10/04/2022
*मधुबनी-प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की अहम बैठक,क्यू आर कोड सहित अन्य मांगों को लेकर पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=576407707379165&id=100050298227919&sfnsn=wiwspwa
मधुबनी-प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की अहम बैठक,क्यू आर कोड सहित अन्य मांगों को लेकर पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मधुबनी-जिला प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की एक अहम बैठक सप्ता स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल हुई!जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर देवानंद झा ने किया!बैठक में उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव,सचिव गुड्डू सिंह,संरक्षक एस एन लाल तथा जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के 116 से अधिक संचालक तथा प्राचार्य उपस्थित रहे!विद्यालय के संचालकों ने कोरोना काल में विलग हुए अपने कोषाध्यक्ष स्वर्गीय किशोर बाबू को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रध्दासुमन अर्पित किया तथा बैठक की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ आरम्भ किया I अध्यक्ष डा. देवानन्द झा ने आर टी ई के तहत इ-संबंधन के अंतर्गत पूर्व से प्रस्विकृति प्राप्त विद्यालयों तथा नए प्रस्विकृति हेतु आवेदक विद्यालयों को प्रस्विकृति नवीकरण में हो रही देरी की तरफ जिला शिक्षा कार्यालय ध्यान आकृष्ट किया!क्यू-आर कोड प्राप्ति में आ रही कई कठिनाइयों को लेकर शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को मुख्य 4 बिन्दुओं पर ज्ञापन सौंपा गया!अध्यक्ष देवानंद झा ने इन चार बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हूए बताया की शहरी क्षेत्रों में पूर्व से प्रस्विकृति प्राप्त विद्यालयों को न्यूनतम 20 डिसमल क्षेत्र की अनिवार्यता में सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाये,वर्ग 1 से 8 तक संचालित होने वाले विद्यालय में न्यूनतम ट्रेंड शिक्षक संख्या की अनिवार्यता 8 की जगह 5 किया जाये,प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन बिहार के 38 जिलों में और पूरे भारत में स्थापित है!कहीं भी पहले से प्रस्वीकृति प्राप्त विद्यालय के साथ यह शर्त नहीँ लगाया गया है।अतःपूर्व से रजिस्टर्ड 364 स्कूलों को क्यू आर कोड दिया जाय,बीपीएल की राशि अविलंब भुगतान किया जाय।इस जेनरल वडी मीटिंग में उपस्थित संचालकों मे राधामोहन ठाकुर,दिनेश राय,आचार्य मनीष,नीरज झा,विकाश राय,श्रवण महतो,एस के ठाकुर,मनमोहन जी,शमीम राजा,मनीष ठाकुर,बिनोद जी,अखिलेश जी,सुभाष जी,मनोज श्रीवास्तव,दिलीप यादव,मुरली सिंह,मनोज झा,अश्वनी कर्ण,शंभू जी,रमेश जी,पवन जी,किशोर जी,सुभाष आनंद,गंगेश झा,राशिद,केदार जी,कर्ण जी,राहुल जी,विनय जी,नवीन जी,आमोद जी,रामदयाल जी,धीरेन्द्र जी,राकेश कुमार,इलियाश,संतोष गीरी,गंगा राय,मनोज सिंह,धनंजय यादव,एवं दिलीप जी के साथ अन्य ने अपना विचार सांझा किया!