30/04/2026
मेधावी छात्र छात्राऔ का किया गया सम्मान।
Rs GLOBAL ACADEMY जिरौली के सीबीएसई बोर्ड के प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान समारोह विद्यालय के टॉपर्स छात्र के गांव तिसौली के पंचायत घर पर कराया गया। कार्यक्रम में निदेशक बृजनंदन सिंह चौहान जी के साथ घनश्याम पांडे विष्णु मिश्रा सेवानिवृत्ति अध्यापक राजाराम सागर द्वारा दीप मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कराया गया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ बच्चों के संस्कृत कार्यक्रम कराए गए। 97% अंक लाके जिले में तृतीय स्थान प्राप्त करके गांव व विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र अंश दीक्षित के गांव में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र को मुकुट पहनकर वह 11000 रुपए धनराशि का चेक वह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियागया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राएं देविका मिश्रा नैंसी सौम्या शर्मा अंशिका शुभी आयुष डिंपल सृष्टि नंदिनी आकांक्षा प्रिया अनुष्का आदि का तिलक लगाकर माला पहनकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के निदेशक राजन चौहान जी ने कहा कि बिना कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का नाम जनपद में रोशन किया है छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी बधाई के पात्रहैं। विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार देना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बृजनंदन सिंह के साथ घनश्याम पांडे दिनेश यादव ग्राम प्रधान राजाराम सागर लखन शर्मा सुशील दीक्षित गुड़िया दीक्षित अशोक दीक्षित अध्यापक अंजली पांडे विक्रम सिंह विशालसिंह विपिन कुमार मिश्रा जितेंद्र सिंह तौमर देव सिंह अलावा आदि लोग मौजूद रहे।