20/08/2026
ज्ञान और विज्ञान की नई शुरुआत: श्री सौरभ शर्मा का स्वागत...
सरकार द्वारा सीबीएसई विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से विशेष रूप से फिजिक्स अध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में हमारे विद्यालय में श्री सौरभ शर्मा ने फिजिक्स प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की हैं।
गाँव थुर्ड, डाकघर भदरवाड़, तहसील भदरोटा, जिला मंडी निवासी श्री सौरभ शर्मा ने एम.एससी. (फिजिक्स) की शिक्षा प्राप्त की है। भौतिक विज्ञान विषय में उनकी विशेषज्ञता और शैक्षणिक अनुभव से विद्यालय के विद्यार्थियों को विषय को गहराई से समझने तथा विज्ञान के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके विद्यालय में आगमन से विज्ञान शिक्षा, प्रयोगात्मक ज्ञान , नवाचार एवं विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को नई दिशा मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी भौतिक विज्ञान के विभिन्न विषयों को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखते हुए उन्हें दैनिक जीवन, प्रयोगों और तकनीकी अनुप्रयोगों से जोड़कर समझ सकेंगे।
विद्यालय परिवार श्री सौरभ शर्मा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है तथा उनकी इस नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। हमें विश्वास है कि उनका योगदान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और समृद्ध करेगा तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विद्यालय परिवार की ओर से श्री सौरभ शर्मा को हार्दिक स्वागत एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।