Shree Ji Baba Saraswati Shiksha Mandir Inter College Jatipura - Mathura''

Shree Ji Baba Saraswati Shiksha Mandir Inter College Jatipura - Mathura''

Share

An Excellent Institution in Hindi/English Medium of UP Board.........

इस प्रकार की राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना है, जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके जो हिंदुत्व निष्ट एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो, शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो तथा जो जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक कर सके और उसका जीवन ग्रामों, वनों गिरिकन्दराओं एवं झुग्गी झोपडियों मे निवास करने वाले दीन दुखी, अभावग्रस्त अपने बान्ध

Photos from Shree Ji Baba Saraswati Shiksha Mandir Inter College Jatipura - Mathura'''s post 14/08/2025

तिरंगा यात्रा से पैदा होता है राष्ट्रीय भक्ति का जुनून

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इंटर काॅलेज जतीपुरा मथुरा के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा की रैली निकालकर जतीपुरा के जन समूह को राष्ट्र के गौरव तिरंगा ध्वज का महत्व बताते हुए जन जागरण किया l

रैली को हरी झंडी दिखाकर समिति के उपाध्यक्ष बासुदेव पुरोहित, प्रबंधक लक्ष्मी नारायण कौशिक, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने लक्ष्य की ओर अग्रसारित किया l

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह, षडानन भारद्वाज, श्याम बाबू कौशिक, हरभान सिंह, कान्हा सिंह एवं समस्त स्टाफ पूर्ण रूप से उत्साहित था l

Photos from Shree Ji Baba Saraswati Shiksha Mandir Inter College Jatipura - Mathura'''s post 01/05/2025

बेटा और बेटी को पढ़ाओ
साक्षरता की दर बढ़ाओ
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #

प्रिंट, सोशल मीडिया के माध्यम से आये दिन खबर आती रहती है कि विद्यालय प्रशासन अभिभावकों की जेब काट रहे हैं l

लेकिन आपका अपना विद्यालय, श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इंटर कॉलेज जतीपुरा मथुरा अपने अभिभावकों के साथ सभी प्रकार से खड़ा हुआ है l

कक्षा 6 में प्रवेश लेने छात्र - छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित कर , अभिभावक बंधुओं का सहयोग कर , शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नया संदेश दे रहा है l

अब आप क्या सोच रहे हो, अपने पाल्य का शिक्षा के साथ संस्कार तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालय में शीघ्र प्रवेश करायें l
सादर धन्यवाद

Photos from Shree Ji Baba Saraswati Shiksha Mandir Inter College Jatipura - Mathura'''s post 25/04/2025

*मेहनत का परिणाम ही सुखदाई*
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #
श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इण्टर कॉलेज जतीपुरा मथुरा का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ।

हाईस्कूल में भैया कुन्दन ने 85.67% प्रथम स्थान , मयंक व्यास ने 83.5 % द्वितीय स्थान , शिवम् सिंह तथा शुभम शर्मा ने 77.83% तृतीय , कपिल ने 77.67% चतुर्थ, अरुण ने 77.17% पंचम , सौरभ ने 76. 83 % षष्ठ स्थान प्राप्त किया ।

इण्टरमीडिएट में बहिन मधुरानी धनगर ने 80 .2 % प्रथम स्थान , साधना सैनी ने 78.6 % द्वितीय स्थान, रोहिणी ने 78% तृतीय , मयंक शर्मा ने 76 .6% चतुर्थ, कृष्णा ने 75.8 % पंचम , अंकित ने 75. 2 % षष्ठ स्थान प्राप्त किया ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने टॉपर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहबर्धन किया।

विद्यालय समिति के अध्यक्ष रमाकान्त गोस्वामी , मंत्री श्रीनाथ कौशिक , उपाध्यक्ष वासुदेव पुरोहित, प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण कौशिक, सहप्रबंधक भानू पाराशर , कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, एवं समस्त आचार्य बन्धुओं शुभ मंगल बधाई दी।

12/04/2025

*शपथ ग्रहण कर किया हनुमान चालीसा का सामूहिक गायन*
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ,श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इण्टर कॉलेज जतीपुरा मथुरा में चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयन्ती के रूप में मनाया।

प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने माँ शारदे तथा महावीर हनुमान जी के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

