GCPS Manikaran

GCPS Manikaran it's not a business

29/11/2025
29/11/2025

प्रिया भारद्वाज कक्षा- पंचम राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक विद्यालय- मणिकर्ण

एक शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी उसके विद्यालय के नौनिहाल ही होते हैं।बच्चे हैं तो विद्यालय है और विद्यालय है तो शिक्षक हैं।ब...
15/11/2025

एक शिक्षक की सबसे बड़ी पूंजी उसके विद्यालय के नौनिहाल ही होते हैं।
बच्चे हैं तो विद्यालय है और विद्यालय है तो शिक्षक हैं।
बाल दिवस पर विद्यालय के सभी बच्चों ने बहुत ही शानदार गतिविधियाँ की (ड्रॉइंग, गुब्बारा फोड़, चमच रेस, मटका फोड़ , कुर्सी दौड़ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि में भाग लिया)
जलपान के बाद एक-एक #विजेताओं के नाम घोषित किए गए #विजेताओं को उपहार वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रदान किएजाएंगे।
बच्चे खुश ,,,, तो शिक्षक खुश

16/07/2025
16/07/2025

NHPC पार्वती परियोजना चरण - II के द्वारा राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक विद्यालय- मणिकर्ण के प्रांगण में नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण।.......
*
आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला- मणिकरण में परियोजना प्रमुख श्री रणजीत सिंह के द्वारा लोकार्पण किया गया ।
इस अवसर पर NHPC पार्वती चरण -II के बांध परिसर के महाप्रबंधक ( सिविल ) श्री राजीव शर्मा जी, श्री अनुज शर्मा जी एवं उप महाप्रबंधक ( मानव संसाधन ) , श्री अरविंद कौशिक जी, ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक श्री राकेश प्रसाद जी तथा श्री त्रिलोक जी तथा राजकीय केन्द्रीय प्राथमिक विद्यालय- मणिकरण से सेवानिवृत केंद्र मुख्य शिक्षक श्री तेजा सिंह जी व विद्यायल प्रबंधन समिति अध्यक्षा श्रीमती बबीता जी व सदस्य श्री महेश्वर सिंह जी ,श्रीमती वीना देवी जी जी ,श्रीमती करुणा शर्मा जी,श्रीमती सुमन जी, श्रीमती सोमलता जी ,श्रीमती बिमला जी तथा विद्यालय के अध्यापक श्री सुशील कुमार जी , श्री प्रदीप कुमार जी ,श्री पवन कुमार जी भी उपस्थित रहे।

04/06/2025
कक्षा में बच्चों को छोटे समूहों (सामूहिक गतिविधियों) में बाँटने के कई शैक्षिक और सामाजिक लाभ हैं। जैसे:--👉. सहयोग और टीम...
04/06/2025

कक्षा में बच्चों को छोटे समूहों (सामूहिक गतिविधियों) में बाँटने के कई शैक्षिक और सामाजिक लाभ हैं। जैसे:--
👉. सहयोग और टीमवर्क की भावना का विकास:-
- बच्चे समूह में काम करके एक-दूसरे की मदद करना सीखते हैं।
- विचार-विमर्श और सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
👉. व्यक्तिगत भागीदारी में वृद्धि:-
- शर्मीले या कम सक्रिय बच्चों को भी भाग लेने का मौका मिलता है।
- हर बच्चे की आवाज़ सुनी जाती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
👉. रचनात्मक और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहन:-
- विभिन्न विचारों के आदान-प्रदान से नए तरीकों से सोचने की प्रेरणा मिलती है।
- समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से ढूँढने से तर्कशक्ति मजबूत होती है।
👉. शिक्षक के लिए प्रभावी शिक्षण:-
- छोटे समूहों पर ध्यान देकर शिक्षक प्रत्येक बच्चे की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकता है।
- कमजोर छात्रों को अतिरिक्त सहायता दी जा सकती है।
👉. सामाजिक कौशल का विकास:-
- संवाद करना, धैर्य रखना और दूसरों के विचारों का सम्मान करना जैसे गुण विकसित होते हैं।
- विविध पृष्ठभूमि के बच्चों के साथ काम करने से सहिष्णुता बढ़ती है।
👉. अधिक गहन और सक्रिय शिक्षण:-
- समूह चर्चा के माध्यम से पाठ्यवस्तु की गहरी समझ बनती है।
- "पढ़ो-याद करो" के बजाय "करके सीखो" (Experiential Learning) पर जोर मिलता है।
👉. प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग पर ध्यान:-
- व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा कम होकर सामूहिक सफलता को महत्व मिलता है।
👉. भाषा और संचार कौशल में सुधार:-
- विशेषकर छोटी कक्षाओं में बच्चे समूह में बातचीत करके भाषा का अभ्यास करते हैं।
समूह गतिविधियाँ शिक्षण को रोचक, प्रभावी और समावेशी बनाती हैं।

कक्षा- तृतीय में मैंने भी विद्यार्थियों को (Group's) में बांटा था।
कक्षा में सबसे बेहतरीन कार्य करने वाले ग्रुप को मेडल प्रदान किए गए ।
कक्षा में बेहतर कार्य करने वाले ग्रुप के सदस्यों के नाम:--

ग्रुप लीडर- पीया, उदय, हर्षिता ,मेघना और तेजल

27/05/2025
🌸🌼मैंने कक्षा-3 में बच्चों के शिक्षा के विकास , पढ़ने और प्रतिदिन कुछ नया सीखने की क्षमता के विकास हेतु एक "चैलेंज" दिया...
26/05/2025

🌸🌼
मैंने कक्षा-3 में बच्चों के शिक्षा के विकास , पढ़ने और प्रतिदिन कुछ नया सीखने की क्षमता के विकास हेतु एक "चैलेंज" दिया था।
और कहा था कि जो विद्यार्थी कक्षा-3 की बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में किसी भी विषय में 50/50 अंक प्राप्त करेगा।
उसे मैं JNV की पुस्तक उपहार में दूँगा।
मुझे खुशी है कि मेरी कक्षा के बहुत सारे विद्यार्थी 49 अंक तक पहुँचने में सफल हुए। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

कक्षा-3 में वार्षिक परीक्षा में "शिवांश सरीन" ने गणित में 50/50 अंक प्राप्त किए।
आज शिवांश सरीन को JNV की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

Celebrating my 7th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉
15/04/2025

Celebrating my 7th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

15/04/2025

जन्म मिला तेरे आँचल में ए हिमाचल तेरा शुक्रिया, शुक्रिया तेरा देवभूमि, तूने पावन भूमि पर जन्म दिया

Address

Manikaran

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+918580450866

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GCPS Manikaran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share