Sbrl Vaish Residential Educational Public Academy

Sbrl Vaish Residential Educational Public Academy The Best CBSE affiliated school in mainpuri . SBRL Academy is endeavoured to inculcate the budding talent .

we focus on developing qualities like courage, honesty, trust, compassion,and true spirit of learning . SBRL Academy, Mainpuri was established in the year 1999, it has a sound track record in accredits itself with production some outstanding alumi. Interactive teaching methods & constants updatation of the syllabi make SBRL Academy and excellent choice.

16/05/2026
15/05/2026

The toppers

लखनऊ विधानसभा में आयोजित युवा संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाले एस.बी.आर.एल. एकेडमी, के पूर्व छात्र हर्षवर्धन का ह...
15/05/2026

लखनऊ विधानसभा में आयोजित युवा संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाले एस.बी.आर.एल. एकेडमी, के पूर्व छात्र हर्षवर्धन का हुआ विद्यालय में अभिवादन

दिनांक 14.05.2026 को जनपद मैनपुरी के प्रतिष्ठित विद्यालय एस.बी.आर.एल. वैश्य. रेजी. एजूकेशनल पब्लिक एकेडमी के पूर्व छात्र हर्षवर्धन ने लखनऊ स्थित विधानसभा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए ओजपूर्ण व धमाकेदार प्रस्तुति देकर अपने उपरोक्त विद्यालय व मैनपुरी जनपद का नाम रोशन किया। हर्षवर्धन एस.बी.आर.एल. विद्यालय मे अध्ययन के दौरान भी विद्यालय व जनपद में आयोजित होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में एक कुशल वक्ता की भॉति अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराकर विभिन्न प्रकार के पुरुस्कार जीतता रहा है। इसी प्रतिभा के बल पर लखनऊ स्थित विधानसभा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा संसद में अपना चयन सुनिश्चित कराया।
हर्षवर्धन ने अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों को बताया कि राजधानी लखनऊ में आयोजित इस तीन दिवसीय विशेष व भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से सम्बन्धित 375 प्रतिभाशाली युवाओं ने प्रतिभाग किया था। मैनें प्रदेश व देश के विकास में युवाओं का महत्व व उनकी भागीदारी पर अपने तर्कपूर्ण विचार रखे। मैनें कौशल विकास, शिक्षा, रोजगार व अर्थ सम्बन्धी विषयों आदि पर अपने तर्कपूर्ण व सारगर्भित विचार प्रस्तुत करते हुए दर्शकों व निर्णायकों को गम्भीर रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक, खेल मंत्री ग्रीश चन्द्र यादव व राज्यसभा सांसद डॉ0 दिनेश कुमार जैसे दिग्गज व महान नेताओ ने प्रतिभाग करने वाले युवाओं की प्रसंशा व मागदर्शन किया। निर्णायक मण्डल में डॉ0 नीरज बोरा, शंशाक बोरा, डॉ0 सुरभि सिंह जैसे विशेष प्रतिभा के धनी व प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल रहें। इस युवा संसद में हुए प्रेरणादायक व उत्कृष्ठ संवाद का भव्य लाइव प्रसारण पूरे प्रदेश में किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व छात्र की प्रतिभा को सराहा।
हर्षवर्धन की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्तुति गुप्ता, उपप्रधनाचार्य ए.के. जैन व प्रबंधक डॉ0 सतीश चन्द्र गुप्ता ने विद्यालय के पूर्व छात्र का माल्यार्पण कर अभिवादन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंनें कहा कि आज विद्यालय अभिभूत होकर गौरान्वित महसूस कर रहा है। प्रधानाचार्या श्रीमती स्तुति गुप्ता ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एस.बी.आर.एल विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए उत्कृष्ठ व आधुनिक शिक्षा के साथ जनपद व राज्यस्तरीय विभिन्न प्रकार की विज्ञान, सामान्य ज्ञान, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में समय-समय पर विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराता रहता है। ताकि वह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कुशलता का परिचय दे कर अपने विद्यालय, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके।
हर्षवर्धन की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या व समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त कर छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाऐं व आशीर्वाद प्रदान किया।

