Madhepur Teachers' Training College

Madhepur Teachers' Training College A unit of SHEIKH ABDUL JALIL FOUNDATION, Darbhanga Regular mode B.Ed.& D.El.Ed.

Independence Day 2026
21/08/2026

Independence Day 2026

मान्यवर,सादर प्रणाम। अलीनगर विधानसभा के सभी नागरिकों के लिए हर्ष का बिषय है, ग्राम -पड़री, पंचायत -जयदेवपट्टी, प्रखंड -घन...
07/08/2025

मान्यवर,

सादर प्रणाम।
अलीनगर विधानसभा के सभी नागरिकों के लिए हर्ष का बिषय है, ग्राम -पड़री, पंचायत -जयदेवपट्टी, प्रखंड -घनश्यामपुर के निवासी साज फाउंडेशन के अध्यक्ष, अल इक्वरा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गोविन्दपुर धनबाद, झारखंड के संस्थापक एवं मधेपुर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संस्थापक में से एक, शिक्षाविद, समाज सेवी, किसान पुत्र प्रोफेसर (डॉक्टर ) शमीम अहमद नें अलीनगर विधानसभा में बालिका डिग्री कॉलेज हेतु माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री से निवेदन किये थे, प्रोo (डॉ ) शमीम अहमद के निवेदन को स्वीकृति प्रदान किया गया, उनके द्वारा किये गए प्रयास के लिए अलीनगर विधानसभा के सभी नागरिक सदैव ऋणी रहेगा | अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है कि आपके सतत प्रयास, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप हमारे क्षेत्र में बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना संभव हो सकेंगी । यह न केवल एक शैक्षिक उपलब्धि होंगी, बल्कि सामाजिक जागरूकता और नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी होगा।

आपके प्रयासों ने नारी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई रोशनी प्रदान करेगी। इस कॉलेज के खुलने से हमारे क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। वे अब सुरक्षित वातावरण में, अपने ही क्षेत्र में, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। यह संस्थान न केवल ज्ञान का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हम आपके इस नेक कार्य के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं। आपने जो प्रेरणा दी है, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। हमें विश्वास है कि आपका सहयोग और मार्गदर्शन भविष्य में भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।
पुनः एक बार, बालिका डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलाने हेतु आपके प्रति गहन धन्यवाद और सम्मान प्रकट करते हैं।
आपका धन्यवाद🙏🏾🙏🏾🙏🏾|

आज दिनांक 25/03/2025 को धारावती +2 विद्यालय लखनौर में मधेपुर शिक्षक पप्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आम,अमरुद ,मोहग्नी ,कदम...
25/03/2025

आज दिनांक 25/03/2025 को धारावती +2 विद्यालय लखनौर में मधेपुर शिक्षक पप्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आम,अमरुद ,मोहग्नी ,कदम ,चह,आमला आदि का पौधा लगाया गया |

दिनांक -21/03/2025 प्रभात खबर
21/03/2025

दिनांक -21/03/2025 प्रभात खबर

उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा,मधेपुर  में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन l आज  दिनांक 20 मार्च 2025 को मधेपुर  शिक्षक प्रशिक...
20/03/2025

उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा,मधेपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन l
आज दिनांक 20 मार्च 2025 को मधेपुर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ,मधेपुर के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवादा के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को रोकना एवं समाज को प्रयावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
पौधा रोपण कार्यक्रम में प्राध्यापकों छात्राध्यापकों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एव अभियान को सफल बनाया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शैफुल्लाह खान , कार्यक्रम के प्रवेक्षक डॉक्टर बिमलेश कुमार सिंह, डीएलएड HOD अब्दुल मन्नान साहव, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री ओमप्रकाश राम , सहायक शिक्षक श्री अरुण कुमार, श्री अनुप कुमार मिश्रा, श्री प्रमोद कुमार पासवान, श्री माधव कुमार, श्री आनन्द कुमार मिश्रा, श्री अजित कुमार भारती , श्रीमती गीतांजली, श्रीमती स्वाती कुमारी,श्रीमती रश्मि रेखा एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे इनके अलावा प्रशिक्षु शिक्षक मिस्टर सबा करीम, मिस्टर आशुतोष कुमार झा, मिस्टर हसन रजा,मोहम्मद असदुल्लाह,मिस्टर मंसूर आलम, सोनी कुमारी, इंदिरा कुमारी, चंचल कुमार, जटेश कुमार, ममता कुमारी, जाहिद हुसैन, साजिया, काजल कुमारी, साहिन प्रवीण, रजनीश कुमार, रिजवान अहमद, शिवशंकर महतो , रामपुकार सिंह,इत्यादि नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एव आम ,अमरुद ,मोहग्नी ,कदम ,चह,आमला आदि का पौधा लगा कर स्कूल के प्रांगन को सुसज्जित किया।

