27/02/2024
Navodaya Class 6 Selection List 2024: जैसा कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) का आयोजन इस बार दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण का आयोजन 4 नवंबर 2023 और दूसरे चरण का आयोजन 20 जनवरी 2024 को किया गया था। कक्षा 6 चयन हेतु प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद, अब Merit List की घोषणा कट ऑफ के साथ की जानी है।
लेकिन उसके पहले सभी छात्रों एवं उनके अविभावक को यह जान लेना जरूरी है कि नवोदय विद्यालय की सिलेक्शन लिस्ट कैसे और कब जारी होती है। अगर आप भी नवोदय समिति द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हुए हैं तो आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी Navodaya Cut Off Marks के आधार पर कक्षा 6 की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।