ShNarayan Sarvhitkari Sen. Sec. Vidya Mandir, Mansa

  • Home
  • India
  • Mansa
  • ShNarayan Sarvhitkari Sen. Sec. Vidya Mandir, Mansa

ShNarayan Sarvhitkari Sen. Sec. Vidya Mandir, Mansa Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ShNarayan Sarvhitkari Sen. Sec. Vidya Mandir, Mansa, Middle School, Mansa.

तिरंगे की शान में डूबा श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसास्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की गूंज, सांस्कृतिक कार्यक...
15/08/2025

तिरंगे की शान में डूबा श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की गूंज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समय

मानसा, 15 अगस्त:
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश ठाकुर और प्रबंध समिति के प्रधान प्रमोद कुमार जी माननीय सदस्यों श्री इंद्रजीत जी, श्री कीर्तपाल कीर्ति जी, श्री नरेंद्र कुमार शर्मा जी ,श्री अमृतपाल गोयल जी द्वारा ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा परिसर तिरंगे के रंग में सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और स्वतंत्रता के महत्व को जीवंत किया। विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, फूलों और रंगोली से सजाया गया, जिससे चारों ओर उत्सव का वातावरण बना रहा।

प्रधानाचार्य श्री राजेश ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शहीदों के बलिदान को याद रखने, अनुशासन, एकता और मातृभूमि की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन, मिठाई वितरण और गूंजते हुए “जय हिंद” के नारों के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों व शिक्षकों के हृदय में देशभक्ति की नई ऊर्जा और गर्व का संचार कर गया।

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में राखी के पवित्र त्यौहार पर राखी और थाली सजावट की प्रतियोगिता करवाई गईमानस...
09/08/2025

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में राखी के पवित्र त्यौहार पर राखी और थाली सजावट की प्रतियोगिता करवाई गई

मानसा, 8 अगस्त 2025 –
श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाने की तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए थाली सजाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण में उत्साह और उल्लास के वातावरण के बीच हुई। राखी बनाने की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी, आकर्षक और अनूठी राखियाँ तैयार कीं, जिनमें मोती, रेशम की डोर, रंगीन कागज़, चमकीले पत्थर और अन्य सजावटी सामग्री का प्रयोग किया गया। बच्चों की हर रचना में उनकी कल्पनाशीलता, कला-कौशल और त्योहार के प्रति भावनात्मक जुड़ाव स्पष्ट नज़र आया।

थाली सजाने की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक सामग्री जैसे रोली, चावल, दीपक, फूल और रंगीन पाउडर का सुंदर संयोजन करते हुए थालियों को सजाया। प्रत्येक थाली अपनी विशिष्टता में अद्वितीय थी और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर रही थी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ठाकुर ने प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ जोड़ते भी हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और गर्व झलक रहा था। यह आयोजन न केवल प्रतियोगिता का रूप था, बल्कि भाई-बहन के पवित्र बंधन, प्रेम और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के पारंपरिक महत्व को भी पुनः स्मरण कराने का अवसर बना।

"May the blessings of Lord Shiva bring you success and wisdom in your studies."
30/07/2025

"May the blessings of Lord Shiva bring you success and wisdom in your studies."

Tree Plantation Drive Organised at Shri Narayan Sarvhitkari Vidya Mandir, MansaDate: July 29, 2025 | MansaA tree plantat...
30/07/2025

Tree Plantation Drive Organised at Shri Narayan Sarvhitkari Vidya Mandir, Mansa

Date: July 29, 2025 | Mansa

A tree plantation drive was successfully conducted at Shri Narayan Sarvhitkari Vidya Mandir, Mansa on July 29, 2025, under the guidance and support of Principal Sh. Rajesh Kumar Thakur ji. The initiative was aimed at raising awareness among students about environmental conservation and contributing to the fight against global warming.

Students, with great enthusiasm, participated in planting a variety of trees including fruit-bearing plants like mango and jamun, native species such as neem and banyan, and several medicinal plants. The activity was not only educational but also served as a joyful and meaningful experience for all involved.

The science teachers played a vital role in motivating and educating the students about the importance of trees in maintaining ecological balance, purifying the air, and supporting biodiversity.

Speaking on the occasion, the Principal appreciated the students' active participation and emphasized the need for sustainable practices in daily life. He encouraged students to take responsibility for the care and nurturing of the saplings.

Such activities instill a sense of environmental responsibility in young minds and are a step towards building a greener and healthier future.

