STUDY POINT

STUDY POINT Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from STUDY POINT, Tutor/Teacher, Dashmesh colony, Mandi Gobindgarh.

*महारानी कामसुंदरी जी के निधन पर शोक* दरभंगा, 12 जनवरी, 2026 : *राज दरभंगा की अंतिम महारानी एवं महाराजाधिराज स्वर्गीय मह...
12/01/2026

*महारानी कामसुंदरी जी के निधन पर शोक*

दरभंगा, 12 जनवरी, 2026 : *राज दरभंगा की अंतिम महारानी एवं महाराजाधिराज स्वर्गीय महाराजा कामेश्वर सिंह जी की धर्मपत्नी, महारानी कामसुंदरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से न केवल दरभंगा राज परिवार, बल्कि संपूर्ण मिथिला अंचल ने एक गरिमामयी, सुसंस्कृत एवं लोककल्याणकारी व्यक्तित्व को खो दिया है*।
*इस दुःखद अवसर पर जिलाधिकारी,दरभंगा श्री कौशल कुमार ने महारानी कामसुंदरी जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए तथा दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।*
*उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किये दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल राज परिवार तथा समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें*।
*महारानी कामसुंदरी जी का संपूर्ण जीवन सादगी, संस्कार, सेवा और लोकमंगल से ओतप्रोत रहा। उन्होंने मिथिला की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं को अपने आचरण से जीवंत बनाए रखी।उनकी व्यक्तित्व नारी गरिमा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण है।*।
उनके निधन केवल एक सम्मानित व्यक्तित्व का अवसान नहीं है, बल्कि यह मिथिला की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत और एक ऐतिहासिक युग के अंत का द्योतक है। समाज के प्रति उनका योगदान एवं उनकी स्मृतियाँ सदैव जनमानस में प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी*।
जिला प्रशासन, दरभंगा इस दुःखद घड़ी में राज दरभंगा परिवार के साथ गहरी संवेदना प्रकट करता है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

पाकिस्तान में कई लोगों के लिए, 2025 रणनीतिक अलगाव के एक लंबे दौर के अंत का प्रतीक था. इसके कारण स्पष्ट हैं: ट्रंप के राष...
09/01/2026

पाकिस्तान में कई लोगों के लिए, 2025 रणनीतिक अलगाव के एक लंबे दौर के अंत का प्रतीक था. इसके कारण स्पष्ट हैं: ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के शुरुआती महीनों में अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में अप्रत्याशित बदलाव; रक्षा समझौते के बाद पाकिस्तान-सऊदी संबंधों में नई ऊर्जा का संचार और गाजा में नई वास्तविकताओं से निपटने के लिए एक बहुराष्ट्रीय सेना तैयार करने में अमेरिकी रुचि को देखते हुए पश्चिम एशिया के जटिल परिदृश्यों में पाकिस्तान की नई प्रासंगिकता.

इस कूटनीतिक गति का आधार वह वैधता थी जिसे पाकिस्तान की सेना और सरकार ने एक सुनियोजित कहानी के माध्यम से स्वयं ही हासिल किया था कि उन्होंने मई 2025 में भारत के सामने सफलतापूर्वक खड़े होने में देश का नेतृत्व किया था. अब पाकिस्तान बेहद चालाकी से बांग्लादेश में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन बांग्लादेश को भी पाकिस्तान के चक्कर में अंधा नहीं होना चाहिए नहीं तो टुकड़े होते देर नहीं लगेगी.

बर्बरीक, भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। वे अत्यंत पराक्रमी और दानी योद्धा थे। महाभारत युद्ध से पूर्व श्रीकृष्ण ने ...
09/01/2026

बर्बरीक, भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। वे अत्यंत पराक्रमी और दानी योद्धा थे। महाभारत युद्ध से पूर्व श्रीकृष्ण ने उनका सिर दान में माँगा। बर्बरीक ने प्रसन्नता से अपना शीश दान कर दिया। इस महान त्याग से प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि कलियुग में उनके नाम से भक्त उनकी पूजा करेंगे और वे खाटू श्याम कहलाएंगे। 🛕 मंदिर का इतिहास खाटू श्याम जी का वर्तमान मंदिर 18वीं शताब्दी में निर्मित माना जाता है। कहा जाता है कि बर्बरीक का शीश खाटू गाँव के पास मिला था। उसी पवित्र स्थान पर यह मंदिर बनाया गया। मंदिर का निर्माण कार्य राजस्थानी शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। 🙏 धार्मिक महत्व खाटू श्याम जी को हारे का सहारा, लखदातार और तीन बाण धारी कहा जाता है। भक्तों की यह दृढ़ आस्था है कि जो भी सच्चे मन से यहाँ आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल यात्रा, निशान यात्रा और दंडवत यात्रा कर यहाँ पहुँचते हैं। 🎉 फाल्गुन मेला हर वर्ष फाल्गुन मास में खाटू श्याम जी का विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन हेतु आते हैं। इस दौरान भजन, कीर्तन और सेवा का अद्भुत वातावरण बनता है। 🌸 आध्यात्मिक भाव खाटू श्याम जी केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और आशा का केंद्र हैं। यहाँ आकर भक्त अपने दुख, कष्ट और परेशानियाँ बाबा श्याम के चरणों में अर्पित कर शांति का अनुभव करते हैं। 🌟🌈🎊🕉️💫

