22/08/2022
*अंतरराज्जीय कॉम्पिटिशन में मंदसौर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन*
विगत रविवार,कोटा(राज) में आर्यमा अबेकस अकादमी द्वारा 5वी ग्रेजुएशन एवम प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।इस अवसर एक अंतरराज्जीय स्पर्धा का भी आयोजन किया जिसमें मंदसौर,कोटा,रावतभाटा,बूँदी आदि स्थानों से अभिभावक और छात्र उपस्थित थे।अर्यमा अबेकस अकेडमी की मंदसौर शाखा की संचालिका कीर्ति जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्पर्धा विभिन्न कैटेगरी में आयोजित की गई जिसमें अलग अलग कैटेगरी में अंशुल पुरोहित,पिहूना गोस्वामी 2nd रनरअप,काशिका वेद,माही नरवरे 3rd रनरअप,दिव्यांशी तिवारी प्रभावी भंडारी 5th रनरअप,लक्ष्य देवड़ा जिनय कर्णावत 6th रनरअप,शौर्य चौहान धीर डूंगरवाल और शिवांश सोनी,अभिनव शुक्ला 7 th रनरअप रहे।साथ ही भव्य तिवारी,कल्प रत्नावत,आलिया धनोतिया,यथार्थ नरवरे,आरव दाधिच ने मेरिट प्राप्त की। काव्य प्रदीप लालवानी ने सी कैटिगरी में चैंपियन की ट्रॉफी प्राप्त करते हुए अपने विद्यालय एवम मन्दसौर का नाम रोशन किया।इसके अलावा 5 विद्यार्थियों ने अबेकस की शिक्षा पूर्ण करते हुए अपनी डिग्री भी प्राप्त की।
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के विधायक एवम पूर्व मंत्री श्री मदन जी दिलावर तथा कोटा यूनिवर्सिटी की वॉइस चांसलर श्रीमती नीलिमा सिंह,अर्यमा अकादमी की संचालक डॉ.प्रिया मिश्रा एवम दोनों राज्यो से अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।विधायक दिलावर जी ने सभी विजेताओ को बधाई दी एवम उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।