17/08/2026
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग महाराजपुर मंडला में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सिंग की समस्त छात्र-छात्र एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन कर शहीदों के चित्र पर माला अर्पण कर फूल अर्पित करने के बाद संस्था की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशिमा पटेल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगीत के बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी।