महेश विद्या निकेतन मिडिल स्कूल-मांडल, भीलवाड़ा Mahesh Vidya Niketan-Mandal

  • Home
  • India
  • Mandal
  • महेश विद्या निकेतन मिडिल स्कूल-मांडल, भीलवाड़ा Mahesh Vidya Niketan-Mandal

महेश विद्या निकेतन मिडिल स्कूल-मांडल, भीलवाड़ा Mahesh Vidya Niketan-Mandal We provide you the best education for better tomorow. The best way to get new aims in life. Wish you

Admission Open
06/04/2026

Admission Open




28/03/2026

✍✍एक उत्कृष्ट विद्यालय वही विद्यालय बन सकता है, जिसमे निम्नलिखित बातें पायी जाएंगी .... 🎓📚📖📚

📌 1. सभी अध्यापक विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सामूहिक चिंतन व कार्य करते हैं....
📌 2. टीम भावना ;.....
📌 3. समय पर विद्यालय का खुलना व बंद होना;....
📌 4. अध्यापकों में दायित्व का विभाजन......
📌 5. विद्यालय में घंटी का बजना व समय विभाजन चक्र, पाठ्यक्रम व पाठ्यपुस्तकों के अनुसार शिक्षण - अधिगम......
📌 5. बच्चों के अधिगम सुनिश्चित करना व सतत व व्यापक मूल्यांकन......
📌 6. कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण......
📌7. कार्य पुस्तिका व नोट बुक का सम्यक मूल्यांकन व सुधार......
📌 8. उपस्थिति, विद्यालय बेहतरी, सामुदायिक सहयोग हेतु नियमित अभिभावक संपर्क......
📌 9. विद्यालय में नियमित शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व समुदाय की भागीदारी.....
📌 10. खेल कूद व बालचर की गतिविधि......
📌 11. प्रार्थना सभा में प्रार्थना,पीटी के अलावा अन्य गतिविधियों का आयोजन......
📌 12. स्वच्छता व बागवानी......
📌 13. विद्यालय बजट का कुशल प्रबंधन के अलावा सहयोग प्राप्त करना.......
📌 14. बेहतर सामंजस्य......
📌 15. प्रधानाध्यापक का कुशल नेतृत्व.....
📌 16. विद्यालय की बेहतरी के लिए नियमित नवोन्मेष व क्रियात्मक शोध.....
📌 17.बच्चों व अभिभावकों को नियमित प्रोत्साहन....
📌 18. नवीन तकनीक का उपयोग......
📌 19. बच्चों की अभिव्यक्ति को महत्व व बढ़ावा.....
📌 20.रटाने के बदले संकल्पना सिखाने पर जोर आदि......!!!
आइये आज ही इस नवीन शैक्षिक सत्र में हम सभी अध्यापक /अध्यापिका मिलकर अपने विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लिए संकल्प लेते है.... !!
हमारा संकल्प - हमारा विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय.... 🎓📚📖👔🏘🏚✅💯✅

28/03/2026

*“एक टीचर और उसके छात्र के बीच जो रिश्ता होता है… वो सिलेबस से कहीं बड़ा होता है।”* ❤️

कभी ध्यान दिया है…
क्लास में 50 बच्चे होते हैं, लेकिन हर बच्चे की कहानी अलग होती है।

कोई घर से परेशान आता है…
कोई खुद से लड़ रहा होता है…
और कोई बस एक ऐसे इंसान की तलाश में होता है… जो उसे समझ सके।

और वहीं से शुरू होता है एक टीचर और स्टूडेंट का असली रिश्ता…

वो रिश्ता जिसमें
डांट भी होती है…
प्यार भी होता है…
और सबसे ज्यादा “भरोसा” होता है।

एक टीचर सिर्फ पढ़ाता नहीं है…
वो बच्चे के अंदर छुपे डर को खत्म करता है…
उसकी छोटी-छोटी जीत पर खुश होता है…
और जब पूरी दुनिया उसके खिलाफ होती है… तब उसके साथ खड़ा रहता है।

कई बार स्टूडेंट कुछ बोलते नहीं…
लेकिन उनकी आंखें सब बता देती हैं…
और एक सच्चा टीचर… बिना बोले भी सब समझ जाता है।

