23/04/2026
*हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 - गौरव का क्षण* 🌟
श्री जसकरन लाल माध्यमिक विद्यालय, महमूदाबाद के लिए आज अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन है।
हमारे मेधावी छात्र *अमन वर्मा ने 91% अंक अर्जित कर* विद्यालय में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अमन की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
साथ ही, इस वर्ष *37 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 80% से 96% तक* के शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
यह शानदार परीक्षा परिणाम समस्त गुरुजनों की कड़ी मेहनत, त्याग, तपस्या एवं विद्यार्थियों की अटूट लगन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग से ही संभव हो पाया है।
*पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम 85.67% से बढ़ाकर 91% तक पहुंचा दिया है।* यह हम सभी के लिए अत्यंत की गौरव का क्षण है।
*अमन वर्मा के साथ-साथ समस्त सफल विद्यार्थियों एवं उनके सम्मानित अभिभावकों को हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।* 💐
आप सभी यूं ही सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।
---