Carrom played by trainees of Madhepur Teacher Training College
09/03/2025

Carrom played by trainees of Madhepur Teacher Training College

प्रभात खबर -09/03/2025
09/03/2025

प्रभात खबर -09/03/2025

कन्या मध्य विद्यालय मधेपुर,मधुबनी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l आज  दिनांक 08 मार्च 2025 को मधेपुर  शिक्षक ...
08/03/2025

कन्या मध्य विद्यालय मधेपुर,मधुबनी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
आज दिनांक 08 मार्च 2025 को मधेपुर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ,मधेपुर के द्वारा कन्या मध्य विद्यालय, मधेपुर के प्रांगण में पौधारोपण का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को रोकना है। पेड़ प्राकृतिक फिल्टर के रूप में कार्य करते हैं, हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। स्कूलों में पेड़ लगाकर, हम छात्रों और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ हवा बनाते हैं, श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं और अधिक अनुकूल शिक्षण वातावरण बनाते हैं
कार्यक्रम में प्राध्यापकों छात्राध्यापकों एवं शिक्षकों के द्वारा कन्या मध्य विद्यालय मधेपुर के प्रांगण में पौधारोपण किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पौधारोपण कर समाज को संदेश देना है, जिससे पर्यावरण संतुलित हो सके कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर शैफुल्लाह खान प्राचार्य मधेपुर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मधेपुर, कार्यक्रम के सुपरवाइजर सहायक प्राध्यापक श्री गौरीशंकर ठाकुर,प्राध्यापक डॉक्टर बिमलेश कुमार सिंह, विद्यालय प्रवेक्षिका श्रीमती रिंकु कुमारी , डीएलएड HOD अब्दुल मन्नान कार्यक्रम में कन्या मध्य विद्यालय,मधेपुर के प्रधानाध्यापक श्री परितोष कुमार, शिक्षा सेवक असरफ रजा जमाली, मोहम्मद असलम एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे कार्यक्रम में बी० एड० द्वितीय वर्ष कि गायत्री कुमारी, मिस्टर सबाकरीम, मिस्टर आशुतोष कुमार झा,मिस्टर मुकुंद झा, मिस्टर हसन रजा, मोहम्मद असदुल्लाह,मिस्टर मंसूर आलम, सोनी कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

Pupil Teachers playing  Chess
06/03/2025

Pupil Teachers playing Chess

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में शाइस्ता फातिमा रही प्रथममधेपुर बीएड कॉलेज परिसर में लड़के और लड़कियों के बीच म्यूजिकल चेयर...
06/03/2025

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में शाइस्ता फातिमा रही प्रथम
मधेपुर बीएड कॉलेज परिसर में लड़के और लड़कियों के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई. अनुशासन की आदत डालने व छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य में लिए आयोजित हुआ. प्रथम चरण में लड़कियों के लिए हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बारह छात्राओं ने हिस्सा लिया. अनु कुमारी को पहला व सृष्टि भारती सेकेंड रही. दगजल परवीन, शाइस्ता फातिमा, शगुफ्ता परवीन, सिद्धि कुमारी को सांत्वना पुरस्कार मिला. लड़कों की प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, सागर भारत, सुभाष कुमार, विजय कुमार, धरवेंद्र कुमार ने हिस्सा लिया. लड़कों बनाम लड़कियों की प्रतियोगिता में छह लड़कियों और छह लड़कों ने भाग लिया. शाइस्ता फातिमा प्रथम, अनु कुमारी सेकेंड व तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर गजल परवीन, शगुफ्ता परवीन, धरवेंद्र कुमार और विजय कुमार रहे. प्राचार्य डॉक्टर सैफुल्लाह खां, सहायक प्राध्यापक डॉ बिमलेश सिंह, सहायक प्राध्यापक गौरीशंकर ठाकुर, सहायक प्राध्यापक सुशील राय, सहायक प्राध्यापक डॉ दिव्यांशु शेखर, व्यख्याता विकास कुमार सुमन ने विजेता को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में पंकज कुमार पौद्दार मौजूद रहे.

Address

Madhepur
Madhubani
847408

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhepur Teachers' Training College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Madhepur Teachers' Training College:

Shortcuts

Share

Category