09/04/2026
छात्र हितों की आवाज़ को बुलंद करने वाला, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और युवा सशक्तिकरण के प्रति सदैव समर्पित National Students' Union of India (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के स्थापना दिवस पर सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं छात्र साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
NSUI ने सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों, शिक्षा के अवसरों और युवा नेतृत्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन निरंतर छात्र हितों की रक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों को सशक्त करने का कार्य करता रहे, यही शुभकामना है।
छात्र हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के 56वें स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मेरी NSUI की यात्रा कॉलेज यूनिट स्तर से शुरू होकर महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष, विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और अंततः राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुँची। मुझे गर्व है कि मुझे इस महान संगठन में सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।
NSUI ने देशभर में असंख्य प्रथम पीढ़ी के नेताओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। आज कई साथी सांसद, विधायक और यहाँ तक कि मुख्यमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। राजनीति के अलावा, NSUI ने लाखों छात्रों को उनके शैक्षणिक जीवन में मार्गदर्शन और सहयोग दिया है, जो आज राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
NSUI हमेशा छात्रों की आवाज़ उठाने और देश की सामाजिक एकता को मजबूत करने में अग्रणी रहा है।
मेरे लिए NSUI केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक भावना, एक परिवार और मेरी यात्रा की नींव है। यह हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
NSUI ज़िंदाबाद 👍