Result speak louder than words
15/05/2026

Result speak louder than words

एस0बी0आर0एल0 एकेडमी के विद्यार्थियों ने सी0बी0एस0ई0 के 12वीं के परीक्षाफल में लहराया परचमदिनाँक 13/05/2026, बुधवार को जन...
14/05/2026

एस0बी0आर0एल0 एकेडमी के विद्यार्थियों ने सी0बी0एस0ई0 के 12वीं के परीक्षाफल में लहराया परचम
दिनाँक 13/05/2026, बुधवार को जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालय एस0बी0आर0एल0 वैश्य रेजी0 एकेडमी में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने सी0बी0एस0सी0 बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षाफल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनपद में सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
सी.बी.एस.ई कक्षा- 12 बोर्ड परिणामों के आधार पर एस.बी.आर.एल. एकेडमी, मैनपुरी ने शहर मंे शीर्ष प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए है। स्कूल ने असाधारण परिणाम दिए है, जिसमें कई छात्रों ने 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
एस.बी.आर.एल. एकेडमी, के शीर्ष टॉपर्स 2025-26 का विवरण-
* काजल 93.2 प्रतिशत
* ईसाना खाना 92.2 प्रतिशत
* आविशी वर्मा 91 प्रतिशत
* रजत कुमार 90.2 प्रतिशत
* नीलेश कुमार 90 प्रतिशत
* 56 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
* 30 से अधिक छात्रों ने 85-90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
एस.बी.आर.एल. एकडेमी मैनपुरी में लगातार उच्च शैक्षणिक मानकों का प्रदर्शन करती है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विद्यार्थियो ने भी प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
उपरोक्त विद्यार्थियो तथा अन्य सफल विद्यार्थियो की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ सतीश चन्द्र गुप्ता ने उन्हे शुभकामनाएँ व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि विद्यार्थियो को विद्यालय में अघ्ययन हेतु प्रशिक्षित, कुशल व उच्च शिक्षित अनुभवी शिक्षको के द्वारा अनुशासित वातावरण में आधुनिक शिक्षण तकनीक से शिक्षण कार्य कराते हुए विद्यार्थियो को गुणपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का उद्देश्य हमेशा ही रहा है।
विद्यालय के निदेशक एड अनुपम गुप्ता ने सभी सफल विद्यार्थियो का स्वागत कर सुझाव देते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुँजी है, तथा परिश्रमी विद्यार्थियो को यदि अच्छा प्रबंधन, अनुशासित वातावरण व उच्च कोटि के शिक्षक मिल जाते है तो उन्हे सफलता के सोपान प्राप्त करने से कोई नही रोक सकता। हमारा प्रयास विद्यालय के सभी विद्यार्थियो को गुणवक्ता परक , रोजगार परक तथा व्यक्तिव का विकास प्रदान करने वाली शिक्षा देते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना ही विद्यालय का एकमात्र उद्देश्य है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्तुति गुप्ता ने टाॅपर्स विद्यार्थियो को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए मिष्ठान खिलाया तथा कहा कि हमारे विद्यालय का हमेशा यही प्रयास रहा है कि हमारे विद्यालय के सभी विद्यार्थी उच्च अंक प्राप्त कर कक्षा 12 के बाद विभिन्न क्षेत्रो जैसे प्रशासनिक , चिकित्सा , अभियांत्रिकी , सेना आदि मे कार्यरत रहकर अपने देश व समाज की सेवा कर सके। उन्होने कहा जो विद्यार्थी टापर्स की सूची मे अपना स्थान सुनिश्चित नही कर सके है उन्हे निराश होने की आवश्यकता नही है अपितु अधिक परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त करने मे जुट जाए।

12/05/2026

The best part of school life is not the lessons, but the friendships."

Address

Near Polytechnic Govt College Agra Road, Bye Pass
Mainpuri
205001

Opening Hours

Monday 8am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919837054940

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sbrl Vaish Residential Educational Public Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Sbrl Vaish Residential Educational Public Academy:

Shortcuts

Share