27/04/2026
हर बच्चा क्लास में सिर्फ रोल नंबर बनकर नहीं आता…
कोई घर की लड़ाई लेकर आता है,
कोई पिता की डांट लेकर आता है,
कोई माँ की उम्मीद लेकर आता है,
और कोई चुपचाप अपनी टूटी हुई हिम्मत लेकर आता है।
Teacher जब attendance लेता है…
तो सिर्फ नाम नहीं पुकारता,
वो रोज़ कई अधूरी कहानियों को संभालता है।
कुछ बच्चे बहुत शरारती दिखते हैं…
पर सच में वो attention चाहते हैं।
कुछ कमजोर दिखते हैं…
पर बस किसी एक इंसान के भरोसे का इंतज़ार करते हैं।
कई बार society report card देखती है…
Teacher बच्चे की आँखें पढ़ता है।
Marks कम हों तो सब बोलते हैं बच्चा कमजोर है…
लेकिन कोई ये नहीं पूछता कि वो अंदर से कितना टूटा हुआ है।
एक अच्छा teacher सिर्फ chapter खत्म नहीं करता…
वो बच्चे के अंदर उम्मीद फिर से शुरू करता है।
याद रखो…
हर successful इंसान की कहानी में कहीं न कहीं
किसी teacher की खामोश मेहनत छुपी होती है।
जो teacher को सिर्फ नौकरी समझते हैं…
उन्हें शिक्षा की गहराई अभी समझनी बाकी है।
“कई बच्चे किताब से नहीं… एक अच्छे Teacher से बदलते हैं।”
आज भी अच्छे Teacher की जरूरत पहले से ज्यादा है।
अगर आपके जीवन में किसी teacher ने फर्क डाला है, उनका नाम जरूर लिखो।