HUGE CROWD...in KashiKashi moves for a new Record
02/01/2026

HUGE CROWD...in Kashi
Kashi moves for a new Record

MTV is pulling the plug at the end of 2025, I was born in 1981 the year MTV started broadcasting so for me this really i...
02/01/2026

MTV is pulling the plug at the end of 2025,
I was born in 1981 the year MTV started broadcasting so for me this really is the end of an era… R.I.P MTV.

भारत की आज़ादी और उसकी सीमाओं की रक्षा जिन शांत योद्धाओं ने की, उनमें रिटायर्ड कर्नल पृथीपाल सिंह गिल का नाम हमेशा याद क...
02/01/2026

भारत की आज़ादी और उसकी सीमाओं की रक्षा जिन शांत योद्धाओं ने की, उनमें रिटायर्ड कर्नल पृथीपाल सिंह गिल का नाम हमेशा याद किया गया.

उनका जीवन सिर्फ एक सैन्य करियर नहीं रहा, बल्कि साहस, अनुशासन और निस्वार्थ कर्तव्य का प्रतीक बना रहा. वे भारत के इकलौते ऐसे सैनिक रहे जिन्होंने थल सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों में सेवा दी.

1920 में पटियाला में जन्मे गिल ने 1942 में परिवार को बिना बताए रॉयल इंडियन एयर फोर्स जॉइन की और द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में पायलट के रूप में सेवा दी. बाद में पिता की इच्छा पर उन्होंने नौसेना का रास्ता चुना और माइंसवीपिंग जहाजों पर देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा की. स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने थल सेना जॉइन की, जहां 1965 के युद्ध में सियालकोट सेक्टर में उनकी भूमिका याद की गई.

1970 में रिटायरमेंट के बाद भी वे सक्रिय और मुस्कुराते रहे. 100 वर्ष की उम्र में, 2021 में उनका जाना एक युग का अंत था, लेकिन उनकी विरासत हमेशा सभी को प्रेरित करती रहेगी.

पूरा लेख पढ़ें
https://yourstory.com/hindi/story-colonel-prithipal-singh-gill-only-indian-serve-army-navy-air-force-hero

PURNIMA and AMAVASYA
02/01/2026

PURNIMA and AMAVASYA

कड़ी पत्ते को बरगद जैसा घना करने के लिए आपको यह एक काम करना पड़ेगा एक चम्मच दही को 1 लीटर पानी में मिक्स कर दे मिक्स करन...
02/01/2026

कड़ी पत्ते को बरगद जैसा घना करने के लिए आपको यह एक काम करना पड़ेगा
एक चम्मच दही को 1 लीटर पानी में मिक्स कर दे मिक्स करने के बाद आपको अपने कड़ी पत्ते में इसको डाल देना है कुछ ही दिनों में कड़ी पत्ता हरा भरा और घना हो जाएगा यह काम आपको महीने में एक बार जरूर करना है।

✨ पोस्ट पसंद आई हो तो Like करें और ऐसे ही उपयोगी टिप्स के लिए पेज को Follow करना न भूलें, धन्यवाद 🙏

#कढ़ीपत्ता

लौकी एक बेलदार सब्ज़ी है जिसे आप आसानी से छत, बालकनी या आँगन में गमले में उगा सकते हैं। अगर नवंबर में लगाई जाए तो मौसम अ...
30/12/2025

लौकी एक बेलदार सब्ज़ी है जिसे आप आसानी से छत, बालकनी या आँगन में गमले में उगा सकते हैं। अगर नवंबर में लगाई जाए तो मौसम अनुकूल होता है और पौधे अच्छी तरह बढ़ते हैं। नीचे पूरा तरीका विस्तार से दिया गया है