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में विभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजनमानसा, 27 जुलाई 2025 (रविवार)...
28/07/2025

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में विभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
मानसा, 27 जुलाई 2025 (रविवार):

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में विभाग स्तरीय बैडमिंटन, शतरंज एवं स्केटिंग प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभाग के विभिन्न सर्वहितकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ठाकुर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का आवश्यक हिस्सा हैं जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और मानसिक सुदृढ़ता का प्रतीक बताया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय इस प्रकार रहे:

सरदार चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर

ताराचंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर, भिक्खी

सीबीएसई सर्वहितकारी विद्या मंदिर, भिक्खी

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा (आयोजक)

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

🔹 बैडमिंटन (अंडर-14 लड़के):

प्रथम: ताराचंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर, भिक्खी

द्वितीय: श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा

तृतीय: सरदार चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर

🔹 स्केटिंग (अंडर-11 लड़के):

प्रथम: देवजोत (श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर)

द्वितीय: गुरजोत (सरदार चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर)

तृतीय: रेयान शर्मा (श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर)

🔹 स्केटिंग (अंडर-11 लड़कियां):

प्रथम: जसलीन कौर (श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर)

🔹 स्केटिंग (अंडर-17 लड़के):

प्रथम: मनप्रीत सिंह (सरदार चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर)

द्वितीय: मनिंदर सिंह (ताराचंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर)

तृतीय: नवांश सिंह (श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा)

🔹 स्केटिंग (अंडर-17 लड़कियां):

प्रथम: पिंकी (श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा)

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता का समापन अत्यंत हर्षोल्लास एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बल मिला।

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर में भव्य रूप से आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस समारोहमानसा, 26 जुलाई।श्री नारायण सर्वह...
26/07/2025

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर में भव्य रूप से आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस समारोह

मानसा, 26 जुलाई।
श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत माता की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, सैनिकों के साहस को सम्मानित करने और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया।

इस कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाने के लिए विशेष रूप से पंजाब के वीर सैनिकों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों का बहादुरी से सामना किया था। इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्त सैनिकों और कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त शहीदों के परिजनों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में मानसा के विधायक श्री विजय कुमार सिंगला जी ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उनके साथ कैप्टन नागेश्वर, नायब सूबेदार जीवनधारी (322 एक.डी. रेजिमेंट) और सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) दर्शन सिंह, जो कि पूर्व सैनिक वेलफेयर सोसायटी, जिला मानसा के प्रधान हैं, ने भी विशेष रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के गायन से हुई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि दी। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय की प्रबंध समिति भी इस आयोजन में पूर्ण रूप से सक्रिय रही। प्रधान श्री प्रमोद कुमार जी, प्रबंधक श्री जितेंद्र वीर गुप्ता जी, सदस्य श्री अमृतपाल गोयल जी, किरतपाल कीर्ति जी, गुरतेज सिंह जगरी जी, इंद्रजीत जिंदल जी, चमन लाल गोयल जी, एवं विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार सूद जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सम्माननीय बनाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के सदस्य श्री किरतपाल कीर्ति जी ने अपनी ओजपूर्ण कविता के माध्यम से देशभक्ति की ऐसी लहर जगाई कि सभागार में तालियों की गूंज देर तक सुनाई देती रही। उनकी कविता ने युवाओं के हृदय में राष्ट्र सेवा का संकल्प और अधिक प्रबल कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ठाकुर जी ने सभी वीर सैनिकों और उपस्थित अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा –
"यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे बीच वे योद्धा उपस्थित हैं जिन्होंने भारत माता की रक्षा हेतु अपने प्राणों की बाज़ी लगाई। इनका जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा और उनके मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम को और सुदृढ़ करेगा।"

कार्यक्रम के अंत में वीर सैनिकों को विद्यालय की ओर से सम्मान चिन्ह भेंट किए गए। रोटरी क्लब मानसा की ओर से भी कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, अभिभावक, स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे युवाओं में देशप्रेम एवं सेवा भावना जाग्रत करने वाला बताया।

विद्यालय के प्रबंधक श्री जितेंद्र वीर गुप्ता जी ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, सैनिकों, शहीद परिजनों, प्रबंध समिति, शिक्षकगणों तथा छात्रों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि –
"देश की रक्षा में लगे वीर सैनिकों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है और इस प्रकार के आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है।"

कार्यक्रम का समापन "जय हिंद" के गगनभेदी नारों के साथ हुआ, जिनमें उपस्थित सभी लोगों की आवाज़ एक स्वर में गूंज उठी।

जय हिंद! वंदे मातरम्!

26/07/2025
श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर में हरियाली तीज का हर्षोल्लासपूर्वक आयोजनविद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और...
26/07/2025

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर में हरियाली तीज का हर्षोल्लासपूर्वक आयोजन
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं से सजाया तीज महोत्सव का मंच

मानसा, 25 जुलाई:
श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में दिनांक 25 जुलाई को हरियाली तीज का उत्सव अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का सुंदर उदाहरण रहा, जिसमें भारतीय संस्कृति, परंपराएं और लोक उत्सवों की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान श्री प्रमोद कुमार, मैनेजर श्री जतिन्दरवीर गुप्ता, अन्य माननीय सदस्यों एवं प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों की गरिमा को समझने तथा उससे जुड़ने की प्रेरणा दी।

इसके पश्चात आरंभ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग सिलसिला, जिसमें विद्यार्थियों ने भांगड़ा, गिद्धा, समूह गीत, एकल गायन और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बाँध दिया। तालियों की गूंज और दर्शकों के उत्साह ने मंच को जीवंत बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने न केवल उनकी प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि कार्यक्रम को भी मनोरंजन से भर दिया।

तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत रखने के लिए विद्यालय में मेहंदी और नेल आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मकता का अद्भुत परिचय देते हुए सुंदर डिजाइनों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह दोगुना हो गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा "मिस तीज प्रतियोगिता", जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने पारंपरिक पोशाकों में आत्मविश्वास से रैंप वॉक किया। निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को "मिस तीज" के खिताब से नवाजा गया, जिसने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और इस प्रकार तीज महोत्सव की स्मृति सभी के मन में अमिट बन गई।

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजनमानसा, 23 जुलाई 2025 — श्री नारा...
23/07/2025

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

मानसा, 23 जुलाई 2025 — श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में आज स्कूल स्तर पर विज्ञान एवं गणित मेले (साइंस एंड मैथ्स फेयर) का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान और गणित आधारित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई, जिससे उनके भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक क्षमता के विकास को बल मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश ठाकुर जी के मार्गदर्शन में गणित एवं विज्ञान विषय के अध्यापकवृंद के सहयोग से हुआ। मेले में शिशु, बाल एवं किशोर तीनों वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कक्षाओं के छात्रों को प्रदर्शनी दिखाई गई ।जिस से सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी में माॅडल को देखा,और जानकारी हासिल की।

विज्ञान मॉडल्स:

शिशु वर्ग में "अल्ट्रासोनिक सेंसर आधारित स्मार्ट डस्टबिन" आकर्षण का केंद्र रहा।

बाल वर्ग में "अल्ट्रासोनिक सेंसर आधारित दृष्टिहीनों के लिए छड़ी (ब्लाइंड स्टिक)" की सराहना की गई।

किशोर वर्ग में "जल प्रदूषण नियंत्रण पर आधारित मॉडल" ने विशेष ध्यान आकर्षित किया।

गणित मॉडल्स:

शिशु वर्ग में "जोड़ और घटाव" तथा "ज्यामितीय आकारों" पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए।

बाल वर्ग में "नवाचारी नियमित बहुभुज" पर मॉडल्स दिखाए गए।

किशोर वर्ग में "सिद्धांतों को प्रमाणित करने वाले इनोवेटिव मॉडल्स" खास आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के निर्णायक गणित शिक्षक श्री विकास जिंदल एवं विज्ञान शिक्षक श्री देवेंद्र सिंह जी रहे। उन्होंने बच्चों के कार्यों का गहन मूल्यांकन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की घोषणा की।

इस मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता योग्यता प्रदर्शित करने का अवसर मिला और उनके अंदर नवाचार, विश्लेषण एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित हुई। सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह व जोश के साथ भाग लिया और दर्शकों से भी खूब सराहना प्राप्त की।

विद्यालय प्रधानाचार्य श्री राजेश ठाकुर जी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के समग्र विकास को गति मिलती है। अंत में, स्कूल प्रबंधन समिति ने आयोजन की सफलता के लिए समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sh.Narayan Sarvhitkari Vidya Mandir Mansa organised a Science fair at school level.All the students participated in this fair with great enthusiasm.The event was proved successful.

The school conducted an environmental activity followed by a spell bee quiz.The children were awarded prizes for their o...
23/07/2025

The school conducted an environmental activity followed by a spell bee quiz.The children were awarded prizes for their outstanding performance in the Spell Bee competition, an Environment activity bringing joy and boosting their confidence.

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में ग्रीष्मकालीन खेल कैंप का भव्य समापनमानसा, 3 जुलाई 2025 — श्री नारायण सर्...
04/07/2025

श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में ग्रीष्मकालीन खेल कैंप का भव्य समापन

मानसा, 3 जुलाई 2025 — श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा में गत 20 दिनों से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल कैंप का समापन समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्या मंदिर प्रबंध समिति के सम्माननीय सदस्य श्री जितेंद्र वीर गुप्ता जी, श्री अमृतपाल जी, श्री कीरतपाल कीर्ति जी, श्री गुरतेज सिंह जगरी जी एवं श्री नरेंद्र कुमार शर्मा जी ने विशेष रूप से भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ दीप वंदना के साथ हुआ, जिसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ठाकुर जी ने पधारे हुए सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत किया।

इस समर कैंप में छात्रों को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसे खेलों का नियमित प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। अनुशासित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा नवमी की छात्रा गुरु मन्नत करने और दसवीं के छात्र लक्षदीप ने अपने 20 दिन के अनुभव के बारे बताया ।

शारीरिक शिक्षा के आचार्य श्री अमरजीत सिंह और श्री जसविंदर सिंह ने पूर्ण समर्पण भाव से बच्चों को खेलों की तकनीक और मूल्यों की शिक्षा दी। प्रधानाचार्य श्री ठाकुर जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों के मन और आत्मा को भी मजबूत बनाते हैं, जिससे वे पढ़ाई में भी रुचि लेते हैं और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

Address

Mansa

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
Tuesday 8am - 2pm
Wednesday 8am - 2pm
Thursday 8am - 2pm
Friday 8am - 2pm
Saturday 8am - 2pm

Telephone

+919464832418

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ShNarayan Sarvhitkari Sen. Sec. Vidya Mandir, Mansa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category