Shri Ji Baba Saraswati Vidya Mandir, Goverdhan Road, Mathura

  • Home
  • India
  • Mathura
  • Shri Ji Baba Saraswati Vidya Mandir, Goverdhan Road, Mathura

Shri Ji Baba Saraswati Vidya Mandir, Goverdhan Road, Mathura A school affiliated to CBSE and following conducts of Vidhya Bharti Parivar. Our scholars are engine
(1)

*वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गान*मथुरा, 25 सितम्ब...
25/09/2026

*वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गान*

मथुरा, 25 सितम्बर। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर, गोवर्धन मार्ग, मथुरा में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथियों, आचार्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने एक समय, एक स्वर और एक लय में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गान किया। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, मथुरा राघवेन्द्र सिंह, मुख्य वक्ता के रूप में पधारे भारतीय वायु सेना के विंग कमाण्डर और विद्यालय के पूर्व छात्र मनीष चौधरी और बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश में कार्यरत विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ० सीताराम शर्मा द्वारा माँ सरस्वती और भारत माता के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा परिषद, मथुरा के सदस्य डॉ० रोशन लाल, प्रबन्धक प्रोफ़ेसर डॉ० तेजपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार सारस्वत उपस्थित रहे। तत्पश्चात् प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार सारस्वत द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। साथ ही अतिथियों का पटुका पहनाकर स्वागत कराया गया।

मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण ज़िम्मेदार, अनुशासित और संस्कारवान नागरिकों से होता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए।

मुख्य वक्ता विंग कमाण्डर मनीष चौधरी ने विद्यार्थियों को संघर्ष, परिश्रम और समय के महत्व का सन्देश दिया। उन्होंने कहा, “खोए हुए समय की कीमत अवश्य चुकानी पड़ती है। संघर्ष करने वाला ही आगे बढ़ता है।” विद्यालय के पूर्व छात्र के रूप में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और अनुशासन के लिए प्रेरित किया।

अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक प्रोफ़ेसर डॉ० तेजपाल सिंह ने अतिथियों, आचार्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शान्ति मन्त्र और राष्ट्रीय एकता के सन्देश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य उमाशंकर ने किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य प्रेमशंकर, डॉ० हरीश सारस्वत, शिव हरी गोस्वामी, धर्मेन्द्र बंसल, सुधीर त्रिवेदी, राम सागर मिश्रा सहित सभी आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

25/09/2026
*श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, मथुरा***विषय: ऐतिहासिक 'वंदे मातरम्' सामूहिक गायन महाअभियान (150 वर्ष पूर्ण होने के उ...
24/09/2026

*श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, मथुरा*

**विषय: ऐतिहासिक 'वंदे मातरम्' सामूहिक गायन महाअभियान (150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में)*

आदरणीय अभिभावक गण, पूर्व छात्र, प्रबुद्ध नागरिक एवं समस्त विद्यालय परिवार,

अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्राण-गीत रहे 'वंदे मातरम्' के रचनाकाल के 150 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य *श्री हरेंद्र जी सारस्वत* के मार्गदर्शन में एक भव्य राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस महाअभियान के अंतर्गत 'एक स्वर, एक लय, एक ताल' के संकल्प के साथ पूरे भारत में एक करोड़ से अधिक लोग एक साथ राष्ट्र आराधना के इस पावन गीत का गान करेंगे।

**कार्यक्रम का विवरण:**

* **दिनांक:** 25 सितम्बर 2026
* **समय:** प्रातः 11:00 बजे
* **सहभागी:** विद्यालय के भैया, आचार्य गण, पूर्व छात्र, अभिभावक, कर्मचारी एवं समाज के प्रबुद्ध जन।

इस महाअभियान की पूर्ण सफलता के लिए विद्यालय स्तर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत आसपास के समस्त विद्यालयों में भी वंदे मातरम् गायन का निरंतर अभ्यास कराया जा रहा है।

*हमारा विनम्र अनुरोध:*
आप सभी राष्ट्रभक्तों से करबद्ध प्रार्थना है कि 25 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे इस सामूहिक गायन का हिस्सा बनकर अपनी राष्ट्रनिष्ठा को अभिव्यक्त करें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। आइए, एकजुट होकर भारत माता के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।

*वंदे मातरम्! जय हिंद!*

— **प्रबंधन एवं आचार्य परिवार**
श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर

Address

Goverdhan Road
Mathura
281004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Ji Baba Saraswati Vidya Mandir, Goverdhan Road, Mathura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shri Ji Baba Saraswati Vidya Mandir, Goverdhan Road, Mathura:

Shortcuts

Share

Category