सभी छात्र भैया बहिनों तथा आचार्य बन्धुओं ने मिलकर स्व स्वर हनुमान चालीसा का गायन किया। सभी का मन मस्तिष्क आनन्दित हो रहा था।

कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रबन्ध कार्यकारिणी के सम्माननीय सक्रिय सदस्य श्रीमान गिर्राज जी कटारा, कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह , आचार्य बल्लभ दास , षडानन भारद्वाज, आदेश पाण्डेय, प्रमोद कुमार ,रिंकू शर्मा, घनश्याम सिंह, प्रमोद पटेल ,संजय कौशिक , श्रीमती जानकी देवी ,श्रीमती आशा शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।

01/04/2025

नूतन सत्र नव आगंतुकों के साथ
@@@@@@@@@@@@

श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इंटर कॉलेज जतीपुरा मथुरा का नवीन शिक्षा सत्र 2025 - 26
1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो चुका है l प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है l छात्रों को पुनरावृत्ति कराई जा रही है ल

इस सत्र में विद्यालय अनूठी उपलब्धियां प्राप्त करे l इस हेतु सभी आचार्य बंधुओं तथा भैया बहिनों ने यज्ञ भगवान से प्रार्थना की तथा हवन यज्ञ में आहुति थी l

इस अवसर पर समस्त आचार्य बंधु उपस्थित थे l

#विद्याभारती

Photos from Shree Ji Baba Saraswati Shiksha Mandir Inter College Jatipura - Mathura'''s post 31/03/2025

पंच परीक्षाओं के मिलन से बना ,परीक्षाफल
# # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # # #

स्थानीय श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इण्टर कॉलेज जतीपुरा मथुरा का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह श्रीमान बासुदेव पुरोहित जी की अध्यक्षता में हर्ष उमंग के साथ संपन्न हुआ।

समारोह का शुभारम्भ माँ शारदे के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलन श्रीमान बासुदेव पुरोहित, अभय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से कर, दीप मंत्र को स्व स्वर बोला ।

छात्र - छात्रा भैया बहिनों के इंतजार का पल उस समय समाप्त हुआ जिस पल परीक्षा प्रमुख श्री आदेश पांडेय जी ने परीक्षा परिणाम की घोषणा कलात्मक ढंग से प्रस्तुत की।

कक्षा षष्ठ से अष्टम तक प्रथम स्थान वसुन्धरा सागर, शिवम्, कृष्णा शर्मा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर अमृता, मनीष, ओम पांचाल, रहे तथा तृतीय स्थान पुनीत, माधव शर्मा , माधव को मिला।

कक्षा नवम से एकादश तक प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान साक्षी शर्मा , कृष्णा सागर , प्रज्ञा शर्मा, नवनीत सागर ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर एंजिल कौशिक, अंशुल कौशिक, भक्ति कौशिक, अमन रहे तथा तृतीय स्थान प्रियांशी, धर्मेंद्र,आशिका गोला, विवेक पाठक को मिला।

विद्यालय में सर्वोच्च स्थान का शील्ड शिवम को दिया गया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आदित्य, सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार उद्धव कृष्ण के खाते में जुड़ा तथा आदर्श छात्र - छात्रा भैया अमन और बहिन प्रिया कहलाए।

अन्य पुरस्कार सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकूद से सम्बन्धित मैडल भी प्रदान किये गए।

प्रधानाचार्य डॉ विनोद कुमार शर्मा ने अपने शब्दों में भैया बहिनों का उत्साहबर्धन किया तथा मंच पर पहुंचकर श्री गिर्राज कटारा जी ने सभी का मनोबल बढ़ाया। आशीर्वचन श्रीमान बासुदेव पुरोहित ने दिया।

इस अवसर पर समस्त आचार्य बन्धु उपस्थित थे।

21/03/2025

प्रवेश प्रारम्भ
सत्र 2025-26
1 अप्रैल 2025 से नये सिलेबस के साथ कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी अपने पाल्य / पाल्या का प्रवेश कराने के लिए शीघ्रता करें l सादर धन्यवाद