यही तो असली बॉन्डिंग है…
जहां शब्दों की जरूरत नहीं होती…
बस दिल से दिल जुड़ा होता है… ❤️

आज जो बच्चा आपको “सर” या मैम कहकर बुलाता है…
कल वही आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा।

इसलिए हर टीचर को ये समझना होगा…
कि हम सिर्फ पढ़ा नहीं रहे…
हम किसी की जिंदगी बना रहे हैं…

और यही एक टीचर की असली ताकत है…

---

एक टीचर सिर्फ किताब नहीं पढ़ाता… वो जिंदगी सिखाता हैं… ❤️

Admission Open
28/03/2026

Admission Open

28/03/2026

🔥 “हर टीचर पढ़ाता है… लेकिन कुछ टीचर जिंदगी बना देते हैं।”
क्लास में खड़े उस टीचर को देखकर शायद बच्चों को सिर्फ एक इंसान दिखता है…
लेकिन असल में वो 15 अलग-अलग किरदार निभा रहा होता है।
आज बात करते हैं एक सच्चे टीचर की 15 असली खूबियों की — जो किताबों में नहीं मिलतीं, लेकिन जिंदगी बदल देती हैं।
✨ एक महान टीचर की 15 क्वालिटी
1. धैर्य (Patience)
हर बच्चा एक जैसा नहीं होता… लेकिन सच्चा टीचर हर बच्चे को समझने का इंतज़ार करता है।
2. समझ (Understanding)
वो सिर्फ पढ़ाई नहीं, बच्चे के हालात भी समझता है।
3. प्रेरणा देने की ताकत (Motivation)
जब बच्चा हार मान ले… तब वही टीचर उसे खड़ा करता है।
4. सच्चाई (Honesty)
मार्क्स से ज्यादा वो मेहनत को महत्व देता है।
5. अनुशासन (Discipline)
डर से नहीं… आदत से अनुशासन सिखाता है।
6. प्यार और सख्ती का बैलेंस
कभी डांटता है… तो उसी में छुपा होता है सबसे ज्यादा प्यार।
7. खुद सीखते रहना (Lifelong Learner)
असली टीचर कभी सीखना बंद नहीं करता।
8. हर बच्चे को बराबर देखना
टॉपर और बैकबेंचर… दोनों उसके लिए बराबर होते हैं।
9. जिम्मेदारी (Responsibility)
वो जानता है… एक गलती बच्चे का भविष्य बदल सकती है।
10. कम्युनिकेशन स्किल
वो मुश्किल चीज को भी आसान बना देता है।
11. ईमानदारी से मेहनत
कम सैलरी में भी दिल से पढ़ाना… यही असली पहचान है।
12. आत्मविश्वास बढ़ाना
वो बच्चे को खुद पर भरोसा करना सिखाता है।
13. रोल मॉडल बनना
बच्चे उसकी हर बात कॉपी करते हैं… इसलिए वो खुद उदाहरण बनता है।
14. त्याग (Sacrifice)
अपनी परेशानियाँ छुपाकर… बच्चों के लिए मुस्कुराता है।
15. रिश्ता बनाना (Bonding)
वो सिर्फ टीचर नहीं… कभी भाई, कभी दोस्त, कभी पिता जैसा बन जाता है।
💔
❤️
क्योंकि हर टीचर सिर्फ पढ़ाता नहीं… कुछ टीचर जिंदगी बना देते हैं।

07/12/2025

*⚔️ “मित्र, धन और रहस्य —* तीनों गलत व्यक्ति को न सौंपो।”

क्योंकि एक गलती जीवनभर का पश्चाताप बन सकती है।

बुद्धिमान वही हैं,
जो विश्वास करने से पहले परखना जानता है। 💫

🌸 सतर्क रहना ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

07/12/2025
ये सही हैं..
07/12/2025

ये सही हैं..

Address

तेजाजी चौक, धोवणी रोड़, मांडल-भीलवाड़ा
Mandal
311403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when महेश विद्या निकेतन मिडिल स्कूल-मांडल, भीलवाड़ा Mahesh Vidya Niketan-Mandal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to महेश विद्या निकेतन मिडिल स्कूल-मांडल, भीलवाड़ा Mahesh Vidya Niketan-Mandal:

Shortcuts

Share

Category