DAV College, Malout

DAV College, Malout

Share

DAV College Malout is 57 years old educational institution working under the aegis of DAV College Managing Committee New Delhi

10/05/2026

Happy Mother's Day

Photos from DAV College, Malout's post 20/04/2026

News Coverage

Photos from DAV College, Malout's post 19/04/2026

🙏 महात्मा हंसराज जी की 162वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न 🙏

डी.ए.वी. कॉलेज, मलोट, आर्य समाज मलोट एवं डी.ए.वी. स्कूल, मलोट के संयुक्त तत्वावधान में डी.ए.वी. के संस्थापक महात्मा हंसराज जी की 162 वीं जयंती आर्य समाज मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

समारोह का शुभारंभ धर्माचार्य रामचंद्र शास्त्री जी के नेतृत्व में हवन-यज्ञ से हुआ, जिसमें सभी के सुख, स्वास्थ्य, आयु, ऐश्वर्य तथा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की मंगलकामना की गई।

इसके उपरांत डी.ए.वी. एडवर्डगंज विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के यजमान श्रीमती और श्री गुलशन भटेजा थे l

इस अवसर पर नगर की अनेक गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं। श्री जी. सी. शर्मा अध्यक्ष आर्य समाज, मलोट ने महात्मा हंसराज जी के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके शिक्षा क्षेत्र में अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।

समारोह का समापन डी.ए.वी. स्कूल, मलोट के प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि महात्मा हंसराज जी के आदर्शों, सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पुनः स्मरण करने का प्रेरणादायी अवसर बना।

Photos from DAV College, Malout's post 18/04/2026

✨ महात्मा हंसराज जी की 162वीं जयंती पर डी.ए.वी. कॉलेज, मलोट में हवन यज्ञ का आयोजन ✨

महात्मा हंसराज जी की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में डी.ए.वी. कॉलेज, मलोट में श्रद्धा एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता पपनेजा मुख्य अतिथि एवं यजमान के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने आहुतियाँ अर्पित कर महात्मा हंसराज जी के त्याग, सेवा और आदर्शों को नमन किया। प्राचार्य ने महात्मा हंसराज जी द्वारा डी.ए.वी. संस्थाओं की आजीवन निःस्वार्थ एवं बिना वेतन सेवा को अनुपम त्याग, अद्वितीय समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का अप्रतिम आदर्श बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों ने अनुशासन, ईमानदारी और सेवा के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

यह आयोजन डी.ए.वी. संस्कृति, वैदिक मूल्यों और महात्मा हंसराज जी के आदर्शों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रेरक प्रतीक बना।

17/04/2026
Want your school to be the top-listed School/college in Malout?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


DAV COLLEGE
Malout
152107

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm