Mahatma Gandhi Govt. School, Kotheen,Baijupada

Mahatma Gandhi Govt. School, Kotheen,Baijupada "Education for All, Excellence for Life" �

श्रीमान शिवलाल मीना बाबूजी द्वारा विद्यालय को HP company का printer भेट किया गया
21/02/2026

श्रीमान शिवलाल मीना बाबूजी द्वारा विद्यालय को HP company का printer भेट किया गया

श्रीमान शिवलाल मीना जी (SMC सदस्य) द्वारा विद्यालय को ₹17,200 की राशि का HP कंपनी का प्रिंटर भेंट किया गया।यह सहयोग हमार...
16/02/2026

श्रीमान शिवलाल मीना जी (SMC सदस्य) द्वारा विद्यालय को ₹17,200 की राशि का HP कंपनी का प्रिंटर भेंट किया गया।
यह सहयोग हमारे विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
यह उल्लेखनीय है कि श्रीमान शिवलाल मीना जी इससे पूर्व भी विद्यालय को तन, मन और धन से निरंतर सहयोग करते रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनका यह समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समस्त विद्यालय परिवार आपकी इस उदारता और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।
आपका यह योगदान हमारे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करता है।

आपका सहयोग सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।👏👏

सेवा, समर्पण और स्नेह की मिसाल ..श्रद्धेय श्रीमान रामचरण मीणा जी, प्रधानाध्यापकGUPS लोटवाड़ा, बालाजी baijupadaने अपनी शा...
05/02/2026

सेवा, समर्पण और स्नेह की मिसाल ..

श्रद्धेय श्रीमान रामचरण मीणा जी, प्रधानाध्यापक
GUPS लोटवाड़ा, बालाजी baijupada
ने अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्य किया।
उन्होंने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोठीन के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय में उल्लास का माहौल बन गया।
यह केवल बैग वितरण नहीं था, बल्कि बच्चों के भविष्य के प्रति आपका स्नेह, संवेदनशीलता और समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण था।
विद्यालय परिवार एवं सभी विद्यार्थियों की ओर से आपको
हार्दिक धन्यवाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 💐
आपका यह योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। 🙏

आज ठाकुर जी महाराज एवं बस्ती माता की असीम कृपा से हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों की पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए...
05/02/2026

आज ठाकुर जी महाराज एवं बस्ती माता की असीम कृपा से हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों की पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया।
यह कार्य बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पुनीत कार्य के लिए समस्त ग्रामवासियों, Smc सदस्यों, विद्यालय स्टाफ एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार।
हम सभी के सहयोग से विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।...
“स्वस्थ बच्चा – उज्ज्वल भविष्य”

77th Republic day
28/01/2026

77th Republic day

MEGA PTM एवं "श्री कृष्ण भोग" का आयोजन बच्चों और अभिभावकों को खीर जलेबी का प्रसाद 🙏🙏
23/01/2026

MEGA PTM एवं "श्री कृष्ण भोग" का आयोजन

बच्चों और अभिभावकों को खीर जलेबी का प्रसाद 🙏🙏

दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में—🔹 मध्यान्ह पूर्व – वृहद अभिभावक-शिक्षक बैठक (Meg...
23/01/2026

दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में—
🔹 मध्यान्ह पूर्व – वृहद अभिभावक-शिक्षक बैठक (Mega PTM)
🔹 विद्यालय स्तर पर – कृष्ण भोग कार्यक्रम
का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, निपुण भारत मिशन, सह-शैक्षिक गतिविधियों तथा विद्यालय विकास से संबंधित विषयों पर अभिभावकों से संवाद एवं सुझाव लिए जाएंगे।
अतः समस्त अभिभावकों एवं भामाशाहों से सादर अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
स्थान: MGGS, KOTHEEN
दिनांक: 23.01.2026

Thank you  Mr. Khushiram meena ji🙏
10/12/2025

Thank you Mr. Khushiram meena ji🙏

आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को, प्रति वर्ष की भाँति, बैजूपाड़ा परिक्षेत्र ने सेवा और समर्पण की एक अनुपम मिसाल देखी।​हमें यह...
10/12/2025

आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को, प्रति वर्ष की भाँति, बैजूपाड़ा परिक्षेत्र ने सेवा और समर्पण की एक अनुपम मिसाल देखी।
​हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे क्षेत्र के ऊर्जावान युवा भामाशाह एवं यशस्वी समाजसेवी, श्रीमान खुशी राम जी मीना (क्षेत्रीय प्रबंधक) ने एक बार फिर अपनी उदारता का परिचय दिया है। उनके द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शीत ऋतु के प्रकोप से बचाव हेतु उच्च गुणवत्ता वाले स्वेटर, जूते और मोज़े वितरित किए गए।
​यह वितरण मात्र सामग्री का नहीं था, बल्कि यह मानवीय संवेदना और समाज के प्रति दायित्वबोध का प्रतीक था, जिसने हमारे विद्यार्थियों के चेहरों पर एक नई मुस्कान बिखेर दी।
​इस पावन अवसर पर हमें सीबीईओ महोदया का भी अमूल्य सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
​गाँव के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्धजनों की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।
​"सेवा ही परम धर्म है।" श्रीमान खुशी राम जी मीना का यह कृत्य इस कथन को चरितार्थ करता है।
​विद्यालय परिवार श्रीमान खुशी राम जी मीना के इस सराहनीय प्रयास और निश्छल स्नेह के लिए हृदय की गहराइयों से उनका हार्दिक अभिनंदन और कोटि-कोटि धन्यवाद करता है। हम आशा करते हैं कि आपका यह परोपकारी पथ सदैव आलोकित रहेगा और समाज को प्रेरित करता रहेगा।
​आप सभी का सहयोग और उपस्थिति प्रेरणादायक रही।

🌟  #पुण्य-पर्व का आह्वान: स्नेह और सहयोग का समागम 🌟​समस्त विद्यालय परिवार को सहर्ष सूचित किया जाता है कि हमारे प्रांगण म...
09/12/2025

🌟 #पुण्य-पर्व का आह्वान: स्नेह और सहयोग का समागम 🌟

​समस्त विद्यालय परिवार को सहर्ष सूचित किया जाता है कि हमारे प्रांगण में एक अत्यंत पुनीत और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।
​कल दिनांक 10 दिसंबर 2025, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे, शीतल पवन के इस समय में, हमारे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को शीत से सुरक्षा प्रदान करने हेतु स्वेटर, नवीन जूते और मौजे वितरित किए जाएंगे।
​हमें यह बताते हुए अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है कि इस कल्याणकारी अवसर पर, हमें माननीय #श्रीमान #खुशीराम जी मीना, क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।
​उनका यह उदारमना सहयोग शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति उनके दायित्वबोध का उत्कृष्ट प्रमाण है।
​हम समस्त SMC सदस्यों तथा विद्यालय से जुड़े सभी हितधारकों से यह आग्रह करते हैं कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस समारोह को सुशोभित करें और बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने की इस यात्रा में हमारे भागीदार बनें।
​आपका आगमन, बच्चों के उत्साह की वृद्धि का कारक बनेगा।🙏🙏

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती का उत्सव 🙏🙏3.11.2025🏫 महत्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आज विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा...
06/11/2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती का उत्सव 🙏🙏
3.11.2025
🏫 महत्मा गांधी राजकीय विद्यालय,

आज विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा बच्चों की सहभागिता से एक किचन गार्डन तैयार करवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा जी के जीवन एवं उनके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रधानाध्यापक द्वारा उनके प्रकृति-प्रेम, जनजातीय समाज के उत्थान, तथा स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

साथ ही, विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस प्रकार, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, पर्यावरण-प्रेम एवं सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना रहा

🌸 महत्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, कोठीन, बैजूपाड़ा 🌸📅 दिनांक – __31__ अक्टूबर 2025🕚 समय – प्रातः 11:00 बजे से🏫 स्थान – विद...
30/10/2025

🌸 महत्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, कोठीन, बैजूपाड़ा 🌸
📅 दिनांक – __31__ अक्टूबर 2025
🕚 समय – प्रातः 11:00 बजे से
🏫 स्थान – विद्यालय परिसर

---

🎉 आप सादर आमंत्रित हैं! 🎉
प्रिय अभिभावकगण एवं विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के सम्मानित सदस्यगण,

आपको यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि
हमारे विद्यालय में "MEGA PARENT TEACHER MEETING"
का आयोजन किया जा रहा है।

इस बैठक का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन, एवं सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना है।
आपकी उपस्थिति एवं सुझाव हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान हैं।

अतः आप सभी से निवेदन है कि निर्धारित समय पर विद्यालय पधारें
और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का अवलोकन करें।

---

📚 आइए मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएँ।
🌼 आपकी उपस्थिति हमें प्रेरणा देगी। 🌼

— प्रधानाचार्य
महत्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, कोठीन

Address

Baijupada, Dausa
Mahwa
303315

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahatma Gandhi Govt. School, Kotheen,Baijupada posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category