Krc kanya inter college mainpuri

Krc kanya inter college mainpuri Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Krc kanya inter college mainpuri, KATCHERY Road MAINPURI, Mainpuri.

सड़क पर सुरक्षित चलना है तो सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाना है  आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 को कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह क...
16/01/2025

सड़क पर सुरक्षित चलना है तो सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाना है आज दिनांक 27 दिसंबर 2024 को कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया| जिसमें सबसे पहले विद्यालय से प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी ने स्वयंसेविकाओं को आशीर्वाद प्रदान करके रैली को रवाना किया| विद्यालय से जागरूकता रैली एनएसएस प्रभारी प्रियंका शाक्य, सविता मैडम एवं स्वयंसेविकाएं हाथों में तख्तियाँ एवं पोस्टर लेकर 'सड़क सुरक्षा की यही पुकार बिना हेलमेट सब बेकार', 'जब भी वाहन चलाएं सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाएँ', 'जिम्मेदार बने नियम अपनाएं गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाएँ आदि नारे लगाते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए जगह-जगह बाइक एवं कार चलाने वाले लोगों को रोककर हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट अवश्य लगाने के लिए बताया साथ ही स्वयंसेविकाएं द्वारा लाल ,पीली एवं हरी लाइट में स्वयं को प्रदर्शित करते हुए उनके महत्व को बताकर ट्रैफिक चिन्हों का पालन करने की अपील की तत्पश्चात रैली को सड़क के किनारे रोकते हुए स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाले भयानक दुष्परिणाम को दिखाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाने के लिए जागरूक किया |इस अवसर पर जगह-जगह दीवारों पर स्लोगन लिखकर के वॉल राइटिंग का कार्य भी किया गया जिससे सड़क से निकलने वाले लोग पढ़कर अमल करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके| अंत में रैली का विद्यालय में समापन हुआ तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने जलपान ग्रहण किया|

Address

KATCHERY Road MAINPURI
Mainpuri
205001

Telephone

8077780134

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krc kanya inter college mainpuri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share