19/01/2023
#महान_योद्धा_महाराणा_प्रताप
पुण्यतिथि
19 जनवरी 1597 ( दिनांक अनुसार )
माघ शुक्ल एकादशी ( तिथिनुसार )
#हरदिनपावन
महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 ईस्वी को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था। महाराणा प्रताप की जयंती विक्रमी संवत कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है।
महान योद्धा महाराणा प्रताप की वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा महराणा प्रताप ने आखिरी सांस तक मेवाड़ की रक्षा की। अकबर ने 30 साल तक उनको बंदी बनाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। महाराणा प्रताप को भारत का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी भी कहा जाता है।
महाराणा प्रताप का पूरा नाम महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया था। सात फीट 5 इंच की कद काठी वाले महाराणा प्रताप के भाले का वजन 80 किलो, उनकी दो तलवारें जिनका वजन 208 किलोग्राम और कवच लगभग 72 किलोग्राम का था। हल्दी घाटी के युद्ध में मेवाड़ की सेना का नेतृत्व महाराणा प्रताप ने किया था। इस युद्ध के 300 साल बाद भी उस जगह तलवारें पाई गईं। महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक वफादारी के लिए जाना जाता है।