21/08/2026
विगत ग्यारह वर्षों से ‘श्री कृष्ण कीर्ति पत्रिका’ के संचालन के साथ साथ एक पुस्तक ‘प्रेम के संस्कार’ लिखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अब बहुत जल्द मेरी एक और पुस्तक ‘पिता का संघर्ष’ आप सभी के बीच आने वाली है।
यह पुस्तक केवल एक पिता की कहानी नहीं, बल्कि उस हर पिता के संघर्ष, त्याग, जिम्मेदारियों और मौन प्रेम को समर्पित है, जो अपने परिवार के सुख और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीवनभर संघर्ष करता है।
इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा और इसे आप तक पहुँचाने का उत्साह मुझे आप सभी के प्रेम, स्नेह और सहयोग से मिला है। आशा करता हूँ कि इस पुस्तक को भी आपका वही प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
‘पिता का संघर्ष’ बहुत जल्द Flipkart, Amazon सहित अन्य प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी।
आप सभी से आग्रह है कि पुस्तक के प्रकाशन बाद इसे पढ़ें, अपने विचार साझा करें और अपने प्रियजनों तक भी पहुँचाएँ।
आपका प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी लेखनी की सबसे बड़ी शक्ति है।
✍🏻 Dr. Satendra Joshi
Writer & Motivational Counsellor Shri Kirtikishori Ji -VrindavanSatendra joshiShishpal Singh ThenuanSandeepkumar SharmaFearless Motivation@