18/02/2026
*राज पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा प्रेक्षा पारीक ने जेईई मेन्स में गाड़े सफलता के झंडे*
राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा प्रेक्षा पारीक ने अपनी मेधा और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (JEE Main) 2026 के प्रथम सत्र में 96.9636738 (96.96) परसेंटाइल अंक अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और सफलता का श्रेय
पुत्री श्री कमलेश कुमार पारीक एवं श्रीमती सोनिया व्यास, प्रेक्षा बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतरीन परिणाम के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। वर्तमान में प्रेक्षा पूर्ण समर्पण के साथ जेईई एडवांस की तैयारी में जुटी हुई हैं। शांत, सौम्य और सरल स्वभाव की धनी प्रेक्षा अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गुरुजनों व व्याख्याताओं को देती हैं।
गर्व का क्षण: माता-पिता का सहयोग
प्रेक्षा की माता, श्रीमती सोनिया व्यास, स्वयं एक निजी विद्यालय में उपप्रधानाचार्या के रूप में शिक्षा जगत में अपनी सेवाएँ दे रही हैं, जिनके कुशल मार्गदर्शन ने प्रेक्षा को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।
विद्यालय परिवार ने जताया हर्ष
छात्रा की इस गौरवमयी उपलब्धि पर
विद्यालय निदेशक श्री रतनाराम जी तेतरवाल ने प्रेक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सदैव अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य श्री राजीव जैन ने छात्रा को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि प्रेक्षा की मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। विद्यालय व्यवस्थापक श्रीमान ओमप्रकाश जी चौधरी ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया l विद्यालय संरक्षक डॉ धीरज कुमार ने छात्रा की उपलब्धि पर विशेष रूप से अपना आशीर्वाद स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया l
समस्त राज पब्लिक स्कूल परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके भविष्य के स्वर्णिम लक्ष्यों हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।