24/08/2024
हनुमान मंदिर विद्यालय बाईपास में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर!
24 अगस्त दिन शनिवार को हनुमान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाय पास मऊगंज में विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मऊगंज न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री आदेश कुमार जैन द्वारा छात्र छात्रों को सायबर अपराध के साथ साथ नियम कानून की जानकारी दी गई साथ ही श्री साजिद मोहम्मद जी द्वारा छात्रों को सायबर अपराध के साथ साथ शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में लोक अभियोजक श्री राजकुमार मिश्रा जी,अधिवक्ता अखिलेश मिश्रा,के के तिवारी,पुलिस विभाग से श्री रमा गोविंद सिंह,अशोक कुमार यादव एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री संतोष कुशवाहा जी और न्यायलय से श्री सतीश कुमार द्विवेदी जी उपस्थित रहे
संस्था संचालक श्री अभय मिश्रा एवं प्राचार्य श्री अम्बिका प्रसाद शुक्ला के द्वारा माननीय न्यायमूर्तिगण का आभार व्यक्त किया गया !