11/05/2026
-- 90 प्रतिशत अंक लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क आईटी शिक्षा के लिए अब होंगी 80 सीटें--सतीश शर्मा
#नाइलेट में पास आउट बच्चे बने करीब साढ़े 32 लाख रुपए छात्रवृत्ति के हकदार...
- #ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
- #शिवम इंस्टीच्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर सोसायटी (एसआईवीटी) की बैठक चेयरमैन दिनेश भुट्टो की अध्यक्षता में घुमारवीं संपन्न हुई। बैठक में सोसायटी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एसआईवीटी के उत्थान तथा भविष्य में होने वाली गतिविधियों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए।
- #यह जानकारी देते हुए एसआईवीटी सोसायटी के प्रबंध निदेशक सतीश शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 2026 में संपन्न हुई जमा दो कक्षा में 90 प्रतिशत या 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित करने वाले बच्चों के लिए निर्धारित सीटों को बढ़ाकर अब 80 कर दिया गया है तथा एसआईवीटी की सभी शाखाओं में पांच-पांच सीटें आवंटित की गई हैं। उन्होंने बताया कि एक पंचायत से एक ही बच्चा लिया जाएगा, इसलिए पहले आओ पहले पाओ नियम के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
- #इन मेधावी बच्चों के लिए एसआईवीटी की ओर से ओ-लेवल, टैली, फाइनेंशियल एकाउंटिंग विद जीएसटी, डीएमसीए आदि के कोर्स निशुल्क करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रबंधन वर्ग द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि पहले यह सीटें केवल 40 थीं लेकिन अब इन्हें बढ़ाकर 80 कर दिया गया है। ऐसे में इस एग्रीगेट को प्राप्त करने वाले बच्चे एसआईवीटी की किसी भी शाखा में आवेदन कर निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
- #उन्होंने बताया कि यह बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है तथा सभी एसआईवीटी शाखाओं को इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एसआईवीटी की ओर से निर्धन बच्चों के लिए तथा बिना अभिभावकों तथा दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा के प्रावधान पूर्ववत चलते रहेंगे। एमडी सतीश शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा के बीच शुल्क या पैसे की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए, संस्था का उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षित करना है।
- #उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना, प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलेट) की परीक्षा परिणामों में शानदार उपलब्धि के लिए उत्तीर्ण विद्यार्थी और एसआईवीटी स्टाफ बधाई का पात्र है। उन्होंने बताया कि इस बार नाइलेट की परीक्षा में 442 बच्चे बैठे थे, जिनमें से 271 बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि तमाम कागजी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के साथ ही यह बच्चे करीब 32 लाख 52 हजार रुपए छात्रवृत्ति के हकदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एसआईवीटी कंप्यूटर संस्थान के लिए गौरव का विषय है।
- #सतीश शर्मा ने कहा कि अभी हाल के सत्रों में एसआईवीटी से पास आउट चार बच्चे सरकारी नौकरी के योग्य हुए जबकि 30 के करीब गैर सरकारी क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाएंगे। इसी के साथ प्राइवेट सेक्टर में सैकड़ों बच्चे अपना रोजगार शिद्दत से प्राप्त कर रहे हैं।
- #इस बैठक में चेयरमैन दिनेश भुट्टो, एमडी सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश निखिल, कानूनी सलाहकार संजीव डोगरा, सोनिया शर्मा, श्वेता शर्मा, भाग चंद ठाकुर, विशाल शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल शर्मा व विजय कुमार आदि मौजूद थे।