07/02/2023
#ज़रा सोचिए.... #
शहरों में रहने वाले लोग, आधुनिकता के चक्कर में अपने अस्तित्व से इतना गिर गए हैं कि पाश्चात्य सभ्यता को तरजीह देने लगे हैं। एक किसान, जो दिन-रात मेहनत कर अनाज और सब्जियाँ उगाता है, उसकी मेहनत का कोई मोल नहीं और पाश्चात्य व्यंजनों का कोई मोल -भाव भी नहीं किया जाता। ज़रा सोचिए, हमारी सभ्यता किस दिशा में जा रही है। यह एक चिंतनीय विषय है। 🙏