13/06/2021
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुजरात प्रांत के पूर्व प्रांत संघचालक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ. अमृतभाई कडीवाला आज देवलोकगमन कर गए.
मधुकर भागवत जी जब गुजरात में प्रचारक के रूप में कार्यरत थे, अमृतभाई उस दौरान संघ से जुड़े व स्वयंसेवक बने थे. कर्णावती महानगर कार्यवाह, गुजरात प्रांत कार्यवाह का दायित्व वहन करने के बाद प्रांत संघचालक के रूप में लंबे समय
तक कार्यरत रहे.
5 दिसम्बर, 1938 को जन्मे अमृतभाई कडीवाला ने B.E.(Civil), M.E. (Civil), Ph.D तक का अध्ययन प्राप्त किया. 1956 में आपने संघ शिक्षा वर्ष (तृतीय वर्ष) का प्रशिक्षण लिया था.
विनम्र श्रद्धांजलि - ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे.