14/07/2023
बी जे आर डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिवासा की बेटी रिया का कक्षा कक्ष में अध्ययन करते हुए ही जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में दाखिले के लिए जारी सूची में 16वां रैंक हासिल कर माता पिता,अपने गांव व अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया। माता पिता को जब उनकी बेटी रिया के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की सूचना दी गई तो रिया के माता पिता खुशी से गद गद हो गए।रिया ने बताया कि इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों के साथ-सथ अपने विद्यालय की चेयर पर्सन श्रीमती शीला राव को देती हूं जिन्होंने मुझे लगातार मेहनत करने के साथ साथ उचित मार्गदर्शन दिया।आज स्कूल में रिया को माला पहना कर और मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया ताकि स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं को भी रिया से प्रेरणा मिले। इस सम्मान समारोह में विद्यालय के निदेशक राजपाल यादव ने रिया को शुभाशीष देते हुए उसके मंगल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान राजेश कौशिक, स्कूल के पीआरओ श्री विजेंद्र सिंह, वरिष्ठ शिक्षक सुरेश सैनी, मनजीत मलिक, नीरज यादव, अमिता देवी,ज्योति यादव, ज्योति शर्मा, टीना यादव, अंकिता यादव,पूजा पुनिया, पूनम शर्मा ,पूजा ठाकुर,आशा शर्मा, भारती देवी एवं प्रियंका मौजूद रहे।