1. गमला और मिट्टी की तैयारी
• गमला आकार : 14–16 इंच का गहरा और चौड़ा गमला चुनें।
• मिट्टी मिश्रण :
• 50% बगीचे की मिट्टी
• 25% गोबर की सड़ी खाद या कम्पोस्ट
• 25% बालू या कोकोपीट
• मिट्टी में थोड़ा नीमखली पाउडर मिला दें ताकि कीड़े न लगें।
• गमले में नीचे छोटे पत्थर रखें ताकि पानी रुके नहीं

2. बीज लगाने का तरीका
• 2–3 बीज गमले के बीच में 1–1.5 इंच गहराई पर लगाएँ।
• हल्के से मिट्टी डालकर पानी दें।
• बीज 7–10 दिन में अंकुरित हो जाते हैं।
• अंकुर निकलने के बाद सबसे मजबूत 1–2 पौधा ही रहने दें, बाकी काट दें

3. पानी और धूप
• लौकी को रोज़ाना धूप (6–7 घंटे) मिलनी चाहिए।
• गर्मी में रोज़ और ठंडे दिनों में 2 दिन छोड़कर पानी दें।
• पानी हमेशा जड़ों में ही दें, पत्तियों पर न डालें

4. सहारा (Trellis / Support)
• लौकी बेल है, इसलिए उसे जाली, रस्सी या बाँस का सहारा दें।
• बेल को ऊपर चढ़ाने से ज्यादा फूल और फल लगेंगे

5. खाद और पोषण
• हर 15 दिन में घर का कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट डालें।
• फूल आने पर हफ्ते में 1 बार गुड़ का पानी या केलों के छिलकों का तरल खाद दें।
• फूल-फल के समय 1 चम्मच बोनमील या सरसों खली का पानी डाल सकते हैं।

6. देखभाल और कीट नियंत्रण
• पत्तों पर सफेद कीड़े या फफूंदी दिखे तो बेकिंग सोडा का स्प्रे (1 लीटर पानी में 1 चम्मच) करें।
• नीम तेल का छिड़काव हफ्ते में 1 बार करें।
• सूखी और पीली पत्तियाँ काटते रहें

7. फूल और फल आने पर
• पहले कुछ दिन नर फूल ज्यादा आते हैं, बाद में मादा फूल भी आएँगे।
• मादा फूल के नीचे छोटा लौकी का फल दिखेगा।
• अगर फल गिर रहे हों तो नर फूल का पराग (पॉलेन) लेकर मादा फूल पर हल्का सा रगड़ें (हाथ से परागण)

8. हार्वेस्ट (फसल काटना)
• बीज बोने के लगभग 60–70 दिन बाद लौकी तोड़ने लायक हो जाती है।
• 10–12 इंच लंबी लौकी समय पर तोड़ें, ज्यादा बड़ी होने पर सख्त हो जाती है।
• लगातार तोड़ते रहने से नई लौकियाँ आती रहती हैं।
👉 अगर आप अक्टूबर में लौकी लगाएंगे तो नवंबर–दिसंबर से लगातार 2–3 महीने तक अच्छी फसल ले पाएंगे।

THE GREAT RAJSTHAN...Share it, if you are RAJSTHANI
27/12/2025

THE GREAT RAJSTHAN...
Share it, if you are RAJSTHANI

एक रहस्यमई घटना सन 1954 में सेंटियागो एयरलाइंस के एक विमान ने जर्मनी से ब्राजील के लिए उड़ान भरी थी 18 घंटे बाद विमान को...
27/12/2025

एक रहस्यमई घटना सन 1954 में सेंटियागो एयरलाइंस के एक विमान ने जर्मनी से ब्राजील के लिए उड़ान भरी थी 18 घंटे बाद विमान को लैंड करना था लेकिन कुछ घंटों बाद यह आसमान में गायब हो गया हैरानी की बात यह है कि ठीक 35 साल बाद सन् 1989 में इसी विमान ने ब्राजील के एक एयरपोर्ट पर लैंड किया जब कुछ अधिकारी जहाज के अंदर जाकर देखते हैं तो सभी यात्रियों के कंकाल कुर्सियों पर बैठे मिलते हैं और तो और पायलट के भी कंकाल ही थे तो फिर विमान लैंड किसने कराया.....

STRANGE BUT TRUE!!!!!!
27/12/2025

STRANGE BUT TRUE!!!!!!

Address

Dashmesh Colony
Mandi Gobindgarh
147301

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 9am - 3pm

Telephone

+919988020300

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when STUDY POINT posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to STUDY POINT:

Shortcuts

Share

Category