14/05/2026
🌟 गौरव के स्वर्णिम क्षण: यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल
मैनपुरी। यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मैनपुरी के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र आदित्य सिंह ने 96.4% अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम (PCM ग्रुप) में डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही आदित्य सिंह ने कक्षा 12 के ओवरऑल परिणाम में जनपद मैनपुरी में चौथा स्थान प्राप्त कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
वहीं विद्यालय के दूसरे प्रतिभाशाली छात्र अंशुमन सिंह ने 96% अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम (PCM ग्रुप) में डिस्ट्रिक्ट सेकेंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। साथ ही अनसुमन सिंह ने कक्षा 12 के ओवरऑल परिणाम में जनपद मैनपुरी में पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया।
साथ ही 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8 रही, जबकि 80% से 90% के बीच अंक प्राप्त करने वाले 16 विद्यार्थी, वहीं 70% से 80% अंक प्राप्त करने वाले 23 विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। सबसे विशेष बात यह रही कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बने।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। विद्यालय का कक्षा 12 का ओवरऑल परीक्षा परिणाम शानदार 98.8% रहा, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को नई पहचान दी।
इस शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मैनपुरी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणामों के लिए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इन छात्रों ने पूरे स्कूल परिवार को गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान किया है।