Aap ki News -Hindi

Aap ki News -Hindi

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aap ki News -Hindi, Madhubani.

✅ कुछ शब्दों में संदेश देने की वैकल्पिक मार्ग ✅
🗞️ लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ | राजनीति | खेल 🇮🇳
🌟 हिंदी में सटीक अपडेट्स
📱 डेली वीडियो | 24x7 कवरेज

🎥 Digital Media Creator
🖋️ News Writer
❤️ Trusted Updates

23/05/2026

कानपुर में हाई अलर्ट! 50 हथियारबंद जवानों ने क्यों घेरा पुलिस ऑफिस?

कानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब Indo-Tibetan Border Police के करीब 40 से 50 हथियारबंद जवान पुलिस कमिश्नरेट पहुंच गए। जवान अपने साथी कमांडो विकास सिंह की मां के इलाज में कथित लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप है कि Krishna Super Speciality Hospital में इलाज के दौरान संक्रमण फैलने से उनकी मां का हाथ काटना पड़ा। इससे पहले विकास सिंह मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन जांच रिपोर्ट में स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से जवानों का गुस्सा बढ़ गया। करीब एक घंटे तक कमिश्नरेट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों, CMO और ITBP अफसरों के बीच लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। अब CMO ने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

22/05/2026

CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते सेना के कर्नल गिरफ्तार !

CBI ने सेना के अधिकारी कर्नल हिमांशु बाली को 50 लाख रुपये की रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कानपुर की एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर, घटिया सामान को मंजूरी और लंबित बिलों के भुगतान में मदद की गई।

एफआईआर के मुताबिक, रिश्वत की रकम हवाला के जरिए पहुंचाने की योजना थी। इस कार्रवाई के बाद सेना और ठेकेदारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा खेल? पूरी खबर जानिए इस वीडियो में।

19/05/2026

नार्वे की पत्रकार ने मोदी जी पर उठाए सवाल !

नॉर्वे दौरे के दौरान पीएम मोदी को वहां का सर्वोच्च सम्मान मिला, लेकिन इसी बीच एक सवाल ने पूरी चर्चा बदल दी।
ओस्लो में एक महिला पत्रकार ने मोदी से पूछा — “आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?”
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मीडिया स्वतंत्रता को लेकर बहस छिड़ गई है।

यह खबर का सोर्स - social media है !

18/05/2026

जापान में 30 साल बाद भारतीय परिवार को देश छोड़ने का आदेश

30 साल तक जापान में रहकर कारोबार करने वाले भारतीय मूल के मनीष कुमार को अब देश छोड़ने का आदेश मिला है। जापानी संस्कृति और भाषा को अपनाने वाले इस परिवार के बच्चों को हिन्दी तक नहीं आती, लेकिन अब वीजा रद्द होने के बाद पूरा परिवार मुश्किल में है।

Want your school to be the top-listed School/college in Madhubani?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Madhubani