C D S Senior Secondry School

C D S Senior Secondry School English medium public school...we provide quality study to students..

08/06/2026
शिक्षकों की मेहनत और छात्रों का परिश्रम लाया रंग-  शैक्षणिक संस्थान cds  स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के ...
31/03/2026

शिक्षकों की मेहनत और छात्रों का परिश्रम लाया रंग-

शैक्षणिक संस्थान cds स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां एक ओर छात्र अपने परिणाम को लेकर उत्साहित नजर आए, वहीं अभिभावकों के चेहरे पर गर्व की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों के सम्मान के समय पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय प्रबंधन ने इन छात्रों को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह नें कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम शिक्षकों के अथक प्रयास और छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है इसी प्रकार आगे भी छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।
प्रधानाचार्या अनामिका सिंह ने कहा कि स्कूल में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को भी विद्यालय में प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ही विद्यालय की सफलता की असली नींव है।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिन अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन कराना है, वे विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सही शैक्षणिक वातावरण का चयन करें।
रिपोर्ट कार्ड वितरण के दौरान छात्रों में अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साह और जिज्ञासा साफ दिखाई दी। कई छात्र अपने अच्छे अंकों से खुश नजर आए, जबकि कुछ छात्रों ने अगले सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की जमकर सराहना की।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यदि कोई अभिभावक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण की तलाश में हैं, तो उन्हें सी डी यश स्कूल अवश्य आकर देखना चाहिए। विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को एक बेहतर इंसान बनाना भी है।

🌸✨ Happy Holi – cds school andhiyari ✨🌸रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों, सफलता और उज्जवल भविष्य के नए रंग भर ...
04/03/2026

🌸✨ Happy Holi – cds school andhiyari ✨🌸

रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियों, सफलता और उज्जवल भविष्य के नए रंग भर दे।
Cds school की ओर से आप सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस होली हम संकल्प लेते हैं कि हर बच्चे के सपनों को शिक्षा के रंग से सजाएँगे और उन्हें एक मजबूत भविष्य की ओर अग्रसर करेंगे।

🙏 माँ सरस्वती की कृपा से आप सभी के जीवन में ज्ञान, बुद्धि और सृजनात्मकता का वास हो।वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌼
23/01/2026

🙏 माँ सरस्वती की कृपा से आप सभी के जीवन में ज्ञान, बुद्धि और सृजनात्मकता का वास हो।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌼

आप सभी को जीवन में नयी ऊर्जा व उत्साह का संचार करने वाले पावन पर्व मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएँ।
15/01/2026

आप सभी को जीवन में नयी ऊर्जा व उत्साह का संचार करने वाले पावन पर्व मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

"वर्ष नव, हर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव।नव उमंग, नव तरंग, जीवन का नव प्रसंग।नवल चाह, नवल राह, जीवन का नव प्रवाह।गीत नवल, प्री...
20/12/2025

"वर्ष नव, हर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव।
नव उमंग, नव तरंग, जीवन का नव प्रसंग।
नवल चाह, नवल राह, जीवन का नव प्रवाह।
गीत नवल, प्रीति नवल, जीवन की रीति नवल,
जीवन की नीति नवल, जीवन की जीत नवल!"....

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ सर 🎁🎉

हमारे सीडीएस परिवार के एक महान और कर्मठी सदस्य को धरा अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं........🎁 सर आपकी देखरेख , मेहनत और लगन के परिणाम स्वरूप ही आज हमारे सीडीएस का परचम आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है। आपका आने वाला प्रत्येक दिन विशेष हो और सुख,समृद्धि, मस्ती और खुशी से भरा हो...🥳

जन्मदिन का ये खास दिन आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और सफलता लेकर आए...🎂
ईश्वर आपको जीवन की हर खुशी दे, हर दुःख आपसे कोसों दूर हो...🎉

Address

Utraula Road , Andhiyare Bazaar
Mankapur
271302

Opening Hours

Monday 9am - 2pm
Tuesday 9am - 2pm
Wednesday 9am - 2pm
Thursday 9am - 2pm
Friday 9am - 2pm
Saturday 9am - 2pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when C D S Senior Secondry School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category