Dr. Pavitra Rao

Dr. Pavitra Rao Dr. Pavitra Rao - Chairperson of RPSGOI, and among India's top 20 influential women.
(3)

A seasoned educator, visionary leader, and dedicated social activist, she champions women empowerment, tree plantation drives, and education for the underprivileged.

कुछ रिश्ते ईश्वर की अनमोल सौगात होते हैं, जो जीवन में खुशियों को एक नया अर्थ देते हैं। कुणाल राव के रूप में बेटा और आयुष...
18/08/2026

कुछ रिश्ते ईश्वर की अनमोल सौगात होते हैं, जो जीवन में खुशियों को एक नया अर्थ देते हैं। कुणाल राव के रूप में बेटा और आयुषी के रूप में बेटी का स्नेह पाकर आज परिवार में खुशियों की एक नई आहट हुई है।

आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के बीच कुणाल और आयुषी की सगाई का शुभ अवसर प्रेम, उल्लास और आत्मीयता से यादगार बन गया।

ईश्वर दोनों के जीवन में प्रेम, विश्वास और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

🌿 हरियाली तीज 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏💚हरियाली तीज केवल व्रत और श्रृंगार का पर्व नहीं, बल्कि भगवान शिव और माता पार्व...
15/08/2026

🌿 हरियाली तीज 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏💚

हरियाली तीज केवल व्रत और श्रृंगार का पर्व नहीं, बल्कि भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सुख का पावन प्रतीक है। 🕉️🌿

सावन की हरियाली, झूले, मेहंदी और सोलह श्रृंगार के साथ यह पर्व हमें अपनी सनातन परंपराओं, प्रकृति और रिश्तों की सुंदरता से जोड़ता है।

आइए, इस पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना करें कि सभी सुहागिनों को अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और सभी परिवारों में प्रेम एवं शांति का आशीर्वाद प्राप्त हो। 🙏✨

हर हर महादेव! 🚩
जय माता पार्वती! 🌺

13/08/2026

देशभक्ति के रंगों में सजे नन्हे सपने
श्रीमती हस्तीदेवी जनकल्याणार्थ समिति, महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की सुंदर झलक। तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत ये नन्हे विद्यार्थी राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदारी के मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्साहपूर्वक आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। इनके उमंग भरे प्रयासों में सशक्त और उज्ज्वल भारत की तस्वीर दिखाई देती है।

Heartfelt birthday wishes to Dr. Kishor Tiwari Ji, Principal, RPS School, Mahendergarh.Your journey reflects a beautiful...
12/08/2026

Heartfelt birthday wishes to Dr. Kishor Tiwari Ji, Principal, RPS School, Mahendergarh.

Your journey reflects a beautiful blend of vision, wisdom and purposeful leadership. With your unwavering commitment and thoughtful guidance, you continue to nurture an environment where young minds flourish, educators grow and excellence becomes a shared pursuit.

On this special occasion, I deeply appreciate your dedication towards academic excellence, holistic development and the continued progress of the institution. Your leadership inspires us to look beyond the present, embrace possibilities and move forward with confidence.

May the year ahead bring you abundant happiness, good health, fulfilment and many new milestones. May you continue to inspire, empower and lead with the same grace and determination.

Wishing you a very Happy Birthday, Dr. Kishor Tiwari Ji! 🎂
May your journey ahead be filled with purpose, prosperity and countless achievements.

With Warmest Wishes,
Dr. Pavitra Rao
Chairperson, RPS GOI

🔱 हर हर महादेव! 🔱समस्त शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।देवाधिदेव महादेव से प्...
11/08/2026

🔱 हर हर महादेव! 🔱

समस्त शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो।

ॐ नमः शिवाय।🚩

#श्रावण_शिवरात्रि

"राष्ट्रीय हथकरघा दिवस" पर सभी बुनकर बहनों–भाइयों को शुभकामनाएं।राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, हमारे मेहनती और प्रतिभाशाली हथकरघ...
07/08/2026

"राष्ट्रीय हथकरघा दिवस" पर सभी बुनकर बहनों–भाइयों को शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, हमारे मेहनती और प्रतिभाशाली हथकरघा बुनकरों को हमारे देश के पारंपरिक ज्ञान की विरासत को बनाए रखने और आगे बढ़ाने में उनके योगदान को पहचानने के लिए समर्पित है।

🇮🇳 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व मंच पर देश का मान बढ़ाते हुए पदक तालिका म...
05/08/2026

🇮🇳 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व मंच पर देश का मान बढ़ाते हुए पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी दल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

हरियाणा सरकार के द्वारा आयोजित वन महोत्सव के सुअवसर पर जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्म...
01/08/2026

हरियाणा सरकार के द्वारा आयोजित वन महोत्सव के सुअवसर पर जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली, महेंद्रगढ़ में किया गया। जिसमें आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की होनहार प्रतिभाओं ने अपने प्राचार्य व शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नए आयाम स्थापित किए। यह सब मेरे लिए गौरव के पल है, जिसमें विद्यालय के होनहार विद्यार्थी रीत शिवाच प्रथम,समीक्षा व मुदित संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कशिश तृतीय स्थान पर रहकर अपने विद्यालय क्षेत्र अभिभावको का नाम रोशन किया है। इस अपार खुशी पर मैं सबसे पहले हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सैनी जी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं।जिन्होंने वर्चुअल रूप से विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। साथ-साथ मैं कार्यक्रम में उपस्थित श्री ओमप्रकाश यादव जी माननीय विधायक नारनौल, श्री कंवर सिंह जी माननीय विधायक महेंद्रगढ़, डीसी साहिबा माननीया अनुपमा अंजलि जी,एसपी साहब श्री दीपक जेवरिया जी, एडीसी श्री तरुण बावरिया, प्रोफेसर डॉ.टंकेश्वर वीसी केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली, डीएफओ श्री विक्रम सिंह जी विशेष आभार व्यक्त करना चाहती हूँ जिन्होंने विजेता विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर कृतज्ञ किया तथा आरपीएस विद्यालय के कार्यों तथा विद्यालय द्वारा `विकसित भारत` में योगदान देने की सराहना की। मैं विश्वास दिलाती हूं आरपीएस ग्रुप 'एक पेड़ मां ' के नाम अभियान के तहत पौधारोपण में सबसे आगे रहेगा।
बहुत-बहुत आभार

जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिव...
31/07/2026

जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन।

उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।

पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं।भोलेनाथ की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। #श्रावण_मास
30/07/2026

पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं।
भोलेनाथ की असीम कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
#श्रावण_मास

Address

Mahendergarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Pavitra Rao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Dr. Pavitra Rao:

Shortcuts

Share

Category