10/08/2022
10/08/2022

तिरंगा से आच्छादित हुआ ग्राम जतीपुरा
************************************************
राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इण्टर कॉलेज जतीपुरा मथुरा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत "हर घर तिरंगा " कार्यक्रम में स्वयंसेवी छात्र - छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग से अपने राष्ट्र की आन - बान -शान के प्रतीक तिरंगे झण्डे के सम्मान को अपने द्वारा उच्चारित उद्घोषों से जन-जन के मन - मष्तिष्क में स्थापित कर दिया। जगह-जगह माता- बहिनों ने माँ भारती की आरती उतारी। रैली का शुभारम्भ विद्यालय के उपाध्यक्ष देवरतन शर्मा ,प्रबन्धक श्रीनाथ कौशिक, सहमंत्री बासुदेव पुरोहित द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया तथा धन्यवाद प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह ने ज्ञापित किया, व्यवस्था श्याम सुन्दर उपाध्याय मंडल अध्यक्ष ने संभाली । इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कौशिक, खंड कार्यवाह भानू पाराशर , ज्ञानेंद्र राणा, शेर सिंह फौजी भाई , सत्तो प्रधान , दिनेश ठाकुर , ओमी ठाकुर , अंकुर कौशिक, द्वारिका प्रसाद , हरभान सिंह , गोपाल कौशिक , बल्लभ दास , षडानन भारद्वाज तथा अनेको गणमान्य महानुभाव रैली में उपस्थित थे।

03/08/2022

"लक्ष्य प्राप्ति की कौशलात्मक पाठशाला" के अंतर्गत विद्यालय के पुरातन छात्र (डॉ राकेश कौशिक)
Dr. Rakesh Kaushik (PhD in Biotechnology)
Project Research Scientist
ICAR-Central Institute for Research on Goats, Makhdoom, Farah, Mathura
13 August 2022 को कक्षा 11 तथा 12 के students को self presentation से लक्ष्य बोधि का पाठ पढ़ाएंगे l समस्त छात्र-छात्रा समय से विद्यालय में उपस्थित होकर अनुभवी क्षण का लाभ लें l

Photos from Shree Ji Baba Saraswati Shiksha Mandir Inter College Jatipura - Mathura'''s post 21/06/2022

अमृत वेला में योग कर, ली जीवन की घुट्टी
**********************************"
प्रातः कालीन ,शांत वातावरण ,सूर्य देव की - अंधेरे को चीरती हुई, लालिमा लिए हुए चंचल किरणों के मध्य, राष्ट्रीय सेवा योजना , इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा मथुरा द्वारा अमृत योग महोत्सव का शुभारंभ मां भारती के श्रीचरणों में दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चना, संभाग निरीक्षक श्रीमान रमाकांत जी , प्रबंधक श्रीमान श्रीनाथ कौशिक ,सह मंत्री वासुदेव पुरोहित एवं पूर्व अध्यापक बृजमोहन कटारा द्वारा किया गया l योग दिवस के, साधकों की, इस साधना बेला में तरुण, युवा, वृद्ध जनों ने पूर्ण मनोयोग से योग में अपनी उपस्थिति अंकित कराई और प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी लिया l 13 मंत्रों द्वारा सूर्य नमस्कार, योग, प्राणायाम , आसान, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान बहादुर सिंह तथा श्रीमान बासुदेव पुरोहित द्वारा कराए गए l "योगः कर्मषु कौशलम" पर बोलते हुए संभाग निरीक्षक जी ने कहा कि यह क्रिया केवल आज करने से ही सिद्ध नहीं होगी अपितु इसे प्रतिदिन करने पर अपनी जीवन आयु को बढ़ाया जा सकता है l आशीर्वचन विद्यालय के प्रबंधक श्रीनाथ कौशिक ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन मंत्रों द्वारा अजय शर्मा ने किया l इस अवसर पर श्री भगवान शर्मा प्रधानाचार्य, बल्लभदास, षडानन भारद्वाज, सत्यवीर सिंह,आदेश पांडे प्रमोद कुमार ,प्रमोद पटेल , श्रीमती जानकी देवी ,श्रीमती वीनू पांडेय, घनश्याम सिंह, बांके बिहारी, हरिओम भारद्वाज भगवान सिंह ,राकेश सिंह, बृजमोहन, नवल किशोर ,ठाकुर लाल ,राजू, तथा समस्त स्वयंसेवक उपस्थित थे l

Want your school to be the top-listed School/college in Mathura?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Parikrma Marg Goverdhan (MATHURA)
Mathura
281502