कि भाई ये जुगाड़ हाथ धुलने के लिए होता है..😂🤣🤣🤣

वेटर भी वहीं खड़े हो कर अजीब तरीके से मुस्कुरा रहा था...मुझे बेइज्जती महसूस नहीं हुई, बल्कि मैंने दोस्त से पूछा कि "निम्बू पानी से कौन हाथ धोता है?"🤔🤔🤔

भाई - "पता नहीं, अमीरों का कोई चोचला होगा.. कहते हैं कि निम्बू से हाथ धुलने से हाथ में लगा तेल साफ़ हो जाता है.."

उस दिन मुझे समझ आ गया कि दुनिया बहुत बड़ी है और बहुत कुछ सीखना बाकी है..अभी भी बहुत बार लगता है कि अभी तो आगाज है और अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है..

Story Minds  न्यूजीलैंड की 356 रन की लीड से इतना निराश हो गया था कि दोपहर के शो में फिल्म देखने निकलने वाला था। वह तो भल...
19/10/2024

Story Minds न्यूजीलैंड की 356 रन की लीड से इतना निराश हो गया था कि दोपहर के शो में फिल्म देखने निकलने वाला था। वह तो भला हो, ऐन मौके पर इरादा बदल गया। यशस्वी और रोहित शर्मा ने भारत को 102 गेंद पर 72 रन की शुरुआत दी। पता नहीं, लेकिन भरोसा हो नहीं पा रहा था। अंदर काफी उथल-पुथल मची थी। इसी बीच यशस्वी 52 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाने के बाद एजाज पटेल को छक्का मारने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। रोहित और विराट को देखकर लगा कि कुछ हो सकता है। रोहित बदकिस्मत रहे की 63 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाने के बाद प्लेड ऑन हो गए।

रोहित द्वारा गेंद को डिफेंड करने के बाद गेंद जिस तरह विकेट पर गई, वह नजारा देखकर किसी का भी दिल टूट जाएगा। ऊपर वाले की सौगंध, मैं टीवी बंद करने जा रहा था लेकिन सरफराज खान को देखकर हाथ रुक गया। रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में जिस तरह इस बल्लेबाज ने दोहरे और तिहरे शतक लगाए हैं, ऐसी सिचुएशन से सिर्फ वही भारत को निकाल सकता था।सरफराज खान ने आते ही एजाज पटेल को स्वीप शॉट पर बैक टू बैक दो चौके मारे। यकीन मानिए, यहीं से मैच का मोमेंटम शिफ्ट हो गया। विराट कोहली 14 गेंद बाद खाता खोल सके थे, लेकिन सरफराज का आक्रमण देखकर विराट ने भी रुख बदल लिया।

विलियम ओरोर्के की शॉर्ट बॉल पर सरफराज खान ने अपर कट खेलते हुए डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से छक्का मारा। इसके बाद विकेटकीपर के सिर के ऊपर से रैंप शॉट पर चौका मारा। सरफराज खान ने विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 गेंद पर 136 रन जोड़े। तीसरे दिन की समाप्ति तक सरफराज 78 गेंद पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद हैं। सरफराज खान यंग ब्रिगेड का पहला क्रिकेटर है, जिसे देखने के लिए मैं मैच की टिकट खरीद सकता हूं। ऊपर वाला आपको हमेशा सलामत रखे और खूब सारी तरक्की दे। जल्दी आपसे मिलने आजमगढ़ आऊंगा। उसके पहले भारत के लिए दोहरा शतक ठोक दो भाई। वेल प्लेड सरफराज! किसी ने सही कहा है कि सरफराज कभी धोखा नहीं देता। ❤️

02/10/2024
ये वीडियो देखी क्या आपने.........??!!?
25/08/2024

ये वीडियो देखी क्या आपने.........??!!?

25/08/2024
👑 Kohli
15/11/2023

👑 Kohli

09/11/2022
13/05/2021

13 मई current affairs

(1) किस राज्य ने श्री अरबिंदो सोसाइटी का ” आरो छात्रवर्ती कार्यक्रम ” शुरू किया है ?

A) बिहार
B) त्रिपुरा
C) पश्चिम बंगाल
D) इनमे से कोई नही

Ans :- त्रिपुरा

(2) WHO ने किस देश की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन सिनोपर्म के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी है ?

A) चीन
B) जापान
C) ऑस्ट्रेलिया
D) इनमे से कोई नही

Ans :- चीन

(3) महेश नगर रेलवे स्टेशन कहा है ?

A) कानपुर
B) जोधपुर
C) भोपाल
D) इनमे से कोई नही

Ans :- जोधपुर

(4) हिमंत बिस्वा सरमा किस राज्य के नए मुख्यमंत्री बने है ?

A) केरल
B) तमिलनाडु
C) असम
D) इनमे से कोई नही

Ans :- असम

(5) किस देश के पूर्व राष्ट्रपति मोहमद नशीद एक बम धमाके में घायल हुए है ?

A) बांग्लादेश
B) मालदीव
C) अफ़ग़ानिस्तान
D) इनमे से कोई नही

Ans :- मालदीव

(6) किस राज्य सरकार ने मनोज दास अंतरास्ट्रीय साहित्य पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है ?

A) असम
B) ओडिशा
C) केरल
D) इनमे से कोई नही

Ans :- ओडिशा

(7) डक बिल्ड डायनासोर प्रजाति ” यामाटोसर्स इज़ानागि ” किस देश मे खोजी गयी है ?

A) ऑस्ट्रेलिया
B) फ्रांस
C) जापान
D) इनमे से कोई नही

Ans :- जापान

(8) किस राज्य सरकार ने अस्पताल को ऑक्सिजन प्रदान करने के लिए संजीविनी वाहन ऑक्सिजन ट्रक लॉन्च किए है ?

A) हरियाणा
B) झारखण्ड
C) राजस्थान
D) इनमे से कोई नही

Ans :- झारखण्ड

(9) किसे अमेरिका के प्रतिष्ठित नेशनल अकेडमी ऑफ सइंससेज के लिए चुना गया है ?

A) अक्षय घोष
B) प्रतीक गर्ग
C) शंकर घोष
D) इनमे से कोई नही

Ans :- शंकर घोष

(10) किस राज्य सरकार ने गांव में डोर टू डोर स्क्रीनिंग ड्राइव शुरू करने का फैसला किया गया है ?

A) केरल
B) हरियाणा
C) तमिलनाडु
D) इनमे से कोई नही

Ans :- हरियाणा

(11) किस खेल की प्रसिद्ध खिलाड़ी बारबोरा स्ट्रीकोवा ने सन्यास लिया है ?

A) हॉकी
B) बैडमिंटन
C) टेनिस
D) इनमे से कोई नही

Ans :- टेनिस

(12) किस राज्य सरकार ने 10 राज्यो को 7723 मीट्रिक टन ऑक्सिजन भेजी है ?

A) गुजरात
B) ओडिशा
C) महाराष्ट्र
D) इनमे से कोई नही

Ans :- ओडिशा

(13) 2021 के वुडी गुथरी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा ?

A) इंद्राणी मजूमदार
B) मेघन मार्कले
C) ब्रूस स्प्रिंगस्टीन
D) इनमे से कोई नही

Ans :- ब्रूस स्प्रिंगस्टीन

(14) किस राज्य सरकार ने 09 मंत्रलाय के नाम बदल दिए है ?

A) राजस्थान
B) तमिलनाडु
C) उत्तराखंड
D) इनमे से कोई नही

Ans :- तमिलनाडु

(15) किस देश ने 2045 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है ?

A) जर्मनी
B) मिश्र
C) फ्रांस
D) इनमे से कोई नही

Ans :- जर्मनी

General knowledge
27/04/2021

General knowledge

08/04/2021

What is the value of
4√9 ÷ 4√9
Comment your Answer.......

100साल पहले।                ❤️1000साल पहलेनल का अविष्कार               ❤️  बृहदेश्वर मंदिरअंग्रेजों ने किया।            ...
07/04/2021

100साल पहले। ❤️1000साल पहले
नल का अविष्कार ❤️ बृहदेश्वर मंदिर
अंग्रेजों ने किया। ❤️ तंजावुर भारतवर्ष🚩

एक बुजुर्ग के सिर पर 8 बाल थे..वो नाई की दुकान गया तो नाई ने गुस्से से पूछा : क्या करूँ, "गिनू की काटू?"बूढ़े ने हँस कर ...
07/04/2021

एक बुजुर्ग के सिर पर 8 बाल थे..
वो नाई की दुकान गया तो नाई ने गुस्से से पूछा : क्या करूँ, "गिनू की काटू?"

बूढ़े ने हँस कर कहा : "कलर कर दो!!"
और दोनों हँस दिए !
जीवन आनंद के लिए है, चाहे जो हो, बस मुस्कुराते रहो !!

यदि आप चिंतित हो, तो खुद को थोड़ा आराम दो,
कुछ आइसक्रीम, चॉकलेट, केक लो...

अंग्रेजी वर्ण हमें सिखाते हैं...
A B C....
Avoid Boring Company
मायूस संगत से दूरी

D E F...
Don't Entertain Fools
मूर्खों पर समय व्यर्थ मत करो

G H I....
Go For High Ideas
ऊंचे विचार रखो

J K L M....
Just Keep a friend like Me
मेरे जैसा मित्र रखो

N O P...
Never Overlook the Poor n Suffering
गरीब व पीडित को कभी अनदेखा मत करो

Q R S..
Quit Reacting to Silly tales
मूर्खों को प्रतिक्रिया मत दो

T U V....
Tune Urself for ur Victory
खुद की जीत सुनिश्चित करो

W X Y Z....
We Xpect You to Zoom ahead in life
हम आपसे जीवन मे आगे देखने की आशा करते हैं !!

यदि आपने चाँद को देखा, तो आपने ईश्वर की सुन्दरता देखी...
यदि आपने सूर्य को देखा, तो आपने ईश्वर का बल देखा...

और यदि आपने आइना देखा तो आपने ईश्वर की सबसे सुंदर रचना देखी।
इसलिए स्वयं पर विश्वास रखो !!

जीवन में हमारा उद्देश्य होना चाहिए...
9 8 7 6 5 4 3 2 1 0

9 - गिलास पानी,
8- घंटे नींद,
7- यात्रायें परिवार के साथ,
6- अंकों की आय,
5- दिन हफ्ते में काम,
4- चक्का वाहन,
3- बेडरूम वाला फ्लेट,
2- अच्छे बच्चे,
1- दिलबर,
0- चिंता..!!

ये सिर्फ MSG नहीँ, एक सीख है!!

Address

Mauganj
486331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Story Minds posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Story Minds:

Shortcuts